Home Tags Brand ambassador

Tag: brand ambassador

कांग्रेस में शामिल होने पर BJP ने मेघा परमार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के ब्रांड एंबेसडर पद से हटाया

0

भोपाल। मेघा परमार बेहद जाना पहचाना नाम है। मेघा एवरेस्ट फ़तह करने वाली मध्यप्रदेश की इकलौती बेटी हैं। लेकिन शिवराज सरकार ने ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया गया। महिला बाल विकास विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें, यह आदेश मेघा परमार के कांग्रेस में शामिल होने के दूसरे दिन जारी किया गया है। 

मेघा जेंडर चैंपियंस की ब्रांड एंबेसडर भी थी। वहां से भी उन्हें हटा दिया गया है। दरअसल मेघा ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ की ब्रांड एंबेसडर थीं, लेकिन वे 9 मई को छिंदवाड़ा में ‘नारी सम्मान योजना’ की लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। इसके ठीक दूसरे दिन यानी 10 मई को महिला बाल विकास ने उन्हें ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ के ब्रांड एंबेसडर पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।