Home Tags Corona infected

Tag: Corona infected

2 डीजी दावा होगी 17 मई से उपलब्ध, रक्षा मंत्री ने की लॉन्चिंग

0

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की दवा 2-डीजी 17 मई से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दवा की पहली खेप लॉन्च की है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे।

इस दवा को कोरोना मामलों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। बात दे कि इस दवा को डॉ रेड्डी लेबोरेटरी की मदद से तैयार किया गया है।

क्लीनिक्ल ट्रायल के दौरान जिन कोरोना मरीजों को ये दवाई दी गई थी उनकी RT-PCR रिपोर्ट जल्द निगेटिव आई है। जानकरी के अनुसार दवा सीधा वायरस के प्रभावित सेल्स में जाकर जम जाती है और वायरस एनर्जी प्रोडक्शन को रोककर वायरस को बढ़ने से रोक देती है।

देसी गाय का गौमूत्र है कोरोना का इलाज : सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

0

राजधानी भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने का नया तरीका बताया है। उन्होंने कहा है कि उकनी बताई दवा के सेवन से कोरोना कभी नहीं होगा। इसका सेवन वे रोज करती है इसलिए अभी तक उन्हें कोरोना नहीं हुआ है।

दरअसल सांसद ने जो दवा बताई है वे देसी गाय का गौमूत्र है। उन्होंने कहा कि रोज इसका सेवन करने से उन्हें आज तक कोरोना नहीं हुआ है। सांसद का दावा तक कर दिया कि प्रतिदिन गौमूत्र के सेवन से फेफड़ों में इंफेक्शन नहीं फैलता। उन्होंने अपनी जनता को सलाह दी कि रोज देसी गाय के गौमूत्र का सेवन करे इससे कोरोना नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत न पड़े इसके लिए हर व्यक्ति को पीपल, बरगद और तुलसी के पौधे लगाने चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने भोपाल में एक करोड़ पौधे लगाने की भी घोषणा की है।

मध्यप्रदेश से अब इन राज्यों के लिए परिवहन सेवा स्थगित

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने चार राज्यों के बीच स्थगित की गई परिवहन सेवा की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

बता दे कि परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच स्थगित की गई बस परिवहन सेवा की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 23 मई कर दिया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 7,571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18% से घटकर 11% पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5 जिले दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में 50-50 से भी कम केस दर्ज किए गए।

भोपाल के निजी अस्पताल में कोरोना हवन

0

भोपाल में कोरोना का कहर बरकरार है। ऐसे में ब्लैक फंगस ने भी तबाही मचा रखी है। बताया जा रहा है कि भोपाल में इसके चलते आधे से ज्यादा बिस्तर भर चुके है। कई अस्पतालों के कोविड वार्ड में कोरोना के साथ साथ ब्लैक फंगस का भी इलाज चल रहा है। ऐसे में भोपाल के एक निजी अस्पताल से एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वे फोटो कोविड इमरजेंसी वार्ड की है जहां आज होम हवन किया गया था।

दरअसल वो फोटो ISBT स्तिथ पालीवाल अस्पताल की है। जहां आज इमरजेंसी वार्ड में हवन किया गया था। सूत्रों के अनुसार हवन जल्दी कोरोना को हराने के लिए आयोजित करवाया गया था। जानकरी मिली है कि अस्पताल प्रबंधन कोरोना के साथ साथ उन आत्माओ को भी शांति दिलाना चाहता है जिन्होंने अपने प्राण कोरोना के चलते दिए है।

सूत्रों से ये भी पता चला कि जब इस घटना को लेकर मरीजो के परिजनों से इस पूजा और हवन को लेकर सवाल किए तब डॉ पालीवाल ने जवाब देते हुए ये कहा कि ये हवन आप लोगों के भले के लिए ही करवाया जा रहा है। इस हवन की ताकत से जल्द से जल्द मरीज कोरोना से ठीक होने लगेंगे। इसके साथ साथ जिन लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है उनकी आत्मा को शांति मिले उसके लिए भी ये हवन करवाया गया है।

कोरोना की तीसरी लहर आना तय, विजयराघवन ने कहीं ये बात

0

केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ी बात कही है। बता दे हर शाम होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के साथ मौजूद विजयराघवन ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का आना तय है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि तीसरी लहर आएगी। लेकिन ये स्पष्ट नहीं कह सकते कि यह कितनी ख़तरनाक होगी और कब आएगी। साथ ही साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कोरोना के इस नए वेरिएंट के ख़िलाफ़ भी असरदार है। कोरोना का नया वेरिएंट पूरी दुनिया में पैदा होगा और भारत में भी लेकिन जिस वेरिएंट के कारण संक्रमण बढ़ रहा है वो कम भी होगा।

उन्होंने ये भी कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वैरिएंट्स को पहले से ही पहचानने और उनके खिलाफ कारगर दावा बनाने में काम कर रहे है।

IPL 2021 को किया गया Suspend

0

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल (आईपीएल जीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिलकर यह फैसला लिया है। आईपीएल जीसी और बीसीसीआई के बीच मंगलवार को मीटिंग हुई। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा “कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।”

भोपाल में शुरू हुआ किल कोरोना अभियान

0

कोरोना संक्रमण चारों तरफ तेजी से फैल रहा है।इसकी चेन तोड़ने के लिए बुधवार से किल कोरोना अभियान की शुरूआत हो गई है। इसके लिए घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। और जरूरत लगने पर सैंपल भी लिए जाएंगे। यह अभियान 9 मई तक चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू द्वारा घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले कोरोना के संभावित मरीजों की पड़ताल करेगी। बुखार के साथ अन्य लक्षणों जैसे विगत 10 दिवसों के भीतर सर्दी, खांसी, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, पॉजिटिव व्यक्ति से संपर्क, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, बदन दर्द, सिर दर्द के लक्षण दिखने पर रोगी की जानकारी सार्थक एप में दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लक्षणों में वृद्धि होने पर कोविड केयर सेंटर में भर्ती व्यक्तियों का सैंपल लेकर आवश्यकतानुसार डीसीएचसी में रेफर किया जाएगा। फीवर स्क्रीनिंग के लिए सर्वे दल को पल्स ऑक्सीमीटर, नॉन कॉन्टेक्ट थर्मामीटर, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, पैरासिटामोल उपलब्ध कराया गया है।

कोरोना ने एक हफ्ते में खत्म किया पूरा परिवार

0

कोरोना का आतंक पूरे विश्व में मचा हुआ है। ऐसे में उज्जैन शहर में कोरोना से एक हफ्ते में पूरा परिवार खत्म हो गया। बता दे पहले दादा, फिर मां, फिर पिता और फिर परिवार में आखिरी बची बेटी की भी मौत हो गई।

कोरोना ने ऐसा कोहराम आदर्श विक्रमनगर में रहने वाले जैन परिवार में मचा है। घर के बड़े सदस्य संतोष कुमार जैन, उनकी पत्नी मंजुला और उनकी 26 साल की बेटी आयुषी कोरोना की वजह से एक हफ्ते में दुनिया छोड़ गए। बताया जा रहा है कि अब घर की देखरेख तक करने वाला कोई नहीं बचा। रिश्तेदारों ने नीदरलैंड में रह रही उनकी बेटी को सूचना दे दी है और घर के बाहर गार्ड तैनात कर दिया है।

संतोष कुमार जैन बिजली कंपनी से कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। जबकि उनकी पत्नी मंजुला हरिफाटक क्षेत्र में स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका थी। परिचितों ने बताया कि जैन दंपती की दो बेटियां है। एक शादी के बाद नीदरलैंड में रहती है।

प्रधानमंत्री से हफ्ते भर पहले मिलने वाले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल कोरोना संक्रमित

0

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं उन्होंने इसकी सूचना खुद ट्वीट करके दी है।

केंद्रीय मंत्री का ट्वीट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा की मैं कोरोनावायरस से संक्रमित हो गया हूँ। बीते दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह भी अपने टेस्ट करा लें और होम क़वारेन्टाइन हो जाए।

आपको बता दें कि बीपी 14 अप्रैल को रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों और सीबीएससी(CBSE) बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास में बैठक की थी।