Home Tags Everyone said that you know your loved ones

Tag: everyone said that you know your loved ones

जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो और तेजस्वी यादव के खिलाफ कसा तंज, बोले सबको पता है आप अपनों का…

0

कोरोना संकट में जब पूरे देश मे हाहाकार और मातम का माहौल है वैसे माहौल में भी बिहार के नेता राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं।

बिहार में राजनीतिक बहार आने का एक और कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जेल से बाहर आना भी है जो बाहर आते नौ मई को राजद नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।

राजद की इसी बैठक को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतम राम मांझी राजद सुप्रीमों लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ तंज कसते हुए ऐसी बात कह दी है जिसपर वाद प्रतिवाद होना तय है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने गुरुवार को एकबार फिर लालू यादव व राजद पर हमला किया. नौ मई को राजद की वर्चुअल बैठक होने की घोषणा होते ही मांझी ने तंज कसते हुए उन्होंने कहा ‘कितना भी वर्चुअल मिटिंग कर लिजिए,अब सबको पता लग गया है कि बुरे वक्त में आप अपनों का साथ छोड़ देते हैं. साहब के साथ जो आपने किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. सब याद रखा जाएगा, सब कुछ याद रखा जाएगा’

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के निधन पर तंज कसते हुए राजस्व टीम और तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने अपनों के साथ जो किया है और शहाबुद्दीन के साथ जो किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता।