Home Tags #corona

Tag: #corona

अंतिम संस्कार के बाद घर लौटा मृत कोरोना मरीज, चौकाने वाला मामला आया सामने

0

धार। कोरोना महामारी ने देश-दुनिया को हिला कर रख दिया था। कोरोना की चपेट में आने से व जाने कितने परिवार और कितनी ज़िंदगियां तबाह हो गई थीं। लाखों लोग काल के गाल में समा गए। महामारी के चलते अव्यवस्था इस क़दर फैली कि लोगों के शव बदलने तक के मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य सुविधाएं कमज़ोर पड़ गयी थीं। एक बार फिर प्रदेश के धार से कोरोना से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

मध्यप्रदेश के धार में रहने वाले कमलेश नाम के व्यक्ति को कोरोना की दूसरी लहर में मृत घोषित कर दिया गया था। अब कमलेश दो साल बाद वापस लौट आया है। कमलेश के लौटने से जहां घरवाले खुश हैं वहीं आस-पड़ोस के लोग हैरान हैं।

साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 30 साल का कमलेश भी कोरोना से संक्रमित हुआ था। तब अस्पताल ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया था। तत्काली एडवाइजरी के कारण कमलेश का शव परिजनों को नहीं सौंपा गया था। कोरोना नियमों के तहत प्रशासन ने कमलेश की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की खबर परिवार वालों को दी थी।

अब दो साल बाद जब कमलेश घर लौटा तो कमलेश का बुरा हाल था और वह अब भी सकते में है। दरअसल कमलेश को एक गिरोह ने अहमदाबाद में बंधक बना लिया था। उसे हर दिन नशे का इंजेक्शन दिया जाता था। कमलेश की वापसी ने प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। कमलेश की वापसी की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में पड़ताल की जा रही है।

अब इस तारीख से शुरू होगा मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से मजबूती से लड़ने और संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने का वायदा अपने मन की बात कार्यक्रम में किया था जिसके बाद पूरे देश की राज्य सरकारों ने वैक्सीन की खेप आर्डर की थी।

उसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेशवासियों को वैक्सीन लगवाने के लिए को वैक्सीन और को भी सील वैक्सीन कंपनियों से वैक्सीन के आर्डर किए थे लेकिन कंपनियों के पास ऑर्डर ज्यादा आने और माल कम होने के कारण 1 मई से होने वाला वैक्सीनेशन कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।

अब मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि 5 मई से मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सुचारू ढंग से चलने लगेगा क्योंकि हमें 5 मई तक को भी फील्ड को वैक्सीन की खेप मिल जाएंगी।

आपको बता दें कि को cowin.gov.in पोर्टल के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन किए थे कई लोगों ने सलाद भी बुक कर लिए थे लेकिन समय पर वैसलीन की खेप ना पहुंच पाने के कारण उनका वैक्सीनेशन का नहीं हो पाया है इस कारण से अब उन लोगों के अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल करके प्रदेश सरकार 5 मई से वैक्सीन लगवाना शुरू कर देगी।

भोपाल में 10 मई तक बढ़ाया गया ‘कोरोना कर्फ्यू’, इस बार ज्यादा सख्त रहेगा प्रशासन

0

राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मरीजों और मौत के लगातार बढ़ रहे आंकड़ों से आजिज आकर जिला प्रशासन भोपाल ने जिले में पांचवीं बार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश में इस बात की पुष्टि की गई है कि भोपाल में 10 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है जो अभी 3 मई तक था।

आपको बता दें कि इस बार के लॉकडाउन में प्रशासन ज्यादा सख्त रहेगा बेवजह घूमने वालों और बहाने बनाकर किसी अन्य अन्य कामों के लिए जाने वालों पर प्रशासन कड़ाई से निगरानी रखेगा और ऐसे व्यक्ति को पाए जाने पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान उन्हीं व्यक्तियों को बाहर निकलने की अनुमति होगी जिन्हें जिला प्रशासन या राज्य सरकार द्वारा सक्षम पास उपलब्ध करवाए गए हैं।

मंत्री विश्वास सारंग ने ली नर्सिंग होम संचालकों की बैठक, हुआ बड़ा फैसला

0

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सरकार प्रदेश के हर जिले में कोविड केयर सेंटर स्थापित कर रही है।

ऐसे सेंटरों में समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने निवास पर एक बैठक ली जिसमे भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया समय जिला प्रशासन और निजी नर्सिंग होम के संचालक भी मौजूद रहे।

बैठक में मंत्री सारंग ने भोपाल में स्थापित हुए कोविड केयर सेंटरों में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निजी नर्सिंग होम संचालकों से सहयोग मांगा जिसे नर्सिंग होम संचालकों ने स्वीकार कर लिया। आज शाम तक इसे मूर्त रूप देने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि कोविड केयर सेंटर पर चिकित्सीय बैकअप के लिए आज नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक हुई है जिसमे उन्होंने सहयोग करने की सहमति दी है। शाम तक इसकी पूरी प्लानिंग कर ली जाएगी।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि ऑक्सीजन का उपयोग केवल मेडिकल के लिए हो रहा है और हमें इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से भी काफी सहयोग मिल रहा है जो सिलेंडर हमको नहीं दे रहे हैं उसको जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

लवानिया ने कहा कि ऑक्सीजन की डिमांड से ज्यादा हॉस्पिटल को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि नासिक में जो घटना हुई है उसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जो अस्पतालों में जाकर निरीक्षण करेगी।

कुम्भ मेला हरिद्वार से आने वालों की होगी जांच, गृह विभाग ने जारी किया आदेश।

0

हरिद्वार कुंभ में फैले कोरोना संक्रमण से प्रदेश के श्रद्धालुओं को बचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार कुंभ मेला से लौटकर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का कोरोना वायरस टेस्ट कराएगी।

मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं जारी आदेश में जिला कलेक्टरों को आदेशित किया गया है कि वो अपने अपने जिले में इस बात का प्रचार प्रसार करवाएं ताकि श्रद्धालु के अपने गाँव/नगर पहुँचते ही उसका टेस्ट हो सके।साथ ही कलेक्टर कोई ऐसा नम्बर भी इशू करें जिसपर इसकी सूचना दी जा सके।



गृह मंत्रालय ने इस बात को साफ किया है जो श्रद्धालु कुम्भ मेले में गए थे और अब वापस आ रहे हैं वो कोविड 19(CORONA TEST) करवाएं और जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक आइसोलेट रहे।

आपको बता दें कि हरिद्वार कुम्भ मेले में कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने के कारण कोरोना वहा व्यापक तौर पर फैल चुका है प्रधानमंत्री ने खुद भी कुम्भ मेला खत्म करने की अपील साधु संतों से की है अब तक हरिद्वार में 4000 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है इसके साथ ही एक महामंडलेश्वर की मौत भी हो चुकी है।

शिवराज के मंत्री का असंवेदनशील बयान: “मरने वाले तो मरते रहते हैं उनका क्या करें सरकार” देखें वीडियो

0

मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल का कोरोनावायरस पर लगातार हो रही मौतों पर असंवेदनशील बयान आया है। मंत्री जी का कहना है कि मरने वाले तो मरते रहते हैं उनका सरकार क्या करें कई की उम्र हो जाती है तो कई यूं ही मर जाते हैं अब उस पर हम क्या ही कर सकते हैं।

शिवराज के मंत्री का बेतुका बयान

मध्यप्रदेश में अगर नहीं पहना मास्क तो होगी सज़ा, डाला जाऐगा ओपन जेल में

0

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) से स्थिति खराब बिगड़ती जा रही है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री(Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) ने अधिकारियों के साथ कोरोना के रोकथाम और उसकी व्यवस्था की समीक्षा ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहें है उन पर जुर्माना लगाया जाए साथ ही ऐसे लोगों को कुछ समय के लिए ओपन जेल में रखा जाए।

प्रदेश में सभी वर्गों के सहयोग के साधन जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। ऐसा माहौल बने जिससे हर व्यक्ति मास्क लगाने के लिए खुद को जागृत रखे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इंदौर के लिए 10,000 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों में बेड की उपलब्धता के साथ प्रतिदिन इसकी जानकारी मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जनता को दी जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए

  1. लॉकडाउन के दौरान रविवार को भी वैक्सीनेशन जारी रहेगा।
  2. कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की गाइडलाइन जारी करें।
  3. इंदौर में 10,000 बिस्तर सुनिश्चित करें, ताकि परेशानी ना हो।
  4. निजी अस्पताल कोरोना उपचार के लिए शासन द्वारा निर्धारित फीस ही लें, उस पर नजर रखें।
  5. छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में कोरोना के उपचार की श्रेष्ठ व्यवस्था हो।
  6. महाराष्ट्र बॉर्डर सील किया जाए, तथा गुड्स के वाहन, आवश्यक सेवाओं के वाहन, आपातकालीन आवागमन छोड़कर आवाजाही ना हो।
  7. वैक्सीनेशन की गति बढ़ाएं।
  8. गणगौर त्योहार घर में ही मनाएं।
  9. होम आइसोलेशन की सख्त मॉनिटरिंग हो।
  10. जिन जिलों में अधिक संक्रमण है वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं।
  11. कोरोना वायरस की रिपोर्ट समय पर आ जाए।
  12. जिन जिलों में आवश्यकता है वहां कोविड केयर सेंटर बनाए जाएं।
  13. जो जिले संडे लॉक डाउन की अनुमति चाहते हैं उन्हें अनुमति दी जाए।
  14. ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण न फैले इस पर विशेष ध्यान दें।
  15. गरीबों का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने आयुष्मान कार्ड के आधार पर निशुल्क चिकित्सा दें।

Free covid-19 vaccination of 3 crore frontline workers in 1st phase: Harshvardhan

0

Union health minister Dr Harsh Vardhan has made an announcement on Saturday that free vaccine of covid 19 shall be provided across the nation. The first phase of COVID-19 vaccination include one crore healthcare workers and two crore frontline workers.

Earlier in the day, health minister, who visited the GTB Hospital in Delhi to review a dry run for the COVID-19 vaccination, said that the “safety of vaccine is the prime concern”.

“I want to assure all Indians that the vaccine is aimed at safeguarding your health,” he said, adding that “positive news” can be expected soon.

“All misconceptions and disbelief is detrimental to ensuring that we have sustained and suitable coverage. The dry run will cover urban/rural/hard to reach terrains and private setting. Besides giving the vaccine the dry run will cover all other aspects. This will help us weed out any gaps,” he said.

His remarks come a day after India moved a step closer to getting a vaccine for the disease, which has affected over 1 crore people in the country; killed over 1.49 lakh. A government-appointed expert panel on Friday sent its recommendations for the Oxford vaccine manufactured by Pune’s Serum Institute of India – Covishield – to the Drugs Controller General of India (DCGI).

“The DCGI will soon take a decision on the recommendation,” the Health Minister told the reporters this morning as he reviewed the vaccine dry run at a Delhi hospital. He also assured about the safety of the vaccine. “There should be no rumours about the vaccine’s safety…Everything has been checked in detail. Initially when the polio vaccine was rolled out, even then rumours had floated. But once it went on the floor, all people were assured about the safety,” he said.

कोरोना अपडेट: 134 नए मामलों के साथ इंदौर मध्यप्रदेश में टॉप पर

0
Corona update by newbuzzindia.com

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं आज इंदौर में 134 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना अपडेट: 134 नए मामलों के साथ इंदौर मध्यप्रदेश में टॉप पर
कोरोना अपडेट: 134 नए मामलों के साथ इंदौर मध्यप्रदेश में टॉप पर

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज दिनाँक- 15/04/2020 को (शाम 6 बजे तक की स्थिति) के बारे में जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 938 बताई गई है जिसमे 806 मरीज स्थिर हैं,15 मरीज गंभीर और 53 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।जबकि 64 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

कोरोना अपडेट: मध्यप्रदेश में 500 पार हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 500 के पार हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज दिनाँक- 11/04/2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश 529 कोरोना पीड़ित मरीजों की पुष्टि की गई है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर में सामने आए हैं जहाँ पर पीड़ितों की संख्या अब 281 हो गई है जो कल की तुलना में 36 ज्यादा है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल पीड़ितों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में दूसरे स्थान पर है जहाँ पर पीड़ितो की संख्या 131 पहुंच गई है जो कल की तुलना में 15 ज्यादा है।

इसके दोनों के अलावा प्रदेश के 20 अन्य और जिलों में भी कोरोना वाइरस पहुंच चुका है यही कारण है कि जिला और राज्य प्रशासन लगातार लोगों को घर के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लगातार हिदायतें दे रहा है।