Home Tags CM शिवराज सिंह चौहान

Tag: CM शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस ने बताया फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को झूठ पर आधारित, BJP का फिल्म को लेकर प्रचार करना राजनीतिक एजेंडा: दिग्विजय सिंह

0

फ़िल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी इसे सत्य घटना पर आधारित फिल्म बता रही है, तो वहीं कांग्रेस फ़िल्म को झूठ पर आधारित बताकर उसका विरोध कर रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म झूठ पर आधारित है। लव जिहाद की 32 हजार नहीं सिर्फ तीन घटनाएं सामने आई थीं। 3 मामलों में धर्म परिवर्तन करवाकर ISIS में शामिल करवाया था, जबकि फिल्म में 32 हजार धर्म परिवर्तन दिखाए गए।

उन्होंने आगे कहा कि झूठी फिल्म दिखाने से मतलब क्या? कश्मीर फाइल्स भी झूठ पर बनी फिल्म थी। सरकार जिस तरीके से फ़िल्म का प्रचार कर रही है उससे साफ है कि ये उनका राजनीतिक एजेंडा है। वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने। सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले ये बताएं कि उनको घटनाओं की संख्या के बारे में कैसे पता है। इसका मतलब शायद यह है कि वह खुद इन चीजों में शामिल रहे हैं। दिग्विजय सिंह हमेशा राष्ट्र विरोधी बात करते हैं। हमारे देश की अखंडता और जो ताकत है उसको देखते हुए बयान बहुत सोच विचार कर देना चाहिए।

मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा, कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी फिल्म बनी है तो जाहिर है कि सेंसर बोर्ड ने बड़े गौर से इनमें सारी चीजों को देखा होगा। फिल्म देखने योग्य है तो फिल्म को देखना भी चाहिए। जनता को दिग्विजय सिंह के बयानों पर ज्यादा गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो सुर्खियों में रहने के लिए कुछ ना कुछ बोलते ही रहते हैं। इंदौर में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में महिलाओं को द केरला स्टोरी दिखाई।

फ़िल्म देखने के बाद सिनेमा घर के बाहर ही लव जिहाद का पुतला भी दहन किया गया।महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि लव जिहाद के कारण हमारी बहन, बेटियां आज सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने और लव जिहाद जैसी घटना को द केरला स्टोरी फिल्म में दिखाने की अच्छी और सार्थक कोशिश की गई है। मध्यप्रदेश में सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है।

शिवराज भैया ने लाड़ली बहना योजना के लिए खुद भरे बहनों के फॉर्म, 10 जून को बताया ऐतिहासिक दिन

0

सीएम ने शुक्रवार को भोपाल के कई क्षेत्रों में दौर कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पंजीयन प्रक्रिया का जायज़ा लिया और शिविर में शामिल भी हुए। भोपाल के ईदगाह हिल्स क्षेत्र में ‘लाड़ली बहना योजना’ की आवेदन प्रक्रिया के लिए आयोजित शिविर में सीएम ने खुद लाड़ली बहनों के फॉर्म भरे और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। शिविर में बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज को राखी बांधकर उनको धन्यवाद दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जून माह की 10 तारीख ऐतिहासिक होने वाली है। उस दिन लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में पहली किश्त डाली जाएगी।

टीला जमालपुरा में मुख्यमंत्री ने बहनों से संवाद किया और कहा, ‘मैं ऊपर वाले से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बहनें सुखी रहें, उनका जीवन खुशियों से भरा रहे, दुख का साया उन पर ना पड़े, उनकी आंखों में कभी आंसू ना आएं, वे हमेशा मुस्कुराती रहें, मेरे भांजे-भांजी खिलखिलाएं ऐसा हो तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा संकल्प है, चाहे कुछ भी हो जाए मेरी लाड़ली बहनों के खाते में पैसा डलेगा। मेरी बहनों के लिए 10 जून का दिन ऐतिहासिक होगा। उस दिन बहनें दीप जलाएं, गीत गाएं, खुशी मनाएं।’ सीएम ने आगे कहा, ‘मैं वचन देता हूं… जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं बहनों की भलाई के लिए काम करता रहूंगा।’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘मैंने बचपन में बहनों के साथ अन्याय होते देखा है, बेटियों के साथ भेदभाव होते देखा है, इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं है, यह बहनों की जिंदगी बदलने के लिए क्रांति है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान, ब्लैक फंगस का इलाज होगा नि:शुल्क

0

मध्य प्रदेश में जैसे जैसे पॉजिटिविटी रेट काबू में आ रही है वैसे ही ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में 600 से अधिक ब्लैक फंगस के मरीज आ चुके है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस के इलाज हेतु बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ब्लैक फंगस के निःशुल्क इलाज की बात भी कही है।

बता दे कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के रूप में एक नई चुनौती हमारे सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब से प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज की भी हम नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेज़ल एंडोस्कोपी के माध्यम से ब्लैक फंगस का बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है। प्रारंभिक स्तर पर इसकी जांच और इलाज से रोकथाम की जा सकती है।

इंदौर की बैठक में मुख्यमंत्री ने गरीबों को नि:शुल्क राशन और अन्य योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.39% रह गई है। हालांकि यह माना जाता है कि 5% से कम संक्रमण है, तो संक्रमण काबू में है। हमें 6.39% की संक्रमण दर को धीरे-धीरे 0% की ओर ले जाना है।

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस को रोकने हेतु गठित करी टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते ब्लैक फंगस से निपटने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स टीम का गठन किया है। इसमें सरकार के दो मंत्री भी शामिल है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद सरकार अब ब्लैक फंगस पर फोकस कर रही है।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए टास्क फोर्स टीम बनाने के निर्देश दिए है। टास्क फोर्स में सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग सहित एसीएस एसपी दुबे और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे भी शामिल है।

गौरतलब है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मंगलवार को 421 नए मरीज मिले है। इसकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि ब्लैक फंगस के एंटी फंगल इंजेक्शन के लिए मारामारी भी मच गई है।

कोरोना के बीच मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, स्ट्रीट वेंडर को इतने रुपए भेजेगी सरकार

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके कारण प्रदेश में कई पाबंदियां भी लागू की गई हैं प्रमुख महानगरों और कई जिलों में पुलिस सख्ती से इसका पालन करवा रही है।

इस बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंगज चौहान ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्ट्रीट वेंडर को फायदा पहुँचाने की बात कही है मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव स्ट्रीट वेंडर पर पड़ा है. इसे देखते हुए हमने उनके खाते में 1000 रुपए भेजने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेरे मित्रों मैं जानता हूं जब कोरोना कर्फ्यू जैसी चीज आती है तो कई लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान होते हैं एक तरफ हमने तय किया की फैक्ट्री वगैरह चलती रहेंगी. कई गतिविधियां ऐसी हैं जिनसे लोगों की रोजी-रोटी चलेगी. लेकिन हमारे जो छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर हैं, जिन्हें हमने 10 हजार रुपए पिछले कोरोना में दिया था.

“वर्तमान समय में भी हमने तय किया है कि 3 महीने का राशन सभी को नि:शुल्क दिया जाएगा. जिसमें इस तरह के छोटे व्यापारी भी शामिल होंगे. इसके साथ ही हम यह भी तय कर रहे हैं कि जो स्ट्रीट वेंडर हैं, उनके खाते में तत्काल 1000 हजार रुपए भेजने की व्यवस्था की जाए. वहीं, अगर इसके बाद भी आवश्यकता पड़ेगी, तो उन्हें अन्य लाभ दिया जाएगा. इसलिए स्ट्रीट वेंडर भाइयों से मेरी अपील है कि वे अपने जान की चिंता करें, जहान हम बचा लेंगे” 

आपको बता दें कि पिछले वर्ष के कोरोना काल मे भी मध्यप्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत पहुंचाने के उद्देश्य कई हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर किए थे।