मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण आधा दर्जन शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इसपर बड़ा फैसला हो सकता है।
आज भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक बुलाई है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज भोपाल में भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने का कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
सूत्रों की माने तो भोपाल में लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है क्योंकि भोपाल के दो प्रमुख इलाकों कोलार और शाहपुरा में 19 अप्रैल तक का ही लॉकडाउन लगाया गया है इससे इस बात की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं कि पूरे भोपाल में भी 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि भोपाल में जिला प्रशासन की शक्ति के बावजूद भी लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके कारण भोपाल में संक्रमण का दर लगातार बढ़ता जा रहा है बढ़ते संक्रमण के बीच आज भोपाल कलेक्टर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में बड़ा फैसला ले सकते हैं।
भोपाल शहर डीआईजी इरशाद बली के अनुसार हम आने वाले दिनों में सख्ती और भी बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं जिससे भोपाल को संक्रमण से बचाया जा सके।
Tag: DIG इरशाद बली
भोपाल में लॉकडाउन पर आज हो सकता है बडा फैसला
भोपाल में बेअसर रहा लॉक डाउन,डीआईजी खुद व्यवस्था संभालते दिखे सड़कों पर
मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भले ही लॉकडाउन को जनता के लिए हितकर बता रहे हों लेकिन भोपाल की सड़कों पर लॉकडाउन बेअसर साबित होता दिख रहा है।
Newbuzzindia.com की टीम ने भोपाल की सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन की हकीकत जानी तो उसे चौकाने वाले मंजर दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री निवास से VIP सड़क जाने वाले रास्ते मे मजार के पास खुद भोपाल शहर के DIG इरशाद बली नाका लगाकर लोगों से आने जाने का कारण पूछते दिखाई दिए।
कई लोगों ने DIG को गमी होने,घर का सदस्य बीमार होने,शाम की सैर करने,शादी से लौटने जैसे बहाने बनाये तो कई ने रेलवे स्टेशन जाने,किसी को छोड़ने जाने का बहाना बनाया जिसपर DIG ने लोगों से अपने तर्क के सबूत प्रस्तुत करने को कहे तो 10 में से 5 आदमी भी अपने बनाये बहाने का सही जवाब नही दे पाए जिसपर DIG ने तुरंत उन लोगों के चालान काटने के आदेश दिए।
इसी प्रकार हमारी टीम को कई लोग तो ऐसे भी मिले जो सिर्फ लॉकडाउन में शहर कैसा दिखता है उसके उद्देश्य से घूमते दिखाई दिए जिसपर DIG ने उन सभी लोगों का चालान कटवाया और दोबारा बेवजह न घूमने की सलाह देते हुए वापस लौटा दिया।
जब हमने इस मुद्दे पर बात की तो शहर DIG इरशाद बली ने बताया कि जिन लोगों के पास बाहर निकलने का वाजिब कारण था या जो आवश्यक सुविधाओं से जुड़े लोग हैं हम सिर्फ उन्हें ही निकलने दे रहे हैं बाकी लोगों पर या तो चालानी कार्यवाही करके घर लौटा दे रहे हैं या फिर समझाइश देकर घर से न निकलने की हिदायत दे रहे हैं।

