Home Tags BJP leader

Tag: BJP leader

जहां वैक्सीन की कमी पूरे देश मे हो रही है वहीं बीजेपी सांसद अपने घर बुलवाकर करवा रहें है वैक्सीनशन

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है। पूरे देश में लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपना समय स्लॉट बुक करवाने में लगे है। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया अपने घर पर बने कार्यालय पर ही समर्थकों के साथ टीका लगवा रहे हैं। सांसद के इस रवैये पर विपक्ष हमलावर हो गया ।  

बता दे कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है। उज्जैन के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में जो वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे है उसे सांसद आवास में खोल देना चाहिए। विधायक का आरोप है कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इधर से उधर भटक रहे है और सांसद अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे है।

वहीं जवाब देते हुए सांसद फिरोजिया ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया है वह सभी समाजसेवी है और ये लोग लगातार लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे है। सांसद ने आगे कहा कि यहां पर वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों ने अपना रिजस्ट्रेशन पहले ही करा लिया था। इस पर हंगामा खड़ा करने की जरूरत क्या है। 

बीजेपी का कार्यकर्ता झूठ फैलाने में हुआ नाकाम,सामने आया बंगाल हिंसा का एक और सच

0

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद से भड़की हिंसा में अबतक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से BJP ने अपने 9 कार्यकर्ताओं की मौत का दावा कर रही है। वहीं TMC 7 कार्यकर्ताओं की।

वहीं एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें आंगन में पड़े अपने पिता की को बेटी पानी पिलाने की कोशिश कर रही है और गिरकर रोने लगती है। इस वीडियो को बंगाल हिंसा का बताया जा रहा है। संदीप ठाकुर नाम के एक यूज़र ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि राष्ट्रपति शासन लगाकर बंगाल को सेना के हाथ में दे देना चाहिए।

दरसअल ये आंध्रप्रदेश का वीडियो है। इसका पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना पीड़ित की बेटी एक बोतल में पानी भरकर अपने पिता को देने के लिए जा रही है लेकिन उसकी मां उसे इस डर से रोक रही है । 50 वर्षीय शख्स ने अपनी बेटी और पत्नी के सामने अंतिम सांस ली।

https://www.indiatoday.in/coronavirus-outbreak/story/heartbreaking-wailing-daughter-fights-mother-water-covid-positive-father-andhra-pradesh-village-1799040-2021-05-05

मध्यप्रदेश में लगी राजनैतिक चिंगारी, बीजेपी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को बदलने की करी मांग

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को अब उनके ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नापसंद करने लग गए है। ऐसी ही एक खबर इंदौर से आ रही है जहां पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदलने की मांग की है

प्रदेश की राजनीति में अब चिंगारी लग चुकी है। पूर्व महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी इंदौर से हैं लेकिन बता दे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पीछे सोची समझी योजना है और श्रेष्ठा तो मात्र एक मोहरा है।

श्रेष्ठा अपने कार्य के तौर तरीकों से पहले भी पार्टी में चर्चित रहीं है और आज उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा की माननीय राज्यपाल जी मप्र के सीएम को हटाया जाय एवं नया मुख्यमंत्री बनाया जाय।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर का कहना है की बहुत पहले श्रेष्ठा को हटाया जा चुका है एवं और अब पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। लेकिन सूत्रों के हवाले पता चला है कि उन्होंने उपचुनाव में तुलसी सिलावट के चुनाव प्रचार में पार्टी का समर्थन किया था।

उनकी सोशल मीडिया वाल पर इस कमेंट के बाद बहस छिड़ गयी है ,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष लता येलकर लिखती हैं पगला गयी हो क्या ? वही पार्टी के कुछ समर्थक इसे पार्टी लाइन से अलग जाना मान रहे वही कई उनकी इस बात का समर्थन कर रहे है।

छिंदवाड़ा के भाजपा नेता ने अपने ही जिला अध्यक्ष को बताया “निकम्मा”

0

बीते दिनों जबलपुर में भाजपा के नगर अध्यक्ष का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने अपने परिजनों को ऑक्सीजन न मिलने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘निकम्मा’ कहा था। आज एकबार फिर छिंदवाड़ा के भाजपा नेता ने अपने जिलाध्यक्ष को निकम्मा कह डाला।

मामला छिंदवाड़ा से जुड़ा हुआ है जहाँ पर एक भाजपा नेता कोविड सेंटर में PPE किट पहनकर घुस गया। डॉक्टरों ने उसके ऐसे प्रवेश पर आपत्ति जताई तो वह उनसे बहज करने लगा। जब डॉक्टरों ने बताया कि आपके जिलाध्यक्ष बंटी साहू अभी अभी लोगों से मिलकर वये हैं तो उसने कहा कि “हमारा अध्यक्ष तो निकम्मा है, मैं जनता से मिलना चाहता हूं”। फिर भी डॉक्टरों ने उसे बहलाफुसलाकर बाहर निकाल दिया।

हालांकि विपक्ष इस घटना को छिंदवाड़ा भाजपा की गुटबाजी मान रहा है भाजपा नेताओं का कहना है कि गुटबाजी के कारण जिलाध्यक्ष के विरोधियों ने इस व्यक्ति से ड्रामा करवाया है।

आपको बता दें कि व्यक्ति के पहुँचने से पहले ही भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने कोविड सेंटर पहुंचकर चिकित्सकों से मरीजों का हालचाल पूछा और चले गए। उनके जाते ही भाजपा नेता लोकेश पवार भी वहा PPE kit पहनकर वहा पहुँचा और मरीजों से मिलने की जिद करने लगा जब डॉक्टरों ने उसे बताया कि आप ऐसे नहीं जा सकते तो वह बहस करने लगा।

डॉक्टरों का कहना है कि हमने लोकेश को कोविड केअर सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया तो वह हमें वार्ड के सामने खरी-खोटी सुनाने लगा। जिसकी शिकायत हमने पुलिस से की है।

पुलिस ने बताया कि डाॅक्टर्स की शिकायत पर आरोपी लोकेश पवार के खिलाफ खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 34 और डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 353, 186,188, 269, 506 आईपीसी 51 बी के तहत भी केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

कई बड़े नेताओं का करीबी है लोकेश पवार नीचे रही उसकी फेसबुक प्रोफाइल की लिंक https://www.facebook.com/LokeshPawarBJP