Home Tags Dushyant chautala

Tag: dushyant chautala

उल्टी पड़ी दुष्यंत चौटाला की चाल, तीन विधायक खट्टर के दर पर; जेजेपी में टूट का खतरा

0

हरियाणा में चल रहे सियासी संकट के बीच, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अंदरूनी कलह की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पार्टी से नाता तोड़ चुके और गठबंधन के पूर्व सहयोगी, दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में हरियाणा के गवर्नर को पत्र लिखकर नायब सिंह सैनी सरकार से विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने की मांग की थी। इसके जवाब में, खबरें आई हैं कि जेजेपी के तीन विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है, जिससे पार्टी में टूट की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये विधायक संभवतः भाजपा में शामिल होने का विचार कर रहे हैं, जिससे जेजेपी की स्थिति और कमजोर पड़ सकती है। इन विधायकों की खट्टर के साथ हुई बैठक को पानीपत में राज्य मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें विधायकों ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

जेजेपी के इन विधायकों में टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, नरवाना से रामनिवास सूरजखेड़ा, और जोगीराम सिहाग शामिल हैं। इस बैठक के बारे में देवेंद्र बबली और जोगीराम सिहाग ने बताया कि उनसे राज्यपाल को पत्र भेजने के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई थी।

इस घटनाक्रम के बीच, भाजपा सरकार के समर्थन में तीन निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन वापस ले लिया है, जिससे नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में आ गई है। वर्तमान में, सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए आवश्यक संख्या 45 है, लेकिन भाजपा के पास केवल 43 विधायक हैं।

राजनीतिक परिदृश्य में इस तरह के उलटफेर से जेजेपी और भाजपा दोनों के भविष्य पर गहरा असर पड़ सकता है, और आने वाले दिनों में इस स्थिति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

अभय चौटाला का अपने भतीजे को चैलेंज, अगर चौधरी देवीलाल के वारिस हो तो….. कर दो

0

इनेलो नेता और किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने वाले ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय चौटाला ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर तीखा हमला बोला है।

चौटाला ने कहा कि मेरे भतीजे नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की बजाए हरियाणा सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दी और किसानों की लड़ाई में साथ खड़े हों।

चौटाला ने हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वो चौधरी देवीलाल के सच्चे वारिस है तो जल्द से जल्द सरकार से इस्तीफा दे दें।

उक्त बातें सिरसा अनाज मंडी का दौरा करने आये अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। अभय यही नही रुके उन्होंने इस दौरान भाजपा-जजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

अभय ने कहा कि दुष्यंत के पिता अजय चौटाला कहते हैं कि दुष्यंत का इस्तीफा उनकी जेब में है लेकिन वे इस्तीफे के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। अभय ने कहा अब अजय चौटाला जेल में वापस लौट गए हैं और इस्तीफा अभी भी अपनी जेब में होने का दावा करते हैं। अब अगर जनता जजपा के नेताओं से इस्तीफे की बात कहेगी तो कहने लगेंगे अजय चौटाला जेल में वापस लौट गए है इस्तीफा कैसे देंगे। कुल मिलाकर ये लोग चाहते ही नहीं हैं इस्तीफा देना।

जजपा की गुटबाजी पर तंज कसते हुए अभय ने कहा कि टोहाना के विधायक बार-बार भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। अब दुष्यंत चौटाला देवेंद्र बबली को शांत करवाने के लिए उनको मंत्रिमंडल में शामिल करवाने का ड्रामा रच रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि दुष्यंत देवेंद्र बबली की बजाए दिग्विजय चौटाला को मंत्री बनाना चाहते हैं। 

अभय के मुताबिक दुष्यंत अपने भाई को मंत्री बनाने के लिए ऐलनाबाद सीट से उप चुनाव लड़वाना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो दिग्विजय चौटाला का ऐलनाबाद उप चुनाव के लिए स्वागत है। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय चौटाला देवीलाल की नीतियों पर चल रहे हैं तो ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़कर देख लें उनको हकीकत पता चल जाएगी।