Home Tags Big bazar

Tag: big bazar

भोपाल में अब ये कर सकते हैं आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी

0

भोपाल में आवश्यक सामग्रियों की सप्लाई घरों तक करने के लिए बिग बाजार, वी मार्ट रिटेल लिमिटेड, ऑनडोर और ऐमेज़ॉन टेलर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को प्रशासन ने कर्फ्यू पास जारी किए हैं। इनमें ऑनलाइन आर्डर करने पर शहर में कहीं पर भी होम डिलीवरी की जा सकेगी।

दरअसल बड़े स्तर पर खरीदारी के लिए शहर में अब तक बड़े स्टोर को पास जारी नहीं किए गए थे। त्योहार का समय और मांग को देखते हुए प्रशासन ने चार बड़े रिटेल स्टोर को ई-पास जारी कर दिए हैं।

बता दे कि पहले शहर के विभिन्न क्षेत्रों की 54 किराना दुकानों को खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी करने की अनुमति दी थी। लेकिन यह दुकानदार सिर्फ अपने ही क्षेत्र में होम डिलीवरी कर सकते थे। अन्य क्षेत्र में इन्हें सप्लाई की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने इन 4 स्टोरों को पास जारी किए है। इससे अब कहीं भी ऑनलाइन आर्डर कर समान की डिलीवरी आपके घर तक हो सकेगी।