Home Tags Corona testing

Tag: corona testing

राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग के लिए शुरू किए 5 काउंटर

0

भोपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते रूप को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए जय प्रकाश अस्पताल में कोविड -19 की जांच हेतु 4 नए काउंटर स्थापित किये गए है । अब यहां 5 जांच केन्द्रों के माध्यम से सेम्पल कलेक्शन किये जायेंगे।

बता दे कि 2 काउंटर प्रात : 8.00 बजे से सायं 8.00 बजे तक संचालित किये जायेंगे जबकि बाकी काउंटर में प्रातः 9.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक सेम्पल कलेक्शन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि फीवर क्लिनिक अथवा मोबाईल फीवर क्लिनिक पर जांच के लिए आए हुए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और पूरे समय मास्क लगाए रखें।

उन्होंने कहा कि सेम्पल देने के बाद जब तक रिपोर्ट प्राप्त नही होती तब तक होम आईसोलेशन में रहें एवं किसी के संपर्क में ना आए, खासते या छींकते समय मुंह को कपड़े से ढंके और हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोते रहें, छाती में दर्द या भारीपन , मानसिक, सास लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देने पर अपने चिकित्सक या हेल्पलाईन नंबर 0755-1075 पर संपर्क करें।