Home Tags Corona dedicated to the infected

Tag: corona dedicated to the infected

मध्यप्रदेश के इस जिले में नदी में तैरती हुई मिली लाशें

0

उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में तैरती हुई लाशों के बाद अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। पन्ना जिले की रुनज नदी में लाशें  मिले है। पन्ना जिले के नंदनपुर गांव के लोग इस घटना से भयभीत है। ग्रामीणों को ये शव कोरोना से मरे मरीजों के होने की आशंका है।

दरअसल बिहार के बक्सर में भी शव तैरते हुए मिले थे। बिहार सरकार ने मंगलवार को कहा कि बक्सर जिले में गंगा से अब तक कुल 73 शव निकाले गए है। जिनके कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के शव होने की आशंका जताते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि उन लाशों का अंतिम संस्कार नहीं करके उन्हें गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया होगा।

जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है कि शव उन कोरोना पीड़ितों के है जिनके परिवार के सदस्यों द्वारा गरीबी के कारण और संसाधन के अभाव में शव को छोड़ दिया गया या सरकारी कर्मी इस डर से कि वे कहीं स्वयं संक्रमण की चपेट में न आ जाएं, शवों को नदी में फेंक कर फरार हो गए।

गुफा मंदिर भोपाल के महंत का कोरोना से हुआ निधन

0

देश में कोरोना का कहर बरकरार है। कुछ दिन पहले कुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की कोरोना जांच हुई थी। कल ही विदिशा जिले में लगभग 60 से 70 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव आये है। ऐसे में शनिवार की दोपहर भोपाल के लिए बुरी खबर आई है।

बता दे कि गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास त्यागी ने करीब दो बजे देह त्याग दी। जानकारी के मुताबिक पिछले 14 दिनों तक पालीवाल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहे 42 वर्षीय महंत हरिद्वार कुंभ से लौटने के बाद कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनके फेफड़े संक्रमण से 100% खराब हो गए थे।

गौरतलब है कि महंत चन्द्रमादास त्यागी कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। बड़ी तादाद में उनके भक्त भी उनके साथ कुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान हरिद्वार में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। और उसके बाद वे ट्रैन से वापिस भोपाल लौट आये थे। यहां पहुंचने के बाद उनकी स्थिति देखकर इलाज के लिए उन्हें तत्काल पालीवाल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाया बड़ा दिल, ‘विधायक निधि’ कोरोना संक्रमितों को की समर्पित

0

मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और भोपाल की नरेला विधानसभा से विधायक विश्वास सारंग(Vishvas Sarang) ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी संपूर्ण विधायक निधि कोरोना संक्रमित मरीजों को समर्पित करने की बात कही है।

मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल कलेक्टर को आदेशित करते हुए कहा कि उनकी संपूर्ण विधायक निधि को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगाया जाए।

कलेक्टर अपने स्वविवेक से उन्हें जो जरूरी चिकित्सीय उपकरण लगें उनकी खरीदी करवाये।अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन,ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जाए,रेमदेसीविर और अन्य जीवन रक्षक इंजेक्शन खरीदे जाएं जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।

आपको बता दें कि मंत्री विश्वास सारंग ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष से की थी उसके बाद वह 2008 में परिसीमन के बाद बनी नरेला विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए थे और लगातार विधायक चुने जा रहे हैं उनके पिता कैलाश सारंग भाजपा के मध्य प्रदेश में संस्थापक सदस्य रहे हैं।