Home Tags Defense Minister

Tag: Defense Minister

रक्षामंत्री के ‘घर में घुसकर मारेंगे’ वाले बयान से बौखलाया पाक, कही ये बड़ी बात

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर आतंकी छिपने के लिए पाकिस्तान भी भाग जाते हैं तो भारत उन्हें वहां घुसकर मारेगा। राजनाथ सिंह के इस बयान से पाकिस्तान बिलबिला उठा है। उसने रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान को भड़काऊ बताते हुए इसकी निंदा की है। 

दरअसल, एक टीवी इंटरव्यू में राजनाथ सिंह से सवाल हुआ कि ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद पाकिस्तान में घुसकर अपने दुश्मनों का खात्मा करवाया है, इस पर आप क्या कहेंगे ? इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की बात कही। गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने अपने मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के लोकल अपराधियों का सहारा लिया।