Home Tags Chief Minister Shivraj Singh statement

Tag: Chief Minister Shivraj Singh statement

CM शिवराज ने कहा दिग्विजय और कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को किया तबाह

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अब आमने-सामने आ गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘मैं बीजेपी और संघ के लिए कोरोना हूं’ वाले बयान पर अब सीएम शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर हमला बोला है।

दिग्विजय सिंह के खुद के कोरोना वायरस बताने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये व्यक्ति हानिकारक है, इतना तो तय हो गया है। लोग कहते हैं ये वायरस तो ISI से आया है। कोरोना वायरस तो चीन से आया था, उस लिहाज से भी यह व्यक्ति हानिकारक है। खुद को इन्होंने कोरोना वायरस साबित कर लिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि कमलनाथ ने तो कोविड-19 के दौरान मध्यप्रदेश की जनता को छोड़ दिया था कि जो करना है करो। कोविड आज पूरी तरह से कंट्रोल में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मिलकर मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया। दिग्विजय सिंह ने बिल्कुल ठीक तुलना की है। कोरोना वायरस ने जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय और कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य होता है कि तुलना के लिए उन्हें और कोई वायरस नहीं मिला। कोरोना वायरस से हाहाकार मच गया था, लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई थी। इसके अलावा अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई थी। ये तो मोदी जी थे जिनके नेतृत्व में दो-दो वैक्सीन बनी।

बता दें कि इंदौर में पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोरोना वायरस बताया था और कहा था उनका जन्म चीन में होना चाहिए। मंत्री तुलसी सिलावट के सवाल पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा इंदौर के लोग जानते हैं कि तुलसी सिलावट ने कैसे काम किया। वह कितने धंधों में शामिल हैं और उससे कितना पैसा कमाते हैं ये सबको पता है। इसलिए मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं।

CM शिवराज ने PCC अध्यक्ष को बताया ‘पैसे वाला’, कमलनाथ ने किया पलटवार

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव से पहले बयानों का सिलसिला जारी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। इस बार उन्होंने कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताया है।

सीएम ने बिना नाम लिए कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, दौलत-संपत्ति इसलिए वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, ये बात कांग्रेस के लोग खुद कह रहे है। लेकिन मेरे पास जनता का प्यार है।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपना नेता तय करती है तो वो करती रहे। लोकतंत्र में यह मापदंड किसी भी नेता को चुनने का नहीं हो सकता।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज के उद्योगपति वाले बयान पर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज का बिना झूठ बोले खाना हजम नहीं होता है। मेरा कोई उद्योग नहीं, मैं किसी कंपनी का मालिक नहीं हूं।

कमलनाथ ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कौन सा उद्योग मेरा है। उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो मुझे उद्योगपति बता दिया। शिवराज जी जवाब दें कि मैं किस कंपनी का मालिक हूं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान, ब्लैक फंगस का इलाज होगा नि:शुल्क

0

मध्य प्रदेश में जैसे जैसे पॉजिटिविटी रेट काबू में आ रही है वैसे ही ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में 600 से अधिक ब्लैक फंगस के मरीज आ चुके है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस के इलाज हेतु बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ब्लैक फंगस के निःशुल्क इलाज की बात भी कही है।

बता दे कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के रूप में एक नई चुनौती हमारे सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब से प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज की भी हम नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेज़ल एंडोस्कोपी के माध्यम से ब्लैक फंगस का बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है। प्रारंभिक स्तर पर इसकी जांच और इलाज से रोकथाम की जा सकती है।

इंदौर की बैठक में मुख्यमंत्री ने गरीबों को नि:शुल्क राशन और अन्य योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.39% रह गई है। हालांकि यह माना जाता है कि 5% से कम संक्रमण है, तो संक्रमण काबू में है। हमें 6.39% की संक्रमण दर को धीरे-धीरे 0% की ओर ले जाना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, 1 जून से धीरे धीरे खोले जाएंगे जिले

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों के बाद अब 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कोरोना पूरी तरह काबू में आ गया है और अब जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार से छूट नहीं दी जाएगी। फिर 31 मई तक सख्ती से कोरोना कर्फ्यू  का पालन कर गांव से लेकर शहरों को कोरोना मुक्त बनाना है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू  के चलते कोरोना अब काबू में है। अब हमें टारगेट कर 31 मई तक गांव और वार्ड को कोरोना मुक्त करने की मुहिम शुरु करना होगा।  दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर बीजेपी ने किया पलटवार, कहा कांग्रेस के नेता है शामिल और आरोप हमपर लगाती है

0

मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह द्वारा सीएम शिवराज के साथ इंजेक्शन कालाबाजारी के आरोपी का फोटो ट्विटर में पोस्ट करने के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कालाबाजारी और नकली रेमडेसिविर के मामले मे कांग्रेस के नेता शामिल है और आरोप हमपर लगा रहे है।

बता दे कि बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार ऐसे लोगों पर रासुका की कार्रवाई कर ही रही है। उन्होंने ये भी कहा कि किसका फोटो किसके साथ है ये सवाल नहीं लेकिन ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो रही है या नहीं वो बड़ा सवाल है।

वहीं इस मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग भी मैदान में आ गए है। उन्होंने दिग्विजय के ट्वीट पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हमारी सरकार ने की है अब कोई किसी के साथ फोटो खिंचवा लें लेकिन अपराध करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश में खोले जाएंगे पोस्ट कोविड सेंटर

0

मध्य प्रदेश अब कोरोना के साथ साथ ब्लैक फंगस से भी परेशान है। देखा जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद कई मरीजों को ब्लैक फंगस का सामना करना पड़ रहा है। बीते 3 दिनों में इसके मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इससे निपटने के लिए सरकार अब प्रदेश में पोस्ट कोविड सेंटर शुरू करने जा रही है।

सीएम शिकराज ने कहा कि ब्लैक फंगस के इजाल के लिए भोपाल में हमीदिया और जबलपुर मेडिकल कॉलेज में अलग इसके लिए अलग वार्ड बनाए जा रहे थे। लेकिन अब प्रदेश के सभी पांचों मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया जाएगा। उनमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा के भी मेडिकल कॉलेज शामिल है।

सीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि  कोरोना संक्रमण अभी और 2 से 3 साल तक चल सकता है। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मैनेजमेंट सुधार समेत बचाव के संसाधन और कार्यक्रम को स्थायी करने की बहुत जरूरत है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से अलग होने की करी घोषणा

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एक बे फिर सियासत गर्मा गई। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने जिला कलेक्टर को संबोधित करते हुए अपने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल है और साथ ही नौकरशाह बीजेपी के गुलाम बनकर काम कर रहे है।

बता दे कि विधायक के फैसले को समर्थन देते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मैदान भी में उतर गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सम्पूर्ण लॉकडाउन के खिलाफ है। जब सीएम से बैठक होती है तो वहां हमारी बात पर चर्चा ही नहीं होती न ही कोई सुनवाई। जब सुझाव सुने ही नहीं जा रहे तो ऐसी बैठकों में कांग्रेस विधायक क्यों जाएंगे? शर्मा ने ये भी कहा कि इसलिए क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठकों से कांग्रेस विधायक दूर हो रहे है।

पीसी शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस विधायक जमीन पर काम करना चाहते है। एक महीने से लॉकडाउन होने से गरीबों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट है।

मध्यप्रदेश में स्थगित हुआ वैक्सीनशन, ये हैं वजह

0

मध्य प्रदेश में वैक्सीन की कमी के चलते सरकार ने 45 से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण स्थगित कर दिया है। हालांकि पहला डोज ले चुके 45+ को ही टीके का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

बता दे कि इंदौर प्रशासन ने आज और शनिवार को वैक्सीनेशन नहीं करने का फैसला लिया है। बता दे कि कोविशील्ड वैक्सीन की कमी को देखते हुए टीकाकरण नहीं होगा। सिर्फ कोवैक्सीन का दूसरा डोज ही लगेगा। वहीं शहर में 18+ को आज से 28 केंद्रों पर टिका लगेगा।

वहीं जिन लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है उनको अब 42 दिन बाद ही वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। दरअसल कोविशील्ड को लेकर यह फैसला ब्रिटेन की स्टडी के आधार पर लिया गया है। जानकरी के अनुसार वैक्सीन का दूसरा डोज 6 से 8 हफ्ते में लगाने पर उसकी प्रभावशीलता 90% तक हो जाती है जबकि कम समय अंतराल पर 60 से 70 फ़ीसदी ही रहता है। अभी वैक्सीन का दूसरा डोज 28 से 42 दिन के बीच लग रहा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयान : 1 मई से 18 वर्ष वालों को नहीं लगेगी वैक्सीन, यह बताया कारण

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशभर में वैक्सीनेशन तेज करवाने की बात कही थी जिससे जल्द से जल्द कोरोनावायरस के संकट से बचा जा सके लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए बताया कि 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों को लगने वाली वैक्सीन नहीं लगेगी।

ANI का Tweet

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों कंपनियों को वैक्सीन के ऑर्डर दिए थे जिससे 18 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों वैक्सीनेशन करवाया जा सके लेकिन दोनों कंपनियों ने हमें 1 मई तक वैक्सीन दे पाने में अनभिज्ञता जाहिर की है इसके कारण अब यह कार्यक्रम नहीं हो पाएगा।

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को लगने वाला वैक्सीन सुचारू रूप से चलता रहेगा इसमें कोई रोक तो नहीं रहेगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने देश में वैक्सीनेशन के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने की बात कही थी जिससे प्रभावित होकर देशभर के युवाओं ने Covin पोर्टल से जमकर रजिस्ट्रेशन किए थे। जिसके कारण कई बार तो covin portal क्रेश मार गया,कई लोगों को वैक्सीनेशन के लिए वेटिंग मिली तो कई लोग वेबसाइट क्रैश होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए।