भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अपने देशव्यापी संविधान बचाओ दिवस के आह्वान पर ‘संवैधानिक मूल्यों पर संकट और हमारा दायित्व’ विषयपर गुरूवार को संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन भाकपा जिला ईकाई,राष्ट्रीय सेकुलर मंच, भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन व इंसानी बिरादरी संयुक्तरूप से कर रहा है। भाकपा जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार शैली ने बताया कि हमने भारत केसंविधान की रक्षा के लिए कट्टरपंथी-प्रतिगामी-फासिस्ट ताकतों का कड़ा प्रतिरोध करनेके लिए आम जनता से आह्वान किया है।
Tag: comminist Party
सभी प्रभावित सीटों पर हो दुबारा मतदान : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
मतदान के बाद ईवीएम को लेकर मिल रही भारी शिकायतों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य एवं राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने सभी प्रभावित विधानसभा सीटों पर दुबारा चुनाव करवाने की मांग की है। सिंह ने कहा कि “सागर में गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम मशीनों का दो दिन बाद जमा होना, कई मशीनों का होटलों में पाया जाना, भोपाल में बड़े अधिकारियों द्वारा ई वी एम के स्ट्रांग रूम की बिजली काटने के निर्देश देकर बिली बंद करवाना, सैकड़ों मशीनों की खराबी जैसी ख़बरें बहुत चिंताजनक हैं। इन ख़बरों से डाले जा चुके वोटों में गड़बड़ी करने और बड़े पैमाने की धांधली कर जनादेश को प्रभावित करने के संकेत है।
इसके साथ ही सभी प्रभावित विधानसभा सीटों पर दुबारा मतदान हो और इन से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और जाँच के बाद उचित कार्यवाही की जाए।साथ ही जिन राजनीतिक नेताओं के निर्देश पर यह गड़बड़ी हुई है उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर पुनर्मतदान होने तक जेल में रखा जाए।

