Home Tags Elections in Bengal

Tag: elections in Bengal

West Bengal Election:जहां राहुल गांधी ने की रैली, वह सीटें भी नहीं बचा पाई कांग्रेस, हुई जमानत जब्त

0

पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इतिहास की सबसे बुरी हार का सामना किया है यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता हासिल नहीं हुई है। कई सीटर तो ऐसी है जहां पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने रैली की थी वहां पर कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

इस बार के पश्चिम बंगाल चुनाव में भले ही सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सिमट कर रह गई हो लेकिन तीसरे मोर्चे के तौर पर कांग्रेस और लेफ्ट ने गठबंधन जरूर किया लेकिन एक भी सीट पर सफलता हासिल नहीं कर पाए।

कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के कई उम्मीदवारों का हाल तो इतना भी बुरा था कि जहां पर राहुल गांधी ने रैलियां की वहां पर उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए कांग्रेस लिफ्ट गठबंधन के 85% उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हुई है।

आजादी के बाद बंगाल में यह पहला मौका है जब बंगाल की सत्ता में लगभग 60 साल तक सत्तासीन रहे लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली इस बार बंगाल में 292 सीटों पर चुनाव हुए थे 2 सीटों पर उम्मीदवारों की निधन के कारण चुनाव रद्द हो गए थे 292 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी को 213 सीटें तो भाजपा को 77 मिली हैं वही एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को तो एक सीट राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को मिली है।

आपको बता दें कि बंगाल की 292 सीटों पर हुए चुनाव में तीसरे मोर्चे यानी लेफ्ट और कांग्रेस के 49 उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचा पाने में सफल हुए हैं बाकी 85% उम्मीदवार तो जमानत भी नहीं बचा पाए।

जहां राहुल ने की रैली वही जमानत जप्त

कांग्रेस वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए राहुल गांधी ने मटियारा नक्सलवाड़ी और गोलपोखर में सभाएं की थी जहां उम्मीदवारों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और दोनों उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें मटियारा नक्सलवाड़ी एक दशक से कांग्रेस का गढ़ रहा है जहां पर मौजूदा विधायक शंकर मालाकार इस बार तीसरे नंबर पर आए हैं।

बंगाल चुनाव: खेला होबे, बीजेपी अपनी शतक से भी चूक गई

0

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार तीसरी बार बनना लगभग तय हो गया है। रूझानों में ममता बनर्जी की पार्टी 202 सीटों पर आगे है।

ऐसे में कई बड़े नेताओं में ममता को बधाई दी है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू नेता ममता बनर्जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

उन्होंने आगे लिखा कि ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।

बता दे कि भाजपा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव प्रचार किया था। वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतने की घोषणा की थी पर भाजपा 100 सीटें भी नहीं हासिल कर सकी।

बता दें कि 294 में बहुमत के लिए 147 सीटें चाहिए जबकि टीएमसी इससे कहीं आगे 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को मिल सकता है बंगाल में 8 चरण के चुनाव कराने का फायदा, बनाये जा सकते हैं राज्यपाल

0

मोदी सरकार पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त(Chief Election Commissioner) सुनील अरोड़ा(Sunil Arora) को बंगाल चुनाव को 8 चरणों मे करे गए उनके फैसले का फायदा दे सकती है। उन्हें राज्यपाल बनाये जाने की संभावना है।

इसके पहले भी मोदी सरकार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश(CJI) रंजन गोगोई(Ranjan Gogoi) को राज्यसभा(Rajyasabha) के सदस्य के रूप में नामित किया था वो आज राज्यसभा के माननीय सदस्य हैं।

केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा को गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। अरोड़ा आईएएस(IAS) 1980 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। अरोड़ा हाल में ही CEC के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। अब सरकार ने उनके पुनर्वास की योजना बनाई है।