Home Tags FIR against kamalnath

Tag: FIR against kamalnath

कमलनाथ के ऊपर हुई FIR का पूरे मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से किया विरोध प्रदर्शन

0

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान को आधार बना कर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कल भोपाल क्राइम ब्रांच में एक ज्ञापन सौपा,जिसके बाद शिवराज सरकार के इशारे पर कमलनाथ जी के ऊपर एक मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। इसके विरोध में आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शित किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन कर अपने जिले/विधानसभा/ब्लॉक में गांधीजी या अंबेडकरजी की प्रतिमा/चित्र के सामने धरना देने को कहा। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोरोनो गाइडलाइन का पालन करते हुए काली पट्टी बांध कर धरना दिया।

विक्रांत भूरिया झाबुआ जिले में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे। डॉ भूरिया ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कमलनाथ पर हुए FIR को तत्काल वापस लेकर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर FIR किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा की सरकार पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी में लाखो मृतको की जिम्मेदार है।

वहीं भोपाल में युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ क्राइम ब्रांच थाने जा कर शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर शिवराज चौहान पर FIR की मांग की है। विवेक त्रिपाठी ने बीजेपी पर घ्रणित राजनीति करने का आरोप लगाया है। त्रिपाठी ने सवाल पूछा की जो भाजपा के नेता और विधयाक कल कमलनाथ पर fIR करवाने थाने आगये थे वे अस्पतालों की मनमाने बिलो की शिकायत ले कर,रेमडीसीवेर इंजेक्शन,ऑक्सीजन,की काला बाजारी,या हमीदिया हॉस्पिटल से चोरी गए इंजेक्शन के मामले में थाने क्यों नही गए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पे राजनीति का आरोप लगाने वाले बीजेपी के नेता पहले अपने गिरेबान देखे। त्रिपाठी ने कहा की कमलनाथ पर FIR करना शिवराज सरकार की विपक्ष को दबाने की कायराना हरकत है जिसका हम मुँह तोड़ जवाब देंगे।

कमलनाथ पर हुई एफआईआर के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं में दिखा आक्रोश, शिवराज के खिलाफ खोला है मोर्चा

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी को कोरोना संक्रमण से हुई अब तक की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाएगी।

बता दे कि पूरा कांग्रेस खेमा अब सक्रिय हो गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि एफआईआर उन लोगों पर होनी थी जिनके कारण इतनी मौतें हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सरकार का असली चेहरा आ रहा है। इसी को लेकर प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस केस दर्ज करवाएगी।

वहीं अरुण यादव ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि एफआईआर सीएम शिवराज की तिलमिलाहट को बताता है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने मौत के हजारों आंकड़े छुपाए है। पूरी कांग्रेस कमलनाथ द्वारा सरकार पर लगाए आरोपों का समर्थन करती है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हुई एफआईआर

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच ने धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

बता दे कि बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

दरअसल पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए कहा था। कमलनाथ ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने का सरकार पर आरोप लगाया था।