Home Tags Cases increased due to Corona lockdown

Tag: cases increased due to Corona lockdown

भोपाल में उड़ाई जा रहीं है कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां,अभी भी पैसा कमाने में लगे है दुकानदार

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के दौरान लगाए गए कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर चिकन मटन से लेकर कपड़े जूते और अन्य दुकानें चलाने वाले लोग शटर बंद कर कारोबार कर रहे हैं। अब पुलिस प्रशासन ने धड़ल्ले से कार्रवाई शुरू की है।

दरअसल सोमवार सुबह नगर निगम का अतिक्रमण आमला काजी कैंप पहुंचा तब वहां एक चिकिन शॉप के शटर लगे हुए थे लेकिन अंदर कर्मचारी चिकिन साफ करने में लगे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि शटर बंद कर सप्लाई की जा रही है। इसके बाद टीम ने काजी कैंप, बैरसिया रोड और सिंधी कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में कार्रवाई शुरू की।

बता दे कि मार्केट की दुकानों के शटर गिरे हुए थे लेकिन जब कार्रवाई शुरू की गई तो पता चला सभी दुकानों के अंदर से कारोबार चल रहा है। अतिक्रमण अमला अब तब में 1 दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्यवाही कर चुका है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान हनुमानगंज सीएसपी और और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान भी मौजूद रहे।

कोरोना लॉकडाउन के कारण बढ़े घरेलू हिंसा के मामले, जाने क्या है पूरी बात

0

लॉकडाउन(Lockdown) के कारण घरेलू हिंसा के मामले बढ़ने के आँकड़े सामने आए हैं जिसमे हल्की फुल्की बात पर शिकायत की गई है।

राजधानी भोपाल में 9 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है जिसके कारण भोपाल में बीते 17 दिन में ही दहेज प्रताड़ना के 19 और पत्नी से मारपीट के 14 मामले दर्ज हुए हैं पति पत्नी छोटी-छोटी बातों पर लड़ झगड़ जाते हैं बातचीत बढ़ती है तो मारपीट की नौबत आ जाती है और फिर केस दर्ज करा दिया जाता है।

आपको बता दें कि संयुक्त परिवार के ना होने से लोगों का सामंजस्य उतना बेहतर नहीं होता है जितना संयुक्त परिवार में होता है। संयुक्त परिवार में हर व्यक्ति अपने मन की बात घरवालों से या परिवार जनों से कह सकता है लेकिन आधुनिक व्यवस्था में एकल परिवारों का चलन ज्यादा होने से घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं।

घरेलू हिंसा के मामले बढ़ने का एक कारण लॉकडाउन को भी माना जा सकता है क्योंकि लॉकडाउन से पहले पति पत्नी सिर्फ रात के समय ही मिलते थे उनका उतना संवाद नहीं होता था दोनों एक दूसरों की आदत से उतने परिचित नहीं होते थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण दोनों एक ही घर में निवास कर रहे हैं जिसके कारण दोनों को एक दूसरे की आदित्य और चीजें खटकती है जिसके कारण मारपीट झगड़ा विवाद होता है।