Home Tags D k Shivkumar

Tag: d k Shivkumar

मतदान समाप्त: चिदंबरम-शिवकुमार को मिली जमानत

0
congress leader p chidambaram and dk shivkumar

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता, पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार को आज अदालत द्वारा जमानत मिल गई है। पहले आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व ग्रहमंत्री पी चिदंबरम और फिर मनीलॉन्डरिंग के मामले में कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को जमानत मिल गई है।

शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 हज़ार के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है। साथ ही हाई कोर्ट ने डीके शिवकुमार पर देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया है।
इससे पहले शिवकुमार ने ट्रायल कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवकुमार को धनशोधन मामले में 3 सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

कांग्रस शुरु से ही दोनो नेताओं की गिरफ्तारी को राजनैतिक साजिश बता रही थी। वहीं हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही दोनो नेताओं को जमानत मिलने के बाद अब सोशल मीडिया पर विपक्ष एक बार फिर हमलावर दिख रहा है।

शिवकुमार से मिली सोनिया

आज सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार से मुलाकात करके उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी ली थी। मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने शिवकुमार से कहा था कि पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है।

टैक्स चोरी और हवाला का आरोप

डीके शिवकुमार के खिलाफ कथित रूप से टैक्स चोरी और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये इधर से उधर करने के आरोप मे केस चल रहा है। यह केस अभियोजन पक्ष की चार्जशीट पर आधारित है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फाइल किया था।

सरकार को अस्थिर करना भाजपा की आदत बन गई है: सिद्धारमैया

0
former chief minister of karnataka siddaramaiah
Image of former chief minister of karnataka siddaramaiah, tweeted by @ani

कर्नाटक का सियासी संग्राम लाइव, जानें पल पल की अपडेट

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के 15 विधायकों के इस्तीफे के बाद शुरु हुई सियासी लडाई आज भी जारी है। इस्तीफा दे चुके ज्यादातर विधायक मुंबई जाकर होटल में रुके हुए है। कांग्रेस भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रही है तो वही भाजपा इस मामले में अपना हाथ होने के इंकार कर रही है। कांग्रस ने आज सर्कुलर जारी करते हुए सभी विधायकों को विधायक दल की बैठक में पहुंचने को कहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस्तीफा देने वाले कुछ विधायक आज वापिस आ सकते है।

कर्नाटक की इस सियासी लड़ाई की पल-पल की अपडेट से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें हमारा यह लाइव ब्लाग

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद आज बेंगलुरु जाएंगे।

हमने राज्य में विकास नहीं होने के कारण विधायक पद से इस्तीफा दिया है। कर्नाटक सीएम विधायकों को बताए बिना विदेश यात्रा पर चले जाते है, राज्य में कोई काम नहीं हुआ। हम यहां 2 दिन रुकेंगे और फिर लौटेंगे।

जेडीएस नेता नारायण गौड़ा, मुंबई में

कुल 10 विधायकों (कांग्रेस-जेडीएस) ने स्पीकर और कर्नाटक के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं लेकिन हमने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। हमें किसी मंत्री पद की उम्मीद नहीं है।

मुंबई में कांग्रेस नेता एसटी सोमशेखर

​​सरकार को अस्थिर करना भाजपा की आदत रही है। यह अलोकतांत्रिक है, लोगों ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं दिया। लोगों ने हमें ज्यादा वोट दिए हैं। जेडी (एस) और कांग्रेस दोनों को एक साथ 57% से अधिक वोट मिले है।

सिद्धारमैया, कांग्रेस

इस बार न केवल बीजेपी की राज्य शाखा बल्कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हैं। उनके निर्देश पर सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए गए हैं। यह लोकतंत्र और लोगों के जनादेश के खिलाफ है। वे पैसे और पद की पेशकश कर रहे हैं।

सिद्धारमैया, कांग्रेस

उन्होंने बीजेपी के साथ सांठगांठ की, मैंने उनसे वापस आने और अपना इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया है। हमने उन्हें अयोग्य ठहराने के लिए स्पीकर के समक्ष याचिका दायर करने और इस्तीफा स्वीकार नहीं करने का अनुरोध करने का फैसला किया है।

सिद्धारमैया, कांग्रेस

हम अध्यक्ष से भी दलबदल विरोधी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध कर रहे हैं। हम अपने पत्र में उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे न केवल उन्हें अयोग्य घोषित करें बल्कि उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से भी रोकें।

सिद्धारमैया, कांग्रेस

वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम से मेरा कोई संबंध नही है। मैं संविधान के अनुसार काम कर रहा हूं। अब तक किसी भी विधायक ने मुझसे मिलने का समय नही माँगा है। अगर कोई मुझसे मिलना चाहता है, तो मैं अपने कार्यालय में उपलब्ध रहूंगा।

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष, के आर रमेश कुमार

​​गृहमंत्री राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि ‘हम कहीं परेशान नहीं हैं, हमें सरकार गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं है, हम इस बारे में नहीं जानते हैं’। बीएस येदियुरप्पा भी यही कह रहे हैं, लेकिन वह अपने पीए को हमारे सभी मंत्रियों को लेने के लिए भेज रहे हैं।

डीके शिवकुमार, कांग्रेस

अपनी विफलता के लिए किसी पर भी आरोप लगाना कांग्रेस का स्वभाव बन गया है। उनके विधायकों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उसी के अनुसार निर्णय लेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

बेंगलुरु में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कब्बन पार्क से राजभवन तक मार्च निकाला।

विधायकों के इस्तीफे स्वीकारने से जुड़े प्रश्न पर बोले विधानसभा अध्यक्ष, ” इस मामले में कुछ नियम हैं,उन के अनुसार फैसला लिया जाएगा। मुझे जिम्मेदारी के साछ फैसला लेना होगा। इस मामले में किसी समय-सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।