Home Tags Bollywood News

Tag: Bollywood News

काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, सारे पोस्ट किए डिलीट

0

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के फैसले ने उनके फैंस को चौका दिया हैं। काजोल ने सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। उनके इस फैसले से जहां कई फैंस परेशान हैं तो वहीं कुछ लोगो का मानना है कि अभिनेत्री अपनी आने वाली वेब सीरीज द गुड वाइफ का प्रमोशन कर रही हैं।


काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है – जिंदगी की सबसे कठिन परेशानियों में से एक का सामना कर रही हूं।’ इस पोस्ट को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा- ‘सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।’

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फॉलोअर्स के लिए फनी और इंटरेस्टिंग पोस्ट करने वाली काजोल का ये पोस्ट देखकर फैंस चौंक गए। फैंस काजोल के इस फैसले की वजह से परेशान हैं और उनके लिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। साथ ही काजोल से जल्द वापसी की उम्मीद भी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे उनकी अपकमिंग मूवी द गुड वाइफ की प्रमोशनल स्ट्रैटजी कह रहे हैं। काजोल अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पति अजय देवगन और बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती थी। साथ ही वह अपनी फिल्मों की थ्रोबैक फोटो भी शेयर करती रहती थीं। जाहिर है फैंस काजोल को सोशल मीडिया पर मिस जरूर करेगें।