Home Tags Bahujan Samaj Party

Tag: Bahujan Samaj Party

बीजेपी पर शंकराचार्य का बड़ा हमला, कहा ‘सरकार का दलित प्रेम केवल दिखावा, कर रहे हैं राजनीति।’

0

NewBuzzIndia:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने गुरुवार (8 जून) को दलितों के प्रति भाजपा के प्रेम को झूठा करार दिया और कहा कि दलित परिवारों के साथ नेताओं का भोजन करना विशुद्ध रूप से राजनैतिक कृत्य है। द्वारकापीठ और शारदापीठ के शंकराचार्य ने कहा, ‘बिना पूर्व सूचना के वो क्यों नहीं उनके साथ भोजन करते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘राजनैतिक फायदे के लिए दलितों के साथ उज्जैन में क्षिप्रा नदी में स्नान करने की एक नयी परंपरा स्थापित की गई। नदियों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाति, धर्म या वर्ण के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।’ दलितों के प्रति भाजपा के प्रेम को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि दलित परिवारों के साथ भोजन करना विशुद्ध रूप से राजनैतिक कृत्य है।
वहीं, बिसहड़ा मामले में रिपोर्ट सामने आने के बाद की स्थिति पर स्वरूपानंद ने कहा कि बेशक, जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने बेहद तीखे शब्दों में कहा, ‘जब कोई ब्राह्मण मरता है, तो सरकार को सहिष्णुता नहीं दिखाती। लेकिन जब कोई अल्पसंख्यक मरता है तो चिल्लाने लगते हैं।’  उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं पूरी करती। जब गौहत्या पर प्रतिबंध है, तो फिर कोई ऐसा क्यों करता है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘अभी भी आए दिन उत्तर प्रदेश व हरियाणा के एक बड़े हिस्से से असम व पश्चिम बंगाल को निरंतर गायों की तस्करी की जा रही है। उनका खुलेआम वध किया जा रहा है। गौहत्या बंद होने के बावजूद अगर सरकार रोकथाम नहीं कर पाती तो निश्चित ही यह उसकी विफलता का सूचक है।’

उड़ता पंजाब के समर्थन में मायावती ने कहा की समाज को जागरुक करेगी ये फ़िल्म !

0

Newbuzzindia: विवादों में घिरी अनुराग कश्यप की फ़िल्म “उड़ता पंजाब” में एक और नया मोड़ आया है । अनुराग कश्यप की फिल्म ‘‘उड़ता पंजाब’’ को मायावती का समर्थन मिल गया है। पंजाब में नशे के बढते कारोबार पर बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के बारे में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उड़ता पंजाब फिल्म वर्तमान पंजाब की स्थिति पर केन्द्रित है। वहां के युवा नशे की लत में पड़ गए हैं। उन्हें नशे की लत से बाहर निकालने और जागरूक करने के लिए यह फिल्म कोई गलत नहीं है।

मायावती ने संवाददाताआें से कहा कि इस फिल्म का हमारी पार्टी समर्थन करती है। मैं समझती हूं कि केन्द्र को इस फिल्म को चलाने की इजाजत देनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि फिल्म को लेकर निर्माता अनुराग कश्यप और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी में ठन गई है। निहलानी ने कहा कि कश्यप प्रचार के लिए मामले को तूल दे रहे हैं जबकि कश्यप ने आरोप से साफ इंकार किया।

अनुराग कश्यप ने 89 काट-छांट करने, शीर्षक एवं फिल्म से पंजाब शब्द हटाने पर निहलानी की आलोचना की है। फिल्म में पंजाब के ड्रग्स कारोबार और उसमें फंसते युवाआें की कहानी है। विवाद तब हुआ जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम से पंजाब शब्द के साथ ही 89 कट के साथ इसे रिलीज करने को कहा। कश्यप को ये प्रस्ताव नामंजूर है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: मायावती ने की कांग्रेस की जीत पक्की, भाजपा को लगा बड़ा झटका !

0

Newbuzzindia: बसपा प्रमुख मायावती की पार्टी बसपा मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के राज्‍य सभा उम्‍मीदवार का समर्थन करेगी। मायावती ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। कांग्रेस के लिए यह एलान राहत की सांस लेकर आया है। क्‍योंकि उसके उम्‍मीदवार विवेक तनखा को राज्‍य सभा जाने के लिए 58 विधायकों के वोट की जरूरत थी लेकिन कांग्रेस के पास केवल 57 विधायक ही थे।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ”मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश कई राज्‍यों में राज्‍य सभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें साम्‍प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई है। लेकिन बसपा मध्‍य प्रदेश में अपना उम्‍मीदवार नहीं चुन सकती क्‍योंकि हमारे पास नंबर नहीं है। इसलिए साम्‍प्रदायिक ताकतों को कमजोर करने के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवार विवेक तनखा का साथ देने का फैसला किया गया है।”

57 विधायकों के साथ कांग्रेस अपने उम्‍मीदवार को जिताने के आंकड़े से एक सीट दूर थी। साथ ही सदन में उसके नेता सत्‍यदेव कटारे का मुंबई में इलाज चल रहा है जबकि एक विधायक रमेश पटेल जेल में हैं। वहीं बताया जा रहा है कि एक विधायक ने भाजपा को वोट देने का एलान किया है।

230 सदस्‍यीय मध्‍य प्रदेश विधानसभा में एक उम्‍मीदवार को जीतने के लिए 58 विधायकों की जरूरत होती है। बसपा के समर्थन की घोषणा के बाद कांग्रेस राहत की सांस ले सकती है। अब अगर तीन विधायक छूट भी जाते हैं तो बसपा के विधायकों को मिलाकर उसका आंकड़ा 58 का हो जाएगा।

इधर, सत्‍ता में काबिज भाजपा के दो उम्‍मीदवारों की जीत तय है। पार्टी के महासचिव विनोद गोटिया निर्दलीय के रूप में मैदान में है। तीसरे उम्‍मीदवार के लिए भाजपा के पास केवल 50 विधायक ही रह जाएंगे। विधानसभा में तीन निर्दलीय विधायक भी हैं।

कांग्रेस उम्‍मीदवार विवेक तनखा को सीएम शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। इसके चलते माना जा रहा था कि भाजपा तीसरी सीट पर शायद ही लड़े लेकिन पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद गोटिया को निर्दलीय के रूप में उतारा गया।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर देना चाहिए : जगतगुरु शंकराचार्य

0

Newbuzzindia: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने देश से आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करने की वकालत की। कहा कि आरक्षण का लाभ उठाकर डाक्टर बनने वाला सही इलाज नहीं कर सकता। जज सही न्याय नहीं कर सकता।

इंजीनियर पुल नहीं बना सकता और न प्रोफेसर पढ़ा सकता है। इस दौान उन्होंने उतर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भी निशाना साधा।

रविवार को कनखल स्थित मठ में पत्रकार वार्ता में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने आरक्षण व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरक्षित सीटों पर पढ़ने वालों पर निशाना साधा।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ बोलते हुए कहा कि पहले मायावती केवल दलित समाज की बात करती थी तो जोड़-तोड़ की सरकार बनाती रही।

जब मायावती ने सर्व समाज की बात की तो सरकार पूर्ण बहुमत की आई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जय भीम’ का नारा देना शुरू किया तो मायावती बौखला गई हैं।

मायावती जय भीम कहने की बात कर रही हैं, लेकिन उसके साथ जुड़े ब्राह्मण एवं अन्य समाज के लोग कभी जय भीम नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि दलितों को तरक्की करनी है तो सर्व समाज के साथ मिलकर चलना होगा। रामायण पढ़नी होगी, त्यौहार मनाने होंगे। शंकराचार्य ने कहा कि पूरे देश में नशे पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]