Home Tags Culture

Tag: culture

रायपुर की अंजली ने जीता प्रथम पुरस्कार

0

रायपुर: बारहवीं की छात्रा अंजली शर्मा ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित “खनक” नामक अखिल भारतीय डान्स और म्यूजिक फेस्टिवल 2021 में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। अंजली को सिनीयर केटेगरी में सोलो कत्थक डान्स के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया है।

लॉकडाउन के कारण के लंबे समय बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर की प्रतिभाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम नृत्य मुद्रा कत्थक कला केंद्र पुणे और प्रयास एंटरटेनमेंट गोंदिया द्वारा उज्जैन में आयोजित किया गया था। इसके अलावा अंजली को बेस्ट परफोरमेंस/ प्रस्तुतीकरण के लिए कला विभूति फेस्टिवल अवार्ड भी प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि अंजली शर्मा को पिछले वर्ष मिस छत्तीसगढ़ का ख़िताब प्राप्त हुआ था और कत्थक के लिए उसे देश के अनेक हिस्सों से अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। अंजली अभी केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं और वे कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा की सुपुत्री हैं।

फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए राजधानी भोपाल पहुची कंगना रनौत

0

भोपाल (Bhopal) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर(International Film) की एक्शन फिल्म(Action Film) ‘धाकड़” का शुभारंभ हो रहा है। इकबाल मैदान पर सुबह 9:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस फिल्म का शुभारंभ करेंगी। डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से भोपाल पहुंच चुकी है। और देखा गया कि कंगना कढ़ी सुरक्षा मे आयी है। फ़िल्म की पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी है, जिसमे सबसे प्रमुख स्थल बैतूल जिले के सारणी स्थिति पॉवर प्लांट, पचमढ़ी और राजधानी भोपाल है। करीब दो महीनों में फ़िल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के कार्यकाल में अब तक फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री मिला कर 10 परियोजनाएं सम्पन्न हो चुकी है। वहीं 10 परियोजनाओं की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चल रही है।

मध्यप्रदेश में अब पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा

0

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने से पहले शिवराज सरकार हिन्दुत्व की राह पर चल पड़ी है। राम मंदिर (Ram Mandir) और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 (Religious Freedom Bill 2020) कानून बनाने के बाद अब प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा।इसके पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इसी दौरान साँची में बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क तथा पर्यटक सुविधा केन्द्र का लोकार्पण करने पहुंची पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों को पर्यटन के साथ साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा। परिणाम स्वरूप पर्यटकों के बीच साँची और भी अधिक लोकप्रिय बनेगा।

मंत्री ने कहा कि हम सिटी म्यूजियम के माध्यम से मध्यप्रदेश की आने वाली पीढ़ी को सच्चा इतिहास बताना चाहते हैं। गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती को दृष्टिगत रखते हुए सिक्ख गुरुओं की बलिदानी पावन परम्परा पर सुंदर संग्रहालय बनाया जायेगा । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के मद्देनजर प्रदेश में स्प्रिचुएबल टूरिज्मको बढ़ावा दिया जाएगा।

मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि साँची क्षेत्र में किये जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों से नि:संदेह पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के नवीन अवसर भी प्राप्त होंगे। साँची आने वाले पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएँ मुहैया कराने के लिये 5 करोड़ की लागत से पर्यटक सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत बुद्धिस्ट स्थलों पर सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बुद्ध जम्बूद्वीप थीम पार्क 17 एकड़ में फैला हुआ है। पार्क महात्मा बुद्ध के जीवन सिद्धांतों के अनुसार बनाया गया है। बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क में इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया गया है। इसमें बुद्ध और बौद्ध धर्म का कालानुक्रमिक समय, इसका उद्भव, विस्तार और प्रसार सेंटर की गैलरियों में प्रस्तुत किया गया है।

Rajim is a symbol of Chhattisgarh’s culture: Bhupesh Baghel

0

Raipur: Chief Minister Bhupesh Baghel said that Rajim is not just a city, but a symbol of culture for the entire Chhattisgarh. He also said that Rajim is not only the point of confluence of three rivers, but also a confluene point for cultures. Baghel has made the above remark at the Jubilee Festival of Bhakti Mahtari Rajim Dai organized by Sahu Samaj in Rajim on Thursday.

He said that Rajim has a its own history and it is a symbol of our culture. He said that District Administration has identified 54 acres of land for the new venue to organize Rajim Mela systematically. People from all over Chhattisgarh, Odisha and Maharashtra visit Rajim to attend the mega fair- ‘Rajim Mela’.

He said that all necessary arrangements and construction would be done at the identified site, to ensure that the saints, government employees and other people coming from outside during the Rajim Mela do not face any inconvenience. He said that there will be no shortage of funds for this mega event. Rajim Mela is part of our cultural identity.

The Chief Minister has made an announcement that the newly constructed Community Health Center at Fingeshwar will be named after Bhakti Mahtari Rajim Dai. He has also announced approval of Rs 50 lakh for the under-construction Dharamshala in Rajim and five acres of land for the Rajim Mata Research Institute. He said that to maintain the cultural identity, Chhattisgarh government has announced public holidays on festivals like Teeja-Pora, Karma Jayanti, Hareli, World Tribal Day and Chhath. Chhattisgarh also has its own state song, which is sung at the begining of any program.