Home Tags Bhopal

Tag: Bhopal

एक्सीडेंट के कारण रुका मुख्यमंत्री का काफिला, CM पायलट वाहन में बैठ युवकों का हाल जानने पहुंचे

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वीआईपी रोड पर एक कार एक्सीडेंट के कारण सीएम का काफिला रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के लिए गुफा मंदिर जा रहे थे, इसी दौरान वीआईपी रोड पर बने नूर अस सबा होटल के सामने से सीएम का काफिला गुजर रहा था और सामने ही अपोजिट रोड पर एक तेज रफ्तार कार पलट गई।

इस घटना को देखते हुए आनन फानन में ट्रैफिक डीएसपी संदीप दीक्षित ने त्वरित निर्णय लेते हुए सीएम का काफिला रुकवाया। मुख्यमंत्री ने जब काफिले के रुकने का कारण जाना तो वे पैदल ही एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को देखने जाने लगे। इस दौरान पायलट वाहन के पुलिस कर्मियों ने उनसे आग्रह किया कि वे उनके साथ चलें आगे तक वे उन्हें छोड़ देंगे।

मुख्यमंत्री पायलट वाहन से घायलों तक पहुंचे और युवकों का हाल जाना। स्थिति को देखते हुए सीएम ने आवश्यक निर्देश दिए और फिर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। सीएम के जाने के बाद ट्रैफिक डीएसपी दीक्षित ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और क्रेन के माध्यम से सड़क पर पलटी कार को वहां से हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य करने की व्यवस्था की।

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीएम शिवराज के साथ भोजन करने बैठ गया चोर

0

सीधी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के सीधी (Sidhi) जिले में मुख्यमंत्री के सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था जिसमें एक चोर भी शामिल हुआ।

उस चोर ने सीएम शिवराज के बगल में बैठकर भोजन करने के अलावा सीएम के साथ सेल्फी भी ली। चोर का नाम अरविंद गुप्ता है। सीएम की सुरक्षा में इस तरह जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल यह युवक लकड़ी चोरी के आरोप में 10 अप्रैल को जेल गया था और दो दिन तक जेल में था। सीएम के साथ इस तरह से भोजन करने और सेल्फी लेने के मामले के बाद जिला प्रशासन की कार्यशैली पर संदेह होना लाजमी है। सीएम शिवराज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान ही नहीं दिया कि मुख्यमंत्री के बगल में बैठकर भोजन कौन कर रहा है।

वहीं अब वीडियो और फोटो वायरल होने पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है। अरविंद गुप्ता नाम के इस चोर पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2, 26, 52 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। 

मध्यप्रदेश में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, ज्योतिरादित्य सिंधिया का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव

0

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के दर्जनोभर मरीज हर दिन सामने आ रहे हैं। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

बताया जा रहा है महा आर्यमन को जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है और डॉक्टरों की टीम निगरानी करने में जुटी हुई है। महा आर्यमन सिंधिया के संपर्क में जो भी आया है उनको भी कोरोना टेस्ट के लिए कहा गया है। वहीं महा आर्यमन सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

बता दें महा आर्यमन सिंधिया पिछले एक सप्ताह से खांसी, गले में खराश के साथ-साथ बुखार से पीड़ित थे। उसके बाद उन्होंने ग्वालियर आकर कोरोना की जांच कराई जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है।

महा आर्यमन सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं क्योंकि अभी हाल में ही उनके चंबल अंचल में कार्यक्रम थे और इन्हें लेकर ही वह ग्वालियर आए हुए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मप्र में हुआ कोरोना विस्फोट

  • बीते 24 घंटे में मिले 52 नए केस
  • एक्टिव केस का आंकड़ा हुआ 226
  • राजधानी भोपाल में रिपोर्ट हुए 16 नए केस
  • 94 हुई एक्टिव केसों की संख्या
  • इंदौर में 10, ग्वालियर में 7, राजगढ़ में 5, जबलपुर में 4 नए केस हुए रिपोर्ट
  • संक्रमण दर हुई5.7%

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा टीबी मरीज दो दवाओं के भरोसे, नही मिल रहा पूरा डोज

0

रोहित शिवहरे

भोपाल : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम बुद्धू पानी में रहने वाले 60 साल के करन सिंह में पिछले कई महीनों से टीवी रोग से ग्रसित हैं। वे बताते हैं कि इलाज के दौरान उन्हें जो दवाइयों का डोज मिला था वह 4 गोलियों के जगह दो ही गोलियों का मिला। डोज कंप्लीट हो जाने के बावजूद भी अभी तक आराम नही मिल पाया है। इसलिए रोज दोबारा चालू करा दिया है लेकिन अभी भी मुझे दो ही गोलियों का डोज मिल रहा है।

यही हाल मध्यप्रदेश के शिवपुर जिले की भी है कुसुम यहां पिछले कुछ महीनों से टीवी से पीड़ित हैं उन्हें भी टीवी के चार मुख्य दवाइयों की जगह दो दवाई दवाइयों का ही डोज मिल रहा है। वे बताती है कि मुझे टीबी की इथीम्बीटॉल और आईएनएच दवाइयां ही मिल रही है जबकि इसके लिए जरूरी रिफामपसिन और पायराजिनामाइट ये दो दवाइयां मुझे नही मिल रही।

मध्य प्रदेश में बीते तीन कुछ महीनों से टीबी पीड़ित मरीज आधी दवा के सहारे अपना जीवन काट रहे हैं। प्रदेश के लगभग एक लाख 65 हजार टीबी के मरीजों को बीते कुछ महीनों से दवाइयों का पूरा डोज नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण टीबी के मरीजों को गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संक्रमण बढ़ सकता है और मरीजों का इलाज भी लंबा खिंच रहा है।

गौरतलब है कि यह स्थितियां तब है जब केन्द्र सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि साल 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त बनाना है, लेकिन इसके विपरीत प्रदेश में हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के इस लक्ष्य के अनुरूप साल 2025 तक मध्य प्रदेश से टीबी बीमारी का सफाया नहीं हो पाएगा, क्योंकि मध्य प्रदेश में बीते तीन महीने से टीबी की दवा ही उपलब्ध नहीं है।

टीबी विशेषज्ञ नाम ना छापने की शर्त में बताते है कि टीबी के मरीजों को मुख्य रूप से चार दवाओं का डोज दिया जाता है, जिनमें दो दवा रिफामपसिन और पायराजिनामाइट की सप्लाई केंद्र से ही बंद है। मजबूरीवश मध्य प्रदेश में एक लाख 65 हजार टीबी के मरीजों का इलाज दो दवाओं के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक टीबी के मरीजों को छह महीने तक चार दवाएं रिफामपसिन, इथीम्बीटॉल, आईएनएच और पायराजिनामाइट दवा दी जाती है। पहले दो महीने इंटेसिव पीरियड में चारों दवाएं लेनी होती है। अगले चार महीनों में कन्टीन्यूशन फेज में पहली तीन दवाएं देते हैं। उनके अनुसार इंटेसिव पीरियड महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान दवाओं की कमी से मरीजों का संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है।

मीडिया से बातचीत में टीबी अधिकारी ने यह माना कि प्रदेश में टीबी की दवाइयों का शॉर्टेज चल रहा है लेकिन उन्होंने कहा है कि केंद्र से बातचीत करके जल्द से जल्द सारी दवाइयों की आपूर्ति करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश में टीबी की यह स्थितियां तब है जब केन्द्र सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि साल 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त बनाना है, लेकिन इसके विपरीत प्रदेश में हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के इस लक्ष्य के अनुरूप साल 2025 तक मध्य प्रदेश से टीबी बीमारी का सफाया नहीं हो पाएगा, क्योंकि मध्य प्रदेश में बीते कई महीने से टीबी की दवा ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकार का 2025 तक टीबी मुक्त होने का दावा खोखला ही जान पड़ता हैं।

मध्यप्रदेश में टीबी के 100 में से दो मरीजों की मौत हो जाती है।
आबादी के अनुपात के लिहाज से देश भर में सर्वाधिक टीबी मरीज मध्यप्रदेश में हैं। मरीजों की संख्या के लिहाज से यूपी, महाराष्ट्र और बिहार के बाद सर्वाधिक टीबी मरीजों के मामले में मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है।

प्रदेश में टीबी बीमारी से पीड़ित मरीजों के मामले में छतरपुर जिला सबसे आगे है। छतरपुर में टीबी के 16 हजार से ज्यादा मरीज है। वही दूसरे नंबर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल है। राजधानी भोपाल में भी टीबी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है।

जनजातीय जीवन की सरलता अपनायें, शहरी चकाचौंध में न आयें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों में भौतिक सुविधाओं का भंडार है परंतु सोने के लिये नींद की गोली और भोजन से पहले इंसुलिन लेना पड़ता है। वहीं जनजातीय भाई प्रकृति की गोद में सरल, निष्कपट, निष्छल, निर्भीक और निस्वार्थ जीवन जीते हैं। जीवन में आनंद के लिये जनजातीय जीवन की सरलता अपनायें, शहरी चकाचौंध में न आयें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज लाल बाग इंदौर में जनजातीय फूड फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में जनजातीय नायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें नमन किया। उन्होंने फूड फेस्टिवल का अवलोकन कर जनजातीय वर्ग के हुनर की सराहना की। उन्होंने झाबुआ की गुड़िया को प्रसिद्धि दिलाने वाले परमार दम्पत्ति का भी मंच पर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज दुनिया मोटे अनाज की बात कर रही है, जबकि वर्षों से हमारे जनजातीय भाई-बहन मोटे अनाज का उपयोग कर रहे हैं। मोटा अनाज, जो कल तक गरीबों का भोजन माना जाता था, आज वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है कि उसमें जबरदस्त पोषण क्षमता होती है। आज लोग गेहूँ की रोटी खाना छोड़ रहे हैं और ज्वार, बाजरा, मक्का का उपयोग कर रहे हैं। हमारी जड़ी-बूटियों, वनस्पतियों की उपचार क्षमता अदभुत है। आयोजकों ने फूड फेस्टिवल के माध्यम से शहरी जनता के समक्ष जनजातीय खान-पान, परम्पराओं, जीवन मूल्यों को लाने का अभिनंदनीय प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय संस्कृति अदभुत संस्कृति है। जनजातीय परम्पराएँ, जीवन मूल्य, कला, संस्कृति, नृत्य जीवन का आनंद प्रकट करते हैं। इनमें हमारी जड़े हैं। हम अपनी जड़ों को न भूलें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मैं जनजातीय बहन लहरी बाई से मिला, जिनकी बीज बैंक बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सराहना की है। उन्होंने बीज बैंक बना कर भारत के विलुप्त होते बीजों को बचा लिया है।

कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायक, जन-प्रतिनिधि, जनजातीय समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

मध्यप्रदेश में सुशासन की नई मिसाल कायम हो रही : सीएम शिवराज

0

को पुन: स्थापित किया जा रहा है। यह देवी अहिल्या बाई के सुशासन का प्रतीक है। गोपाल मंदिर का पुर्नउद्धार हो रहा है। यहाँ आज जिस फ्लाई ओवर ब्रिज उदघाटन किया जा रहा है उसका नाम संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज रखा जायेगा। दो दिन बाद 15 फरवरी को संत श्री सेवालाल जी महाराज की जयंती है। हम उन्हें नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहनों की जिन्दगी बदलने का अभियान चल रहा है। लाड़ली बहना योजना के लिये मार्च माह से फार्म भरे जायेंगे और जून माह से 1000 रूपये महीना बहनों के खाते में पहुँचेगा। योजना में गरीब, निम्न और मध्यम वर्ग की बहनें शामिल होंगी। वृद्धावस्था पेंशन की राशि भी एक हजार रूपये महीना की जायेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना भी संचालित है।

इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि फ्लाईओवर 625 मीटर लंबाई एवं 24 मीटर चौड़ाई का होगा। निर्माण की समय-सीमा 18 माह निर्धारित की गई है। इसके बन जाने से धार रोड से आने वाला ट्रेफिक सीधे एबी रोड और केसरबाग ब्रिज की ओर जा सकेगा। साथ ही रिंग रोड की ओर से आने वाला ट्रेफिक बिना किसी बाधा के धार रोड की ओर जा सकेगा। इसके बनने से फूटी कोठी पर यातायात नहीं रूकेगा। छह लेन ब्रिज के लिए चौराहे से कोई बाधक निर्माण नहीं हटाना पड़ेगा। बिजली के पोल शिफ्ट होंगे, जिसका सर्वे आइडीए ने कर लिया है।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक सर्वश्री रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदिवे, श्री सावन सोनकर सहित जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राजधानी भोपाल में रहेगा 56 घंटो का कोरोना कर्फ्यू , 25% दुकानें खोलकर किया जाएगा अनलॉक

0

मध्य प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में राजधानी भोपाल को अनलॉक करने पर कई फैसले लिए गए है। सरकार ने अपनी ओर से गाइडलाइन बनाई है जिसके अनुसार राजधानी को अनलॉक किया जाएगा।

बता दे कि भोपाल में पिछले 10 दिनों में कोरोना की संक्रमण दर 10 फीसद से गिरकर तीन फीसद पर आ गई है। ऐसे में भोपाल के बाजारों की 25 फीसद दुकानें खोलकर अनलॉक किया जाएगा। वहीं निजी दफ्तर 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इस बीच सप्‍ताह में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यह निर्णय रविवार को वल्‍लभ भवन में हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है। इसके आदेश जल्‍द भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया जारी करेंगे।

वहीं बाजार में इलेक्‍ट्रीकल्‍स, बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर की दुकानें भी सप्‍ताह में दो दिन खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी ये दो दिन कौन से होंगे यह कलेक्‍टर निर्णय लेकर आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा राज्‍य सरकार की तमाम गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता होने का पोस्टर हुआ वायरल

0

मध्य प्रदेश में कोरोना और ब्लैक फंगस के कहर के बीच बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विदेश जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिंधिया चार दिन ही पहले प्राइवेट जेट से दुबई के लिए रवाना हो गए है। जिसके बाद ग्वालियर में एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जगजीत सिंह द्वारा गाई मशहूर गजल “चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए” लिखा हुआ है।

बता दे कि इस पोस्टर को ग्वालियर से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी साझा किया है। पाठक ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में, सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश में। अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इनका कारवाँ तभी यहाँ आएगा। आप तो बैठिए दुबई, जनता है भरोसे राम के, अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के।’

प्रदेश की समस्त जनता को निवेदक बताने वाले इस पोस्टर में लिखा गया है कि, ‘महाराज कहां हो आप? भारतीय जनता पार्टी की सरकार मौत के आंकड़ें छिपा रही है। आपके उसूलों पर आंच कब आएगी, आप सड़क पर कब उतरेंगे?’ इसी के साथ 80 के दशक का मशहूर गजब चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए लिखा हुआ है।

वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जनता चौखट से बाहर निकले तो डंडा, —और ये महाराज बहादुर दुबई की सैर पर..? शिवराज जी, आपके नेताओं को जनता से कोई सरोकार क्यों नहीं बचा..?भारत में उतरने को सड़कें थीं कम, इसलिये दुबई में जनसेवा करेंगे हम।’

दरअसल सिंधिया के विदेश जाने की बात सामने आने के बाद लोगों के मन में एक यह सवाल भी है कि जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगे हुए हैं तो सिंधिया दुबई कैसे गए? दरअसल, एयर बबल के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं। इस व्यवस्था के तहत चयनित देशों के बीच द्विपक्षीय विमानों का संचालन हो रहा है।

मध्य प्रदेश के 7 जिले रहेंगे लॉकडाउन, 45 जिलों में मिलेगी राहत

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर के साथ भोपाल में 1 जून से कर्फ्यू नहीं खुलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी शक्ति के साथ इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि 1 जून से मध्यप्रदेश में जनजीवन सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, परंतु आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश के 7 जिले लॉकडाउन रहेंगे। शेष 45 जिलों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

बता दे कि इंदौर के अलावा भोपाल, सागर, रतलाम, रीवा, अनूपपुर तथा सीधी में लॉकडाउन जारी रहेगा। सीएम का कहना है कि इन जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से अधिक है। डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार साप्ताहिक औसत संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम होने की स्थिति में ही कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।

यह भी कहा सीएम ने

  • 1 जून से कर्फ्यू में ढील देंगे, लेकिन अचानक न घर से निकलना है और न ही बड़े आयोजन करना है। इससे स्थिति बिगड़ सकती है।
  • वैज्ञानिक तरीके से लॉकडाउन खोला जाएगा। तीसरी लहर की भी बात आ रही है। अगर असावधान रहे तो संक्रमण बढ़ेगा। तीसरी लहर को नहीं आने देना है।
  • शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन, राजनीतिक रैली जैसे बड़े आयोजन नहीं आयोजित होंगे।
  • समाज इसे अपना आंदोलन बनाए। धर्मगुरु अपने अनुयायियों को और राजनीतिक संगठन अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने का संदेश दें।

मध्यप्रदेश की राजधानी में एक मरीज में मिले ब्लैक और व्हाइट फंगस दोनो के लक्षण

0

मध्य प्रदेश कोरोना की महामारी से अभी निपटे ही नहीं कि ब्लैक फंगस से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन अब व्हाइट फंगस ने भी प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल में दूसरा मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि इस मरीज को ब्लैक और व्हाइट दोनों फंगस मिले है।

जानकरी मिली है कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इस व्हाइट फंगस का मरीज भर्ती है। और इस मरीज में व्हाइट के साथ ब्लैक फंगस के भी इंफेक्शन है। राज्य में यह पहला मामला है जहां दोनों इंफेक्शन किसी मरीज में देखे गए है।

बता दें कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। 600 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ चुके है। वहीं 30 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।