Home Tags Big announcement

Tag: big announcement

सीएम शिवराज ने की घोषणा, उज्जैन की तर्ज पर महेश्वर में बनेगा देवी अहिल्याबाई लोक

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के बाद अब महेश्वर को बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज ने उज्जैन के श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर महेश्वर में देवी अहिल्या लोक बनाने की घोषणा की है। दरअसल मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर महेश्वर गए थे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद थे। दोनों ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर महिला महासम्मेलन को भी संबोधित किया। 

सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि महेश्वर का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। शिवभक्त मां अहिल्या बाई होलकर ने अपने समय में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। सीएम ने आगे कहा कि मां अहिल्या के कार्यों को रेखांकित करते हुए महेश्वर में अहिल्या बाई लोक बनाया जाएगा, ताकि उनके किए कार्यों को आमजन जान सकें और उनका अनुकरण कर सकें।

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर हो रहे कार्यों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां और बहनें आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें इसके लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है। हाल ही में लागू हुई लाडली बहना योजना को लेकर सीएम ने बताया कि बहनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की बहनों को हर माह एक हज़ार रूपये की सहायता दी जाएगी। यह राशि आने वाली 10 जून से मिलना प्रारंभ हो जाएगी।
    

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, इस तारीख को आएगी ‘Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana’ की क़िस्त

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) की पीएम किसान कल्याण निधि(PM Kisan Kalyan Nidhi) की तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) ने भी प्रदेश के किसानों को ₹4000 देने की शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान(PM Kisan) कल्याण योजना के माध्यम से देशभर के किसानों को ₹6000 की राशि दी जाती है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसमें चार हजार रुपए और जोड़कर इससे 10000 कर दिया था।

आज तक प्रदेश के 7400000 किसानों को इसका लाभ मिल चुका है अब उन्होंने काम में भी प्रदेश के किसानों को आर्थिक लाभ देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त जल्द आने वाली है जिसकी घोषणा कल शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस कोरोना संक्रमण के बीच हम किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है इसी कड़ी में हम आगामी 7 मई को प्रदेश के किसानों को ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ की किस्त जारी करने वाले हैं जिसके तहत 1481 करोड रुपए प्रदेश के 7400000 किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

कोरोना के बीच मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, स्ट्रीट वेंडर को इतने रुपए भेजेगी सरकार

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके कारण प्रदेश में कई पाबंदियां भी लागू की गई हैं प्रमुख महानगरों और कई जिलों में पुलिस सख्ती से इसका पालन करवा रही है।

इस बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंगज चौहान ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्ट्रीट वेंडर को फायदा पहुँचाने की बात कही है मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव स्ट्रीट वेंडर पर पड़ा है. इसे देखते हुए हमने उनके खाते में 1000 रुपए भेजने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेरे मित्रों मैं जानता हूं जब कोरोना कर्फ्यू जैसी चीज आती है तो कई लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान होते हैं एक तरफ हमने तय किया की फैक्ट्री वगैरह चलती रहेंगी. कई गतिविधियां ऐसी हैं जिनसे लोगों की रोजी-रोटी चलेगी. लेकिन हमारे जो छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर हैं, जिन्हें हमने 10 हजार रुपए पिछले कोरोना में दिया था.

“वर्तमान समय में भी हमने तय किया है कि 3 महीने का राशन सभी को नि:शुल्क दिया जाएगा. जिसमें इस तरह के छोटे व्यापारी भी शामिल होंगे. इसके साथ ही हम यह भी तय कर रहे हैं कि जो स्ट्रीट वेंडर हैं, उनके खाते में तत्काल 1000 हजार रुपए भेजने की व्यवस्था की जाए. वहीं, अगर इसके बाद भी आवश्यकता पड़ेगी, तो उन्हें अन्य लाभ दिया जाएगा. इसलिए स्ट्रीट वेंडर भाइयों से मेरी अपील है कि वे अपने जान की चिंता करें, जहान हम बचा लेंगे” 

आपको बता दें कि पिछले वर्ष के कोरोना काल मे भी मध्यप्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत पहुंचाने के उद्देश्य कई हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर किए थे।