Home Tags Dr narrotam mishra

Tag: dr narrotam mishra

CM शिवराज ने कहा दिग्विजय और कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को किया तबाह

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अब आमने-सामने आ गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘मैं बीजेपी और संघ के लिए कोरोना हूं’ वाले बयान पर अब सीएम शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर हमला बोला है।

दिग्विजय सिंह के खुद के कोरोना वायरस बताने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये व्यक्ति हानिकारक है, इतना तो तय हो गया है। लोग कहते हैं ये वायरस तो ISI से आया है। कोरोना वायरस तो चीन से आया था, उस लिहाज से भी यह व्यक्ति हानिकारक है। खुद को इन्होंने कोरोना वायरस साबित कर लिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि कमलनाथ ने तो कोविड-19 के दौरान मध्यप्रदेश की जनता को छोड़ दिया था कि जो करना है करो। कोविड आज पूरी तरह से कंट्रोल में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मिलकर मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया। दिग्विजय सिंह ने बिल्कुल ठीक तुलना की है। कोरोना वायरस ने जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय और कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य होता है कि तुलना के लिए उन्हें और कोई वायरस नहीं मिला। कोरोना वायरस से हाहाकार मच गया था, लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई थी। इसके अलावा अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई थी। ये तो मोदी जी थे जिनके नेतृत्व में दो-दो वैक्सीन बनी।

बता दें कि इंदौर में पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोरोना वायरस बताया था और कहा था उनका जन्म चीन में होना चाहिए। मंत्री तुलसी सिलावट के सवाल पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा इंदौर के लोग जानते हैं कि तुलसी सिलावट ने कैसे काम किया। वह कितने धंधों में शामिल हैं और उससे कितना पैसा कमाते हैं ये सबको पता है। इसलिए मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं।

राजधानी भोपाल में रहेगा 56 घंटो का कोरोना कर्फ्यू , 25% दुकानें खोलकर किया जाएगा अनलॉक

0

मध्य प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में राजधानी भोपाल को अनलॉक करने पर कई फैसले लिए गए है। सरकार ने अपनी ओर से गाइडलाइन बनाई है जिसके अनुसार राजधानी को अनलॉक किया जाएगा।

बता दे कि भोपाल में पिछले 10 दिनों में कोरोना की संक्रमण दर 10 फीसद से गिरकर तीन फीसद पर आ गई है। ऐसे में भोपाल के बाजारों की 25 फीसद दुकानें खोलकर अनलॉक किया जाएगा। वहीं निजी दफ्तर 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इस बीच सप्‍ताह में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यह निर्णय रविवार को वल्‍लभ भवन में हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है। इसके आदेश जल्‍द भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया जारी करेंगे।

वहीं बाजार में इलेक्‍ट्रीकल्‍स, बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर की दुकानें भी सप्‍ताह में दो दिन खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी ये दो दिन कौन से होंगे यह कलेक्‍टर निर्णय लेकर आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा राज्‍य सरकार की तमाम गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में शुरू होने जा रही है अनलॉकिंग की प्रक्रिया,15 जून तक रहेंगी ये गाइडलाइन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना अब काबू में आ रहा है। शिवराज सरकार ने 1 जून से प्रदेश को अनलॉक करने की तैयार कर ली है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूहों ने अनलॉक को लेकर सरकार से सिफारिशें की है।

बता दे कि शुक्रवार को मंत्री समूह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी सिफारिशों को सामने रखा। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है, वहां कर्फ्यू में ढील देकर लोगों को राहत दी जा सकती है। वहीं भोपाल और इंदौर मे दर फिलहाल 5% से ज्यादा है। ऐसे में यहां ज्यादा छूट नहीं देने की बात की गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने बैठक में कहा कि भोपाल और इंदौर 40 दिन से ज्यादा समय से बंद है, इसलिए यहां भी थोड़ी राहत देनी चाहिए। इस संबंध में एक गाइडलाइन तैयार करने के लिए भी कहा है। इसके आधार पर जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक बैठक कर निर्णय लें, ताकि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सके।

जानकारी मिली है कि होटल व रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद ही रखने की बात की गई है। इसके अलावा अन्य ऐसे स्थान जहां भीड़ ज्यादा होती है, उन्हें भी बंद रखा जाएगा। वहीं शादियों में दोनों पक्षों के 20-20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है।

दरअसल सरकार अनलॉक की गाइडलाइन शनिवार तक जिलों को भेज देगी। यह गाइडलाइन 1 जून से 15 जून तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 जून के बाद फिर से समीक्षा कर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हुई एफआईआर

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच ने धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

बता दे कि बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

दरअसल पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए कहा था। कमलनाथ ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने का सरकार पर आरोप लगाया था।

मध्यप्रदेश को चरण बद्ध तरीके से खोला जाएगा : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

0

भोपाल: प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर अब अच्छी खबर आ रही है। मरीजों के पाजिटिविटी दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और साथ ही रिकवरी रेट में इजाफा भी हो रहा है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना में एमपी लगातार सुधार की ओर चल रहा है। सीएम शिवराज के आइडिया को पीएम मोदी ने भी सराहा है। इस मॉडल को देश मे लागू करने की बात हो रही है। इतना ही नही साउथ मे भी मॉडल को लागू किया जा सकता है।

प्रदेश में लगे कोरोना कर्फ्यू पर बात करते हुए गृहमंत्री ने बोला कि कोरोना कर्फ्यू बहुत जल्द चरण बद्ध तरीके से खोला जाएगा। आगे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए बोले कि कमलनाथ को सिर्फ कमियां ही ढूढना है, कल भी बडी संख्या मे युवा नही आए और वैक्सीन खराब हुई है।

गृहमंत्री ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए तुलसी सिलावट पर लगे आरोप पर सफाई देते हुए बोले कि तुलसी सिलावट का ड्रायवर नही है वो एजेंसी का है, दूसरी बात तुलसी सिलावट को लेकर कांग्रेस के घाव अभी तक नही भरे हैं,कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स खेलती है।

जब नरोत्तम मिश्रा से हालही में घटित उमंग सिघार मामला पर बात की गई तो उन्होंने बोला कि इस बारे में उनसे ज्यादा कांग्रेस बता सकती है। गृह विभाग के संपर्क में कांग्रेस के नेता हैं।

डीएपी खाद सब्सिडी मामला पर मिश्रा ने कहा कि डीएपी खाद में दी गई सब्सिडी का मामला अभिनंदनीय है। कांग्रेस सिर्फ कहती रही है और केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों को दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि 14,775 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार खाद सब्सिडी दे रही है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर किया पलटवार, कहा शायद वे अघोरी है

0

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट पर पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा यह जनता के साथ क्रूर मजाक कर रहे है। ये असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। इन्हें मुर्दों की आवाज सुनाई पड़ने लगी है। लेकिन जनता के दर्द की आवाज सुनाई नहीं देती। उन्होंने कमलनाथ को अघोरी कहा । 

दरअसल कमलनाथ ने ट्वीट में किया कि “श्मशान में शव आपस में बातें कर रहे थे- अगर ‘अच्छे दिन’ और ‘15 लाख‘ के लालच में नहीं पड़ते तो अभी तक जीवित होते और 25-30 वर्ष और जी लेते “ ?

उन्होंने आगे कहा कि , “कुछ वर्षों पहले कही गई बात आज कितनी सच है ?
“लोग इतना झूठ सुन चुके होंगे कि सच को भी नहीं पहचान पाएंगे। हम लोग लगातार झूठ सुन-सुनकर सच को भी पहचानना भूल गए हैं और यदि कोई सच भी बोलता है तो हमें वो भी झूठ लगता है ? मानवता के लिए यह मुश्किल दौर है। हर विषय पर परोसे जाने वाली झूठ की कीमत आने वाली पीढ़ियां चुकायेगी “ झूठ को पहचाने -सच्चाई का साथ दें।”

मुख्यमंत्री शिवराज की फटकार का भी नहीं हुआ असर , फिर एक बार विवादों में घिरा चिरायु अस्पताल

0

भोपाल: राजधानी भोपाल का जाना माना चिरायु हॉस्पिटल एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशों की फिर से अवहेलना की जा रही है। चिरायु प्रबधंन ने एक कोरोना मरीज का इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिये निःशुल्क करने से मना कर दिया।

मामला सोमवार का है जब पीड़ित योगेंद्र रघुवंशी कोरोना संक्रमित अपने दादी के इलाज के लिए वहां पहुँचें थे। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद चिरायु हॉस्पिटल ने उनका निशुल्क इलाज करने से मना कर दिया।

चिरायु मेडिकल कॉलेज के मालिक अजय गोयनका अपने जिद्द पर अड़े हुए है। पहले भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। पीड़ित व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल के प्रबधंन ने धक्का देकर हॉस्पिटल के बहार निकाल दिया था।

आपको बता दे कि हाल ही में एक और मामला वीडियो के जरिए खूब वायरल हुआ था जहाँ चिरायु अस्पताल के डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड कर इलाज करने से मना कर दिया था। उस वक्त भी जब गोयनका से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि यहां आयुष्मान कार्ड एप्लीकेबल नही है।

झूठ बोलने, भय और भ्रम फैलाने की मशीन हैं कमलनाथ- नरोत्तम मिश्रा

0

मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं गृह और जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें झूठ बोलने,भय और भ्रम फैलाने की मशीन बताया है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गृहमंत्री मिश्रा ने कहा सच है कि कमलनाथ ने बहुत आदेश निकाले, लेकिन ट्रांसफर उद्योग को छोड़कर उनका एक भी आदेश अमल में नहीं आया।

मिश्रा ने कमलनाथ से पूछा है कि वो कोई एक किसान बता दें, जिसका 2 लाख का कर्ज माफ हुआ हो। कोई एक बेरोजगार बता दें जिसे बेरोजगारी भत्ता दिया हो। मैं आपका अभिनंदन करूंगा।

मिश्रा के कहा ‘यदि आपको झूठ बोलने और भ्रम-भय फैलाने की मशीन देखना हो, तो कमलनाथ जी के बयान लीजिये’ कमलनाथ के आदेश केवल फाइलों तक सीमित थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश जनता तक सीमित रहते हैं।

मिश्रा ने कहा आज कमलनाथ का एक बयान आया है कि आयुष्मान योजना के संबंध में आदेश उन्होंने दिये थे। ये कैसा आदेश था, जिससे एक व्यक्ति को इलाज नहीं मिला? मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कभी अपने आप को भगवान नहीं माना, वह हमेशा कहते हैं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, साढ़े सात करोड़ जनता भगवान है और शिवराज इसका पुजारी है।

मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आपकी जानकारी अधूरी है, आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने लागू की थी, जिसमें 60-40 प्रतिशत राशि का अनुपात था। हमारे मुख्यमंत्री ने इसके संबंध में कल कहा और आज आदेश अमल में आ गया। ऐसी सरकार होती है और यह काम के तरीके होते हैं।

मिश्रा के अनुसार मुख्यमंत्री की इस योजना में सीटी स्केन, वेंटीलेटर, आईसीयू फ्री हैं और 90 प्रतिशत लोग इसमें शामिल हैं। एक कार्ड पर किसी परिवार के जितने लोग हैं वह सभी शामिल हैं। आज 90 प्रतिशत आबादी इसमें शामिल हो गई है।

मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर कमलनाथ प्रदेश में भ्रम के माध्यम से भय फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले यही लोग कमलनाथ और इनके दिल्ली वाले नेताओं ने टीकाकरण पर भ्रम फैलाया था और कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने टीका क्यों नहीं लगवाया?

मध्यप्रदेश में गृह मंत्री ने दिए निर्देश, बनाई जाएंगी स्पेशल टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से कोई सुधार दिखते हुए नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर बैठक की। गृह मंत्री ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए है।

पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए गृह मंत्री ने आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए है। बैठक में अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश भर के लगभग 1850 पुलिस, होमगार्ड और एसएएफ के जवान कोरोना से संक्रमित है। बता दे कि 72 जवानों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने के मामले में अभी तक 11 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। इंदौर और भोपाल में इन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री ने बाकी अन्य जगहों पर भी इस तरह की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।