Home Tags Covid care center

Tag: covid care center

महाकौशल को मिला सबसे बड़ा कोविड सेंटर,सांसद राकेश सिंह करेंगे उद्धघाटन

0

मध्य प्रदेश के महाकौशल को सबसे बड़े कोविड सेंटर की आज सौगात मिलेगी। लगभग 500 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का आज उद्घाटन किया जाएगा। सांसद राकेश सिंह आज दोपहर 3 बजे इसका शुभारंभ करेंगे।

कोविड केयर सेंटर की तैयारियों को अंतिम रूप देने सांसद राकेश सिंह एवं जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद ने इस दौरान अधिकारियों को कल तक सभी तरह की तैयारी पूर्ण करने आदेशित भी किया।

सांसद सिंह ने इस अवसर पर बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जबलपुर में कोविड पॉजिटिव मरीजो हेतु प्राथमिक तौर पर बड़े कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता थी और सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं जनसहयोग से करमेता स्थित डी मार्ट में 500 बिस्तर का सेंटर बनाया गया है।

भोपाल के अस्पतालों से मिली शिकायत के बाद भोपाल कलेक्टर ने उठाया ये बड़ा कदम

0

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बरकरार है। किसी भी अस्पताल में इलाज मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। के अस्पताल तो अपने मनमाने दामों में इलाज कर रहे है। ऐसे में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर एसडीएम कोलार ने 4 अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए सभी दस्तावेज जप्त कर दिए है। और 2 अस्पतालों में गड़बड़ी पाए जाने पर सीएमएचओ को अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कर्रवाई करने लिए आदेश दिया है।

दसअसल कलेक्टर को कुछ अस्पतालों से अधिक बिलिंग करने और इलाज में ज्यादा राशि वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर उन्होंने सभी संबंधित एसडीएम को अस्पताल का औचक निरीक्षण करने और शिकायत के आधार पर बिल जांचने के निर्देश दिए थे।

कोलार एसडीएम क्षितिज शर्मा कोलार स्थित रुद्राक्ष मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों से अधिक राशि वसूल किए जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर अस्पतालो की जांच की । उसमे बिलो की जांच के दौरान अस्पताल के द्वारा भर्ती मरीजों से शासन के द्वारा निर्धारित दर से 40 प्रतिशत से अधिक राशि लिया जाना पाया गया।

अधिक बिलिंग और शिकायत में सही पाए जाने पर रुद्राक्ष और उबंटू अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए गए है।
कोलार स्थित अन्य अस्पताल भगवती गौतम एवं निर्माणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी शिकायतों की जांच किए जाने हेतु एसडीएम क्षितिज शर्मा के नेतृत्व में अस्पताल से दस्तावेज जब्त किए गए।

एसडीएम शर्मा ने कहा कि कई अस्पतालों की जांच में पाया गया है कि मरीज को विभिन्न प्रकार के टेस्ट कराए जाने एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने के नाम पर अनाप-शनाप राशि वसूली जा रही थी। और इसके संबंध में मरीजों के परिजनों और अटेंडेंट को जानकारी भीं नही दी जा रही थी। इस संबंध में कोलार क्षेत्र के सभी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए है कि जो भी बिल का चार्ज किया गया है उसके संबंध में समस्त जानकारी दी जाए।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बनाया जा रहा है बड़ा कोविड सेंटर

0

कोरोना संक्रमण बेकाबू है तो प्रशासन देर से ही सही लेकिन तैयारियों में जुटा है। जबलपुर में कटंगी स्थित वॉलमार्ट के परिसर में कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर इसमें 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर तैयार करने की प्रशासन की कोशिश है जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बता दे कि तैयार हो रहे कोविड सेंटर का निरीक्षण कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, सांसद राकेश सिंह और अन्य विधायको ने किया। अधिकारियों ने कहा है कि इस सेंटर में मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे है। इस कोविड सेंटर में केवल माइल्ड सिम्टम्स वाले मरीजों को ही रखा जाएगा। आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक सेंटर की क्षमता में भी इजाफा किया जाएगा।

संकट के इस दौर में निश्चित ही ये कोविड सेंटर मरीजों के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने ये भी कहा कि ना केवल सरकारी बल्कि निजी अस्पताल का स्टाफ भी यहां तैनात किया जाएगा। बता डर कि दो-तीन दिन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी यहां आ जाएंगे और 24 घंटे मरीज़ों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

रेडक्रॉस हॉस्पिटल को कोविड केयर सेंटर बनाएगी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

0

राजधानी भोपाल के रेडक्रॉस हॉस्पिटल(Red Cross Hospital) को सरकार कोविड केअर सेंटर( covid care centre) बनाएगी उक्त बातें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग( vishwas sarang) ने आज रेडक्रॉस हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान कही।

मंत्री सारंग के साथ एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी रेडक्रॉस हॉस्पिटल पहुँचे थे जहाँ सभी ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री विश्वास सारंग का बयान

मंत्री ने कहा हम अस्पताल में ज़रूरी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं और जिन भी चीजों की कमी है उसकी पूर्ति करके इसको कोविड केअर सेंटर में बदल दिया जाएगा।

आपको बता दें कि भोपाल में कोरोना बेकाबू हो चुका है भोपाल के लगभग सभी हॉस्पिटल मरीजों से ठसाठस भरे हुए हैं। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है,कई जगह बेड नही है इन्ही सब चीजों की पूर्ति और बेडो को संख्या बढ़ाने के लिए सरकार रेडक्रॉस हॉस्पिटल को कोविड केअर सेंटर बनाने जा रही है।