Home Tags Damoh by-election results

Tag: Damoh by-election results

नोटिस का जवाब देंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने पहुचे पूर्व मंत्री

0

मध्यप्रदेश के दमोह उपचुनाव के बाद कई दिग्गज नेताओं पर गाज गिरी थी। ऐसे में शो कॉज नोटिस के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने भोपाल उनके निवास पहुंचे है। 

बता दे कि उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जयंत मलैया को शो कॉज नोटिस दिया था। साथ ही उनके पुत्र सिद्धार्थ मलैया व पांच मंडल अध्यक्षों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

दरअसल दमोह उपचुनाव में हार के बाद राहुल लोधी ने मलैया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। और कहा था कि मलैया परिवार ही उनकी हार की वजह थे। उन्होंने ही बीजेपी को दमोह उपचुनाव में हराया है। राहुल लोधी के बयान के बाद पार्टी में जमकर बवाल मचा।

बताया जा रहा है कि मलैया पर हुई कार्रवाई के बाद विधायकों सहित कई नेताओं ने इस मामले में साथ दिया और पार्टी की कार्रवाई को गलत ठहराया था। इस मामले में जयंत मलैया का भी बयान आया था और उन्होंने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था।

दमोह उपचुनाव रिजल्ट : भाजपाई खेमे में बगावत, जयंत मलैया के समर्थन में इस्तीफों का दौर शुरू

0

दमोह विधानसभा सीट में उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। कल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा की गई कार्यवाही के बाद बगावत के सुर उभरने लगे हैं। कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे से स्थिति दिन व दिन बिगड़ती जा रही है।

दरअसल दमोह विधानसभा सीट पर हाल में ही उपचुनाव संपन्न हुए हैं जिसमे भाजपा को दो दशकों की सबसे करारी हार मिली है जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने हार का ठीकरा इस सीट से 7 बार के विधायक और मंत्री रहे जयंत मलैया पर फोड़ दिया है।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से इसकी शिकायत भी की थी जिसके बाद कल प्रदेश कार्यालय ने जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. साथ ही उनके बेटे सिद्दार्थ मलैया सहित 5 मंडल अध्यक्ष को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिससे दमोह के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई है कई लोग तो खुलकर सोशल मीडिया में मलैया के समर्थन में भी लिख रहे हैं और पार्टी नेतृत्व के आदेश की भर्तस्ना कर रहे हैं।

आपको बता दें मलैया के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. आज बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने लिखा कि संगठन के पक्षपात निर्णय निराश हूं। इसके साथ ही कई अन्य लोग भी हैं जो वर्षों से मलैया के साथ जुड़कर पार्टी की सेवा कर रहे हैं वो भी इसकी मुखालफत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पार्टी ने जयंत मलैया को 10 दिनों में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है. पार्टी अगर जयंत मलैया के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि मलैया ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कर दिया है कि वो पार्टी को किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण नहीं देंगे।