Home Tags FIR lodged against controversial actress Kangana Ranaut for inciting riot

Tag: FIR lodged against controversial actress Kangana Ranaut for inciting riot

विवादित अभिनेत्री Kangana Ranaut के खिलाफ दंगा भड़काने की FIR दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में FIR दर्ज कराई गई है।

कंगना पर दंगे भड़काने का आरोप लगाते हुए TMC नेता ऋजु ने यह FIR दर्ज कराई है। FIR के अनुसार Kangana Ranaut ने पश्चिम बंगाल में हेट प्रोपेगैंडा चलाने यानि नफरत का माहौल पैदा करने की कोशिश की है।

पुलिस को की गई शिकायत में ऋजु ने कंगना के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट की लिंक और स्क्रीनशॉट साझा किया है उन्होंने लिखा कि कंगना ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से ढेरों ऑफेंसिव पोस्ट किए और अपने स्टोरी सेक्शन में दर्शाया भी है। ऋजु ने कहा ऐसा कृत्य करके कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि बिगाड़ने की कोशिश के साथ साथ उनके खिलाफ अनर्गल आरोप भी लगाए है।

आपको बता दें कि बीते दिनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कंगना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को यह कहते हुए सस्पेंड कर दिया था कि उन्होंने ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि कंगना ने अपने ट्वीट में भी ममता के खिलाफ ही जहर उगला था उन्होंने ममता को ‘ताड़का’ बताते हुए उससे तुलना की थी।