Home Tags Due to rising corona infection

Tag: due to rising corona infection

UGC NET 2021 : बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित

0

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की दिसंबर 2020 परीक्षा स्थगित कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 2 मई से 17 मई 2021 के बीच होने वाली थी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 की स्थिति में उम्मीदवारों और परीक्षा आयोजन में जुटे स्टाफ के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2020 (मई 2021) परीक्षा स्थगित करने के लिए कहा है।’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का ट्वीट

एनटीए(NTA) ने नोटिस जारी कर कहा है नई तिथियों की सूचना परीक्षा शुरू होने से कम से कम 15 पहले दे दी जाएगी। परीक्षार्थी अपडेट के लिए ugcnet.nta.nic.in चेक करते रहें। परीक्षा से जुड़ी किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 या कॉल कर या फिर ugcnet@net.ac.in पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं।

NTA द्वारा बाकी परीक्षाओं को टाल देने के कारण सोशल मीडिया पर यूजीसी नेट परीक्षा(UGC NET EXAM) को भी टालने की मांग की जा रही थी।

आपको बता दें कि UGC देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार करता है। आमतौर पर यह परीक्षाएं जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है।

पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते जून की परीक्षा के आयोजन मे देरी हुई थी और बाद में एनटीए ने परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 18 सितंबर और 21 सितंबर से 25 सितंबर तक किया था। जून परीक्षा की देरी के चलते यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा के आयोजन में भी देरी हुई है। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 के लिए आवेदन की प्रकिया फरवरी-मार्च 2021 तक चली थी।