नरसिंहपुर. बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल के बेटे मणिनागेन्द्र सिंह पटेल ( मोनू) का निधन हो गया है। मोनू पटेल की मौत की खबर से पूरे नरसिंहपुर जिले में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मोनू पटेल 30 अप्रैल की दोपहर को अपने कमरे में गया था और जब शाम तक बाहर नहीं निकला तो करीब 6 बजे परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा। कमरे में मोनू अचेत हालत में था, फिलहाल अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोनू पटेल की मौत कैसे हुई है।
अभी कुछ दिन पहले ही गोटेगांव से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल और मोनू पटेल को जबलपुर की विशेष अदालत से बड़ी राहत मिल गई थी। दोनों ही हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी थे। विधायकों के लिए बनी विशेष अदालत ने बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल समेत बेटे मोनू को मामले से दोषमुक्त कर दिया।
दरसअल, ये मामला नवंबर 2014 का है। गोटेगांव के एक शख्स ने विधायक और उनके पुत्र और गार्ड पर मारपीट कर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। तब से ये केस कोर्ट में चल रहा था, इस पर विशेष अदालत ने पिछले दिनों फैसला सुनाया था। बता दें कि मोनू पटेल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का भतीजा है।
धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में दो से छह वर्ष की आयु की तीन बहनों की लाशें एक कुएं में मिली हैं। लाशों के मिलने के बाद से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इस तरह लाशों के मिलने पर लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। बता दें, तीनों लड़कियों की लाशें श्यामपुरा गांव के एक कुएं में मिली हैं।
पुलिस अधिकारी राम सिंह मेड़ा के अनुसार जब शिकायतकर्ता जीवन बामनिया मंगलवार को दोपहर में अपने घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी और तीनों बेटियां मौजूद नहीं थीं। जब तीनों की तलाश शुरू की गई तो तीनों बेटियों की लाशें कुएं से मिलीं।
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी और उसकी तीनों बेटियां गांव के बाहर आम तोड़ते हुए नजर आईं थीं। जब पूरे इलाके की छानबीन की गई तभी 4 साल की एक लड़की की लाश कुएं में मिली, फिर 2 साल और 6 साल की बेटियों के शव भी उसी कुंए में मिले। अधिकारी ने बताया कि जीवन की पत्नी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है और उसकी तलाश की जा रही है।
पाकिस्तान लेखक तारिक फतह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। पाकिस्तान में जन्में तारिक फतह ने 73 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। तारिक लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।उनकी बेटी नताशा फतह ने उनके निधन की पुष्टि की है। तारेक फतह एक कनाडाई लेखक, प्रसारक और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ता हैं, जिनका जन्म 1949 में पाकिस्तान में हुआ था।
उन्होंने वर्ष 1970 में कराची के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया। लेकिन उन पर 1977 में राजद्रोह का आरोप लगाया गया और जिया-उल हक शासन द्वारा उन्हें पत्रकारिता से रोक दिया गया। इसके बाद 1987 में वह कनाडा में बस गए। फतह को इस्लामी कट्टरवाद, पाकिस्तान की राजनीति और समाज पर इस्लाम के प्रभाव को लेकर उनके द्वारा की गई आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है।
तारिक फतेह ने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें “चेज़िंग ए मिराज: द ट्रैजिक इल्यूजन ऑफ़ ए इस्लामिक स्टेट” और “द ज्यू इज़ नॉट माय एनिमी: अनवीलिंग द मिथ्स दैट फ़्यूल मुस्लिम एंटी-सेमिटिज़्म” शामिल हैं। फतह विभिन्न समाचार चैनलों पर नियमित टिप्पणीकार भी रहे हैं, जहां वे वर्तमान घटनाओं और राजनीति पर अपने विचार साझा करते थे। फतह अक्सर पाकिस्तानी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।
माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf Ahmed) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने ये दावा किया है कि सिर्फ एक कोतवाल और 6 पुलिस जवान घटना के दौरान साथ थे। किसी भी अन्य व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। फिलहाल तीन संदिग्ध हिरसात में लिए गए है।
वहीं सूत्रों की माने तो हमले के तुरंत बाद यूपी एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार सीएम योगी से मिलने पहुंचे हैं। जानकारी ये भी मिली है कि डीजीपी को सीएम योगी ने तलब किया है और सीएम योगी इस घटनाक्रम को लेकर बेहद नाराज है।
पुलिस ने बताया कि लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या की है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें गोली मारने के बाद हत्यारे जय श्री राम के नारे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।
सूत्रों की माने तो ये भी बताया जा रहा है कि 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग अतीक अहमद हत्या की जांच करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने 17 पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के भी निर्देश दिए है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गयी है।
प्रयागराज की घटना के बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर आई। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में पैदल गश्त किया। पुलिस ने लोगों से संवाद कर भीड़ ना लगाने की हिदायत दी। जनता से साथ ही साथ पैनिक ना होने की अपील करते पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्र का जायज़ा लिया।
इंदौर। इंदौर के खजराना इलाके में एक महिला की पति ने हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के परिवारवालों को फोन करके महिला की मौत की जानकारी दी और कहा कि तुम्हारी छोरी को मार दिया है, आकर उसे उठा ले जाओ। परिवार के लोग मौके पर पंहुचते तब तक मकान मालिक महिला को अस्पताल ले जा चुके थे, जहां पर महिला की मौत हो गई।
फिलहाल हत्या का कारण तो पता नहीं चला है, लेकिन महिला के परिवार के लोगों का आरोप है कि आरोपी पति महिला पर शक किया करता था। रुखसार पति इरफान (28) को कल रात नाज़ुक हालत में इलाज के लिए एमवायएच लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रुखसार के परिजनों के अनुसार आरोपी इरफान का कल उनके पास फोन आया था। फोन पर आरोपी ने बताया था कि तुम्हारी बेटी को मार दिया है। उसे आकर उठा लो।
आरोपी पति ने रुखसार के सिर पर पत्थर से वार किया जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद वह घर से बैग लेकर फरार हो गया। परिवार का कहना है कि उन्हें यह तो नहीं पता कि किस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन इतना ज़रूर पता है कि आरोपी पत्नी पर शक किया करता था जिसके चलते वह अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो गई है।
परिवार का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी रुखसार पर कई बार हमला कर चुका था। आरोपी दवा बाजार में काम करता था जहां से वो नशीली दवाइयां लाता और नशा करने के बाद बेदर्दी से पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जिला मुख्यालय पर सीएचएल एमडी के नाम से फर्जी नर्सिंग होम संचालित हो रहा था। लगभग साल भर से संचालित इस अस्पताल में अप्रशिक्षित अनपढ़ चिकित्सक और अप्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉप होने के साथ ही अपंजीकृत भी था लेकिन जिले के अधिकारियों को इसकी भनक भी नही लगी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत होने से हंगामा हो गया । हंगामे के बाद एसडीएम पल्लवी वैद्य ने जांच की तो वहां मौजूद तीन अन्य पीड़ितों ने भी अपने बच्चों की मौत के आरोप लगाए । जांच के बाद एसडीएम ने अस्पताल के मामले में पंचनामा बनाकर सील करते हुए खुलासे किए जो चोंकाने वाले हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाए है कि प्रसूति महिलाओं के जननांगों में खोपरे का तेल लगाकर नवजात बच्चों को खींचा गया जिससे बच्चों की मौत हुई है।
दरअसल एसडीएम की पड़ताल में सामने आया है कि इस अस्पताल में एक भी प्रशिक्षित चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ नही निकला। एसडीएम ने बताया कि मौके पर मौजूद सभी नर्सिंग स्टाफ दसवीं फेल है। वहीं अस्पताल में रजिस्टर भी मेंटेन नही किया जा रहा था।
एसडीएम पल्लवी वैद्य ने मौके पर जांच कर भारी अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल सील कर दिया है । लेकिन मौके पर मौजूद नागरिकों ने लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले अस्पताल संचालक एवं यहां के पूरे स्टाफ पर रासुका लगाने की मांग की है। घटना के दौरान आक्रोशित नागरिकों ने जमकर नारेबाजी भी की।
शिकायत के बाद जांच में अप्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ पाए जाने एवं अन्य बड़ी गड़बड़ियों के सामने आने पर अस्पताल सील कर दिया गया है। आगे जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बरकरार है। इसी कोरोना के चलते कई मंत्री और विधायकों की भी मृत्यु हुई है। ऐसे में प्रदेश की विधानसभा की तीन सीटें रिक्त घोषित की गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल में इन रिक्त सीटों पर फिलहाल चुनाव नहीं होंगे।
बता दें कि ये तीनों सीटे विधायकों के निधन के बाद रिक्त हुई है। वहीं इन तीनों विधानसभाओं का अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण होने की वजह से मानसून में उपचुनाव की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में मानसून के बाद ही चुनाव की संभावना बनेगी।
दरअसल रिक्त विधानसभा सीटों में जोबट विधानसभा क्षेत्र से कलावती भूरिया का निधन 24 अप्रैल को हो गया था। वहीं पृथ्वीपुर क्षेत्र से बृजेन्द्र सिंह राठौर का भी निधन कोरोना के चलते 2 मई को हो गया था। बता दे कि सतना जिला के रैगांव विधानसभा से जुगल किशोर बागरी का निधन 10 मई को हुआ था। इसी कारण यह सीट भी रिक्त हो गई है।
Former Foreign Minister and BJP stalwart, Sushma Swaraj dies due to heart attack. She was 67 years old.
She was admitted to AIIMS earlier today. She was the first woman external affairs minister of India.
The 67-year-old leader, who had served her fourth term in Lok Sabha had long been her party’s most prominent woman face. She was the youngest cabinet minister at 25 when she joined the Haryana government in 1977 and the first woman chief minister of Delhi.
Swaraj served as the Minister of External Affairs of India from 26 May 2014 to 30 May 2019. She was elected seven times as a member of parliament and three times as a member of the legislative assembly.
In a tweet, Swaraj had thanked Prime Minister for everything and also expressed her delight in seeing the passage of the bill to reorganise Jammu and Kashmir. “Thank you Prime Minister. Thank you very much. I was waiting to see this day in my lifetime,” she said.
The surprising facts about Stephen Hawking: “Stephen Hawking was born on the date of Galileo’s death, the 8th of January. He died this morning on the date of Albert Einstein’s birth, the 14th of March. The great physicist StephenHawking was expected to live not more than 2 years after he was caught up by the amyotrophic lateral sclerosis (ALS), a motor neurone disease, he completed his Ph.D, married two women and had three children, such confident gentleman.
Image source: Google
(Photo by Bruno Vincent/Getty Images)
Stephen Hawking wasn’t only a man of wisdom, but also a man of art, and the best art the displayed to everyone was the art of living and Cosmology was only a subject, which he was studying. He unboxed the abyss of the universe and it’s origin. His contributions to the world and science are unprecedented, which he discovered just by sitting on a chair. Hawking was the idol of
millions and trillions of people in the world. He was known to be one of the best brains in physics after Sir Albert Einstein.Hawking mastered in the theory of relativity and black hole, and loved the theoritical science more than observation science. What he describes as his proudest achievement is the discovery of Hawking radiation. This theory explains that nothing escapes the black hole, not
even light, except the radiation, which was later named as Hawking radiation.
Image source: Google
In his initial days, Hawking continued at Cambridge after his graduation, serving as a research
fellow and later as a professional fellow. In 1974, he was inducted into the Royal Society, a
worldwide fellowship of scientists. In 1979, he was appointed Lucasian Professor of Mathematics at Cambridge, the most famous academic chair in the world (the second holder was Sir Isaac Newton), also a member of the Royal Society
Image source: Zimbio.com
Along with his scientific studies, Hawking wrote a handful of books using complex text and speech machinery installed in his chair. Many people around the world heard his plight and finally Walt Woltosz from California sent him a computer programme called equaliser, which allowed him to form a sentence by choosing a word from the given series and after completing the sentence, he can speak out the sentence through a speech synthesiser. After that the machine was advanced by a Cambridge student of Adapted Communication named David Mason, through which the text can be printed out.Thus way he completed his books, which includes” A briefer history of time, The Universe in a nutshell, The Grand Design and On The shoulder of Giants.
He and his daughter, Lucy Hawking, also created a fictional series of books for middle school children on the creation of the universe, including ‘George and the Big Bang’ in 2012.
Image source: googleHawking made several television appearances, including a playing hologram of himself on ‘Star Trek: The Next Generation and a cameo on the television show ‘Big Bang Theory’. PBS presented an educational miniseries titled Stephen Hawking’s Universe,’ which probes the theories of the cosmologist. In 2014, a movie was also made on Stephen Hawking, The Theory of Everything, Hawking praised the movie very much and said that the movie relates very much to him.
Image source: Google
Stephen William Hawking was the man who took the Universe most seriously and tried to dig
down this bottomless pit. Above cosmology and science, Hawking had a great belief in God
and he believed that if every secret of the Universe is understood, then we can understand the
existence of God. The best can be said on this disheartening day is that he was a hand-picked jewel by God. God picked the man, who drew the spark of instigation in the world and he gave us an insight into the unknown.