Home Tags EC lawyer Mohit D Ram resigns

Tag: EC lawyer Mohit D Ram resigns

EC के वकील मोहित डी राम का इस्तीफा, बोले यहाँ काम करना मेरे मूल्यों के खिलाफ

0

सुप्रीम कोर्ट(SC) में निर्वाचन आयोग(ECI) की पैरवी करने वाले अधिवक्ता मोहित डी राम ने आयोग के वकीलों के पैनल से इस्तीफा देते हुए कहां है कि यहां पर काम करना मेरे मूल्यों के खिलाफ है इसलिए मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। वह 2013 से सुप्रीम कोर्ट में आयोग के लिए काम कर रहे थे।

मोहित के अनुसार उनके मूल्य चुनाव आयोग के मौजूदा कामकाज के अनुरूप नहीं है इसलिए मैं सुप्रीम कोर्ट के समक्ष इसके पैनल के अधिवक्ता की जिम्मेदारियों से अपने आप को मुक्त करता हूं।

आपको बता दें कि मोहित चुनाव आयोग की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में खड़े होने वाले अधिवक्ता पैनल के सदस्य थे उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब बीते दिनों ही मद्रासी हाइकोर्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ सख्त टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ आयोग सुप्रीम कोर्ट से रहम की गुहार लगाने पहुँचा था।

दरअसल मद्रास हाईकोर्ट ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में आयोग की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे और कहा था ECI पर “शायद हत्या का मामला चलाया जाना चाहिए” क्योंकि राजनीतिक दलों ने रैलियों में COVID प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दीं थी।