Home Tags Encounter

Tag: encounter

पुलिस मुठभेड़ में 2 ईनामी महिला नक्सलियों की मौत, भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री और हथियार बरामद

0

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मारी गई महिला नक्सली में सुनीता भोरमदेव एरिया कमांडर और सरिता खटिया मोचा गार्ड बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि यह मुठेभड़ गढ़ी थाना क्षेत्र के कांधला के जंगलों में हुई है।

दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री और हथियार बरामद हुए हैं। रात 9 बजे सर्चिंग के दौरान ये मुठभेड़ हुई। दोनों ही नक्सली गार्ड का काम करती थीं। इन दोनों ईनामी महिला नक्सलियों के अलावा इस मुठभेड़ में और नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

हॉक फोर्स के जवानों ने जंगल में तलाश शुरू कर दी है। आईजीपी बालाघाट संजय कुमार समेत हॉक फोर्स के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पिछले साल भी पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। प्रदेश में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधियों को लेकर शिवराज सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। माफिया-गुंडो को लेकर भी सरकार कई कड़े कदम उठा चुकी है।

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों शूटरों से SIT करेगी पूछताछ

0

प्रयागराज। अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में आरोपी तीनों शूटरों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। अब एसआईटी (SIT) जल्द ही तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही घटनास्थल पर ले जाकर हत्याकांड को रिक्रिएट करेगी। SIT जांच में ADC क्राइम, ACP, इंस्पेक्टर SIT शामिल हैं।

बता दें कि अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने तीनों की कोर्ट से रिमांड भी मांगी थी, लेकिन इस पर सुनवाई न हो सकी। अब कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों शूटरों को नैनी जेल से प्रतापगढ़ जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। शूटर सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य 15 अप्रैल को घटना के तुरंत बाद मौके से ही पकड़ लिए गए थे। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था जहां रिमांड मंजूर होने पर नैनी जेल भेज दिया गया था।

आतंक का हुआ अंत, अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

0

माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf Ahmed) की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अतीक अहमद का साम्राज्य जितना बड़ा था, उतना ही बड़ा उसका परिवार भी था। उसके परिवार में पत्नी शाइस्ता परवीन के अलावा उसके पांच बेटे थे। इनके नाम मोहम्मद असद, मोहम्मद अहजम, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली और मोहम्मद आबान है। अतीक अहमद का पूरा परिवार अपराध के गोरखधंधा में शामिल रहा है। हाल ही में बड़े बेटे असद को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया, जबकि दो बेटे जेल में बंद हैं। एक अन्य बेटे काे पुलिस खोज रही है।

बता दें कि अतीक अहमद के पांच बेटों में चार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा। सभी बेटे शहर के बड़े स्कूलों में पढ़े हैं और वहां भी छात्रों के साथ कई बार दबंगई, छोटी-मोटी रंगदारी वसूलने जैसी हरकतें करते हुए पुलिस की नजरों में चढ़े हुए थे।

माफिया अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर, झांसी में एसटीएफ ने मार गिराया

0

झांसी : कुख्यात बदमाश अतीक अहमद के बेटे असद समेत एक और साथी का एनकाउंटर कर दिया गया है। झांसी में स्पेशल टास्क फोर्स ने उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया है।

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार झांसी में जब एसटीएफ की टीम ने असद और उसके साथी शूटर गुलाम की घेराबंदी की तब उन दोनों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। और जवाबी कार्यवाई में एसटीएफ ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया।

यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि असद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।

वहीं असद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। अपनी खुशी जाहिर करते जया ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई और आज मुझे इंसाफ मिल गया है।

असद और गुलाम दोनों ही उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। यूपी पुलिस ने इन दोनों के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम भी रखा था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से असद और गुलाम सहित पांच शूटर फरार थे। उमेश पाल की हत्या के बाद अरबाज नाम के शूटर और उस्मान उर्फ विजय को भी एनकाउंटर में मार गिराया था।

बता दें कि गुरुवार को अतीक अहमद और उसके भाई की प्रयागराज कोर्ट में पेशी हो रही थी।रिमांड पर हो रही सुनवाई के दौरान ही अतीक अहमद को बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर लगी जिसके बाद वह रोने लगा और बेहोश हो गया।