Home Tags Cabinet minister

Tag: cabinet minister

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों को मिली ये ज़िम्मेदारियां

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के साथियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य स्तर पर मंत्रीगणों को कार्य सौपे है।

मंत्री गोपाल भार्गव
प्रदेश में कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की कार्रवाई को समय सीमा में पूर्ण कराने का कार्य देखेंगे।

मंत्री तुलसीराम सिलावट
इंदौर में राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में बन रहे 2000 बिस्तर के अस्पताल का प्रभावी संचालन और इसी प्रकार के अन्य कोविड-केयर सेंटर का निर्माण देखेंगे।

मंत्री विजय शाह
प्रदेश में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट ब्रोशर का वितरण, दिन में दो बार कॉल चिकित्सा सलाह को सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगरीय प्रशासन की टीम भी रहेगी और इसके समन्वय प्रभु राम चौधरी , भूपेंद्र सिंह और ओपीएस भदौरिया रहेंगे।

मंत्री भूपेंद्र सिंह
बीना रिफाइनरी के पास बन रहे 1000 बिस्तर के निर्माण का क्रियानवयन।

मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह
प्रदेश में कोविड केयर सेंटर्स में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट, बब्रॉशर का वितरण, चिकित्सा सलाह योग प्राणायाम भोजन आदि की सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।

मंत्री विश्वास सारंग
भोपाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कोविड केयर सेंटर का निर्माण और भोपाल के अस्पतालों में बिस्तर बढ़वाने का कार्य देखेंगे।

मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय, गांव में होम आइसोलेशन और कोविड-19 सेंटर में मरीजों को मेडिकल किट , ब्रॉशर का वितरण देखेंगे ,
इस कार्य में मंत्री रामखेलावन पटेल का सहयोग रहेगा।

मंत्री उषा ठाकुर
जन अभियान परिषद के सहयोग से मैं कोरोना वालंटियर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन और वॉलिंटियर का कोरोना कार्यों में प्रभावी उपयोग ।

मंत्री अरविंद भदौरिया
प्रदेश में राज्य के बाहर से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के विषय में संबंध में समन्वय।

मंत्री राम किशोर कांवरे
राज्य के एक करोड़ परिवारों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के निशुल्क वितरण की व्यवस्था और योग से निरोग अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन देखेंगे।

मंत्री ओपीएस भदौरिया नगरों में कोविड संक्रमण रोकने के उपाय, नगरों का सैनेटाईजेशन, नगरों में होम आइसोलेशन की व्यवस्था,नगरों में मेडिकल किट का वितरण देखेंगे।

मंत्री राजवर्धन सिंह दात्तीगांव उद्योगों से ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में समन्वय देखेंगे।

आज मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0

मध्यप्रदेश कैबिनेट(Madhya Pradesh Cabinet)  की आज मंत्रालय में वर्चुअल बैठक  मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री  ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन को प्रदेश के 29 नवगठित नगरीय निकायों में विस्तार करने का फैसला आज बैठक में लिया गया है।

वाणिज्य कर विभाग की वॉर्ड 22 में बालाघाट अंबेडकर चौक की परिसंपत्ति 8 करोड़़ 80 लाख 11 हजार रुपए में 100 प्रतिशत राशि जमा करने पर रजिस्ट्री की जाएगी। वाणिज्य कर विभाग के बोर्ड के 18 अस्थाई पद लगातार जारी रहने की जानकारी में नरोत्तम मिश्रा ने दी है।

उन्होंने यह भी बताया कि सातवां वेतनमान को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग में भी लागू किया जाएगा। बढ़ते कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर कैबिनेट के साथ कलेक्टर, कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के डीनों की वर्चुअल बैठक हुई है। ग्रह मंत्री ने कहा कि  प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है। कोरोना को लेकर किसी भी भ्रम को न फैलाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करें।

उन्होंने बताया कि कोरोना के वैक्सीनेश को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। जिले के अंदर और बाहर कोरोना की क्या स्थिति है उसकी भी आज समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन बेड, पीपीई किट और दवाइयों की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में सभी चीजें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मास्क लगाने और दुकानों से सामने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोले बनाने की अपील लगातार की है।  जागरूक किया जाएग।

शिवराज कैबिनेट का विस्तार: सिंधिया समर्थकों के साथ यह भी लेंगे शपथ

0

मध्यप्रदेश के राज्य सरकार के कैबिनेट का विस्तार तय हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए जाएंगे। रविवार 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा शपथ सम्मारोह। मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है और इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है।

कैबिनेट विस्तार में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के साथ मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक भी शपथ लेंगे। मंत्रियों और नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल आएंगी।

उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली है। इसके बाद कार्यक्रम तय किया गया है।

तुलसी को जल संसाधन व गोविंद को परिवहन व राजस्व विभाग मिलेगा

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि तुलसी सिलावट को जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन व राजस्व विभाग मिलना लगभग तय है। शिवराज सरकार सत्ता में आने के बाद सिलावट और राजपूत को यही विभाग सौंपे गए थे। बीजेपी अब इन दोनों को अन्य विभाग देना चाहती थी, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व और सिंधिया के बीच हुई सहमति के बाद दाेनों को एक बार फिर उन्हीं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

4 पद रह जाएंगे खाली

शिवराज कैबिनेट के 14 सदस्‍यों गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने चुनाव लड़ा था। इसमें से इमरती देवी, एदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गए थे। इसमें से 2 तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव के दौरान ही मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब दोनों को फिर से कैबिनेट में लिया जा रहा है। इसके बाद भी 4 पद खाली रह जाएंगे। यानी आगे भी कैबिनेट विस्तार होगा।