Home Tags Congress candidate Ajay Tandon continues to lead

Tag: Congress candidate Ajay Tandon continues to lead

Damoh By-election: Update कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की बढ़त बरकरार, नौवें राउंड की गिनती मे 8140 वोट से आगे चल रहें हैं।

0

दमोह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की बढ़त पाठ में डाउन के बाद भी बरकरार है तो वही भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के लिए बुरी खबर है भाजपा प्रत्याशी अपने ग्रह गांव खेरूआ के बूथ में ही कांग्रेस प्रत्याशी से 98 वोटों से हार गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी की हार पर चुटकी लेते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने कहा कि जो अपने घर नहीं बचा सकता उस सीट का बचा पाएगा।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी की लगातार बढ़त पर कांग्रेस समर्थकों ने लिखा ‘गद्दार का यही हाल होना चाहिए’ ‘आठवें राउंड में भी गद्दार लगातार पिछड़ रहा है ऐसे लोगों को दमोह की जनता ने सही सबक सिखाया है’।

तो वहीं भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं और नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि राहुल सिंह लोधी को चमत्कार करेंगे और दमोह से अपनी और पार्टी की जीत सुनिश्चित करवाएंगे।

आपको बता दें Damoh By-Election: नौ वें राउंड की गिनती मे कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 8140 वोट से आगे चल रहें हैं।