Home Tags Film

Tag: film

कांग्रेस ने बताया फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को झूठ पर आधारित, BJP का फिल्म को लेकर प्रचार करना राजनीतिक एजेंडा: दिग्विजय सिंह

0

फ़िल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी इसे सत्य घटना पर आधारित फिल्म बता रही है, तो वहीं कांग्रेस फ़िल्म को झूठ पर आधारित बताकर उसका विरोध कर रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म झूठ पर आधारित है। लव जिहाद की 32 हजार नहीं सिर्फ तीन घटनाएं सामने आई थीं। 3 मामलों में धर्म परिवर्तन करवाकर ISIS में शामिल करवाया था, जबकि फिल्म में 32 हजार धर्म परिवर्तन दिखाए गए।

उन्होंने आगे कहा कि झूठी फिल्म दिखाने से मतलब क्या? कश्मीर फाइल्स भी झूठ पर बनी फिल्म थी। सरकार जिस तरीके से फ़िल्म का प्रचार कर रही है उससे साफ है कि ये उनका राजनीतिक एजेंडा है। वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने। सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले ये बताएं कि उनको घटनाओं की संख्या के बारे में कैसे पता है। इसका मतलब शायद यह है कि वह खुद इन चीजों में शामिल रहे हैं। दिग्विजय सिंह हमेशा राष्ट्र विरोधी बात करते हैं। हमारे देश की अखंडता और जो ताकत है उसको देखते हुए बयान बहुत सोच विचार कर देना चाहिए।

मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा, कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी फिल्म बनी है तो जाहिर है कि सेंसर बोर्ड ने बड़े गौर से इनमें सारी चीजों को देखा होगा। फिल्म देखने योग्य है तो फिल्म को देखना भी चाहिए। जनता को दिग्विजय सिंह के बयानों पर ज्यादा गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो सुर्खियों में रहने के लिए कुछ ना कुछ बोलते ही रहते हैं। इंदौर में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में महिलाओं को द केरला स्टोरी दिखाई।

फ़िल्म देखने के बाद सिनेमा घर के बाहर ही लव जिहाद का पुतला भी दहन किया गया।महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि लव जिहाद के कारण हमारी बहन, बेटियां आज सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने और लव जिहाद जैसी घटना को द केरला स्टोरी फिल्म में दिखाने की अच्छी और सार्थक कोशिश की गई है। मध्यप्रदेश में सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है।

कंगना रनौत का ट्विटर एकाउंट हुआ अस्थायी रूप से प्रतिबंधित

0

अभिनेत्री(Actress) कंगना रनौत(Kangna Ranaut) ने बुधवार(Wednesday) को ट्वीट(Tweet) किया कि उनका ट्विटर अकाउंट(Twitter Account) अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंध कंगना के वेब सीरीज तांडव पर बयान देने के बाद लगाया गया है।

कंगना ने ट्वीट किया था कि , लिबरल अब उनके चाचा जैक के पास जाकर रोने लगे और मेरे अकाउंट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कराया। वह लोग मुझे धमका रहे हैं और मेरा अकाउंट/वर्चुअल आइडेंटिटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है। मगर, मेरा री-लोडेड देशभक्त संस्करण मेरी फिल्मों के जरिए बार-बार आता रहेगा। तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी।

तांडव का कई संघठन विरोध कर रहे है। उन्होंने इस वेब सीरीज पर सांप्रदायिक भेदभाव को ठेस पहुचाने के लिए और हिंदु भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। शिकायतों के अनुसार, एक दृश्य में जीशान अय्यूब एक कॉलेज में प्ले के दौरान हिंदू देवता शिव का अपमान करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए राजधानी भोपाल पहुची कंगना रनौत

0

भोपाल (Bhopal) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर(International Film) की एक्शन फिल्म(Action Film) ‘धाकड़” का शुभारंभ हो रहा है। इकबाल मैदान पर सुबह 9:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस फिल्म का शुभारंभ करेंगी। डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से भोपाल पहुंच चुकी है। और देखा गया कि कंगना कढ़ी सुरक्षा मे आयी है। फ़िल्म की पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी है, जिसमे सबसे प्रमुख स्थल बैतूल जिले के सारणी स्थिति पॉवर प्लांट, पचमढ़ी और राजधानी भोपाल है। करीब दो महीनों में फ़िल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के कार्यकाल में अब तक फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री मिला कर 10 परियोजनाएं सम्पन्न हो चुकी है। वहीं 10 परियोजनाओं की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चल रही है।

Kabir Singh negatively portraying doctors, Mumbai Doctor writes to Health Minister

0

Shahid Kapoor and Kiara Advani starrer Kabir Singh has become an instant hit. The film portrays a self destructive doctor. The dark character of Kabir Singh didn’t go well in doctor community. A Mumbai based doctor, Dr. Pradeep Ghatge, writes to the health minister, stating his concern over the image it forms for the doctors.

“They have shown absolute nonsense in the movie. Cracking an MBBS exam itself is a very difficult task. How can an alcoholic person with bad habits top the university exam? Doctors will surely stand against this movie. We need to maintain the image of doctors in the society,” Ghatge said while speaking to ANI.

Ghatge also said that the Censor Board should take action against such movies.

“Today, due to the situation of doctors in the county, many are choosing not to join this profession. The Censor Board should take action against the movie. In future, Censor Board should involve Indian Medical Association when movies like these are made,” he said.

‘Kabir Singh’ is the Hindi remake of Telugu hit ‘Arjun Reddy.’ The original blockbuster starred Vijay Deverakonda and Shalini Pandey.

Election Commission bans biopic on PM Narendra Modi

0

Finally, election commission gave indication of its presence. Election Commission banned the biopic on Narendra Modi just before it’s scheduled release on 11th April. Election Commission also banned NaMo TV as it found (finally!) that it ‘subserves the purpose of a political party’. Thus, it cannot be displayed on electronic media.

The first phase of Lok Sabha elections starts Thursday, 11 April.

The Vivek Oberoi-starrer biopic, which was scheduled to be released on 11 April. It had received a ‘Universal’ certificate by the Central Board of Film Certification (CBFC) merely hours before the EC ban.

Earlier, the Supreme Court on Tuesday, 9 April, had dismissed a petition filed by a Congress activist. It aimed at seeking stay on the release of the biopic, and said the Election Commission would be an “appropriate” place to seek the redressal.

The film, titled “PM Narendra Modi” and directed by Omung Kumar, had been facing criticism from the Opposition parties, who claimed that the biopic could give undue advantage to the BJP in the polls.