Home Tags CM Shivraj convenes meeting

Tag: CM Shivraj convenes meeting

मिशन 2023 – चुनावी रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, बंद कमरे में हो रही चर्चा

0

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को भोपाल (Bhopal) के भाजपा कार्यालय (Bjp Office ) में दो बड़ी बैठकों की खबर सामने आई है। इस बैठक में बूथ विस्तार और सशक्तिकरण के साथ मोर्चों के आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लेकर बूथ एक्शन प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें करीब 64 हजार से ज्यादा बूथों का बूथ एक्शन प्लान तैयार होगा। हर बूथ का माइक्रो मैनेजमेंट किया जाएगा।

बता दें कि बूथ एक्शन प्लान में 51% वोट शेयर की प्लानिंग की जाएगी। हर एक बूथ पर वोट शेयर 51% करने की प्लानिंग की जाएगी। 4 मई से 14 मई तक 64 हजार से अधिक बूथों का, बूथ एक्शन प्लान तैयार होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में 15 मई से 15 जून तक भाजपा का हर सांसद घर-घर जाकर संवाद करेगा।

मन की बात कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा ने ये तय किया है कि लगभग 64 हजार 100 बूथों पर समाज के प्रबुद्ध, प्रभावी और विशेष तरह के काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में आम लोगों को कनेक्ट करने के लिए 25 हज़ार स्थानों पर अलग से मन की बात का आयोजन किया जाएगा।

गुरुवार शाम को सभी सांसदों और विधायकों की बैठक में विस्तृत दिशा निर्देश आलाकमान देगा। फिलहाल भाजपा में मोर्चा अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर जरूर दिशा निर्देश दिए हैं। एमपी के 65 हजार से ज्यादा बूथों पर 30 अप्रैल को मन की बात का प्रसारण होगा। हर बूथ पर मन की बात के दौरान भाजपा के 100 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विशिष्ठ नागरिकों को भी मन की बात में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में जिलाध्यक्षों को भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में रूठे कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिलाध्यक्षों को नाराज कार्यकर्ताओं को भी मानने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मोर्चा प्रभारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज से कमलनाथ ने मांगा जवाब ! कहा – अनर्गल बातें बोलना बन गई है इनकी आदत

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम शिवराज के कथित झूठ पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि शिवराज जी मैंने सुना है कि आजकल आप अपने मुखारविंद से हर रोज एक नया झूठ बोल रहे हैं कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद कर दीं। मेरे बारे में रोज अनर्गल बोलना आपकी आदत बन गई है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता से झूठ और अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि आप ईश्वर को और मध्यप्रदेश की जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलिए और बताइए के मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों का हित करने वाली किसान कर्ज माफी योजना को आपने क्यों बंद कर दिया और 38 लाख किसानों को क्यों डिफाल्टर बना दिया?

उन्होंने सीएम शिवराज पर सवाल खड़ा किया कि आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया?

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान और आम आदमी के हित में चलाई गई योजनाओं को आखिर आपने किस नीयत से बंद किया? जनता आपसे भाषण नहीं, जवाब और समाधान चाहती है।

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे ही राजनैतिक पार्टियों में तना-तनी शुरू हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल यहां मुख्य माने जाते हैं।

इन बयानों को लेकर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ज़ुबानी बयानबाजियों की जगह दोनों ही दलों के मुखियाओं को ज़मीन पर जाकर हक़ीक़त देखनी चाहिए, क्योंकि जनता को इन सवालों से साधा नहीं जा सकता।

मध्यप्रदेश को मिलेगी रूसी वैक्सीन स्पूतनिक, CM शिवराज ने बुलाई बैठक

0

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक भारत आ चुकी है उसके भारत आते ही अब देश मे 3 वैक्सीन हो गयी हैं व्यक्ति अपने मन मुताबिक वैक्सीन लगवा सकता है यह उस सेंटर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा जहाँ वैक्सीनेशन होगा कि वहा पर कौन सी वैक्सीन उपलब्ध है।

प्रदेश में अब को-वैक्सीन और कोविसील्ड के बाद प्रदेशवासियों को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक का डोज भी लग सकेगा, प्रदेश सरकार स्पूतनिक V के आयात की संभावना तलाश रही है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। CM के मुताबिक आने वाले समय में प्रदेश सरकार द्वारा भी वैक्सीन आयात करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जून के पहले महीने से प्रदेशवासियों को स्पूतनिक V वैक्सीन वैक्सिनेशन के लिए मिल जाएगी ऐसी संभावना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीके लगाये जा रहे हैं। साथी हमारी सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए भी प्रतिबद्ध है और सरकार सबको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा भी रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेड ऑक्सीजन इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है हम उसकी उपलब्धता करवा रहे हैं हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के प्रत्येक नागरिक का फ्री में इलाज कराए जाने की योजना भी बनाई है और जिला कलेक्टरों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है इसके साथ ही अपने आयुष्मान भारत के कवर की लिमिट भी बढ़ाई है और कुछ अस्पताल भी चिन्हित किए हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गांव,नगर मे ‘किल कोरोना’ नाम के एक अभियान की शुरूआत भी की है जिसके द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ का परीक्षण किया जा रहा है।