बढ़ते कोरोना संक्रमण(Corona Infection) की चैन को तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन(कोरोना कर्फ्यू) को 7 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में चौथी बार कर्फ्यू बढ़ाया गया है।
राज्य सरकार के फैसले के बाद अब कई जिलों के कलेक्टरों ने भी अपने जिलों में कर्फ्यू बढ़ाने के संशोधित आदेश जारी करना शुरू कर दिए हैं।
प्रदेश के झाबुआ,मंडला,अलीराजपुर,बालाघाट में पहले से ही 7 मई तक लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भोपाल में 3 मई तक और इंदौर में 30 अप्रैल तक के आदेश अभी जारी हैं जिन्हें बढ़ाकर 7 मई तक किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि अब बड़े जिलों के अलावा छोटे जिलों में भी संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है इसलिए ऐसे जिलों में जहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है वहां पर 7 मई तक लॉक डाउन कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि प्रदेश के 34 से ज्यादा जिलों में पहले से ही 3 मई तक का लॉक डाउन(कोरोना कर्फ्यू) लागू करने के आदेश जारी है अब उसे बढ़ाकर 7 मई तक किया जाएगा।



