Home Tags Dies from Corona

Tag: dies from Corona

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन

0

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोनावायरस संक्रमण आज सुबह निधन हो गया।

श्रीमती चौहान के निधन पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि श्रीमती मांडवी चौहान कई सालों से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रही थी वह पूर्व PCC चीफ अरुण यादव के कार्यकाल में भी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थी उसके बाद कमलनाथ के कार्यकाल में भी वह लगातार प्रदेश अध्यक्ष बनी रही।

श्रीमती चौहान अपने जुझारू पर उग्र तेवरों के लिए जानी जाती थी उन्होंने शिवराज सरकार के खिलाफ कई प्रदर्शनों में भाग लिया बीते महीने जब प्रदेश कांग्रेस का राजभवन घेराव था तब भी उन्होंने अपनी टीम के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और पुलिसकर्मियों से लड़ते झगड़ते नजर आई थी जिसके चलते उनके खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।