Home Tags Chhatarpur

Tag: chhatarpur

8 साल मेहनत करके किसान ने एक-एक पत्थर इकट्ठा करके बनाया बांध, प्रशासन ने नहीं की कोई मदद

0

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कूंड़ गांव के किसान नाथू राम कुशवाहा ने अपनी मेहनत के बल पर ऐसा काम कर दिया जिससे उनके साथ-साथ उनके गांव के लोगों का जीवन भी आसान हो गया है। सूखे की समस्या से परेशान होकर किसान नत्थू कुशवाहा ने आठ साल तक एक-एक पत्थर एकत्रित कर धसान नदी के ऊपर बिना किसी शासकीय मदद के बांध बना दिया।

बांध बनने की वजह से अब नदी में जल भराव रहता है जिस कारण किसान की 10 बीघा कृषि भूमि तो सिंचित हो ही रही है। साथ ही साथ आसपास के किसानों की 100 बीघा के करीब जमीन पर अब बाकी फसलों के साथ-साथ सब्जी और फूलों की खेती भी हो रही है जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

70 वर्षीय किसान नत्थू कुशवाहा और उनके परिवार के जीवकोपार्जन का साधन खेती ही है, लेकिन पानी की कमी के कारण खेत हमेशा सूखे रहते थे। इस तरह की स्थिति निर्मित होने से फसल सूख जाती थी। उनके खेतों के किनारे से बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रमुख धसान नदी बहने के बावजूद खेत सूखे रहते थे। उन्होंने प्रशासन से कई बार नदी पर बांध बनाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया। कई बार प्रशासन ने बांध के लिए नपाई भी कराई लेकिन नतीजा वही शून्य रहा। जिसके बाद किसान ने थक हार कर खुद ही नदी पर बांध बनाने की ठानी।

साल 2014 में उन्होंने धसान नदी पर बांध बनाना शुरू किया। खेत किनारे नदी पर जहां कहीं उन्हें पत्थर मिलते वे एक-एक पत्थर को सहेज कर नदी के बांध में लगाने लगे। इस तरह करीब 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद नत्थू कुशवाहा ने अकेले ही बांध बनाकर अपने परिवार और गांव वालों को गलत साबित कर दिया।

बागेश्वर धाम : भक्तों की मुराद पूरी करने वाले स्थान से लोग हो रहे लापता

0
बागेश्वर धाम : भक्तों की मुराद पूरी करने वाले स्थान से लोग हो रहे लापता |
bageshwar dham

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित भक्तों की मुराद पूरी करने वाले बागेश्वर धाम में हो रहे हैं लोग लापता। वही इस वर्ष जनवरी माह में इस धाम से 21 लोगों के गुम होने की ख़बर सामने आई हैं। हफ्ते के दो दिन यानी मंगलवार और शनिवार को इस धाम भीड़ उमड़ती है।

बागेश्वर धाम की चर्चाएं पूरे देश के साथ-साथ दुनिया भर में भी है। मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। ऐसे में लोगों का लापता हो जाना श्रद्धा से मांगने आए लोगों को संशय में डाल रहा है। वही पुलिस भी अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं लग पाई है। गायब हुए लोगों में कुछ लोग मानसिक बीमारी के ग्रस्त भी है।