Home Tags #brand ambassador

Tag: #brand ambassador

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बनीं नोकिया की ब्रांड एंबेसेडर

0

फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भारत में अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। यह कंपनी नोकिया स्मार्टफोन का उत्पादन और वितरण करती है। एचएमडी ग्लोबल के भारत प्रमुख एवं वाइस प्रेजिडेंट अजय मेहता ने जारी बयान में कहा, “हम नोकिया फोन के लिए भारत में ब्रांड एंबेसेडर के रूप में आलिया के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि आगामी समय में नोकिया और आलिया भट्ट साथ मिलकर हमारे प्रशंसकों के बीच नए फोन की लॉन्च को लेकर उत्साह बनाए रखेंगे।”

आमिर खान डैटसन परिवार में हुए शामिल,बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

0

अपने संजीदा अभिनय के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को वाहन निर्माता कंपनी डैटसन इंडिया का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। निसान इंडिया ऑपरेशंस के अध्यक्ष थॉमस कुएल ने कहा, “हम आमिर खान को भारत में डैटसन परिवार का हिस्सा बनाकर बेहद खुश हैं। आमिर नई पीढ़ी के साहसी और निडर रवैये की पैरवी करते हैं, जो उत्कृष्टता की तलाश में रहते हैं। हमें उन्हें अपने साथ जोड़ने का और अपने नए अभियान का चेहरा बनाने का गर्व है।”

इस बारे में आमिर खान ने कहा, “मैं गुणवत्ता और नवोन्मेष के लिए पहचाने जाने वाले ब्रांड के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं।”