Home Tags For Indore

Tag: for Indore

मध्यप्रदेश के श्मशान घाटों पर लग रहा है अस्थियों का अंबार

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु के आंकड़ों पर काफी सवाल उठाए जा रहे है। सरकारी आंकड़ा कुछ और बयान करता है वहीं श्मशान की तस्वीरें कुछ और। ऐसे में इंदौर में कोरोना से हुई मौतें भले ही प्रशासन के आंकड़ों से मेल नहीं खा रहा है। दरअसल मुक्तिधाम पर मृतकों की पड़ी अस्थियां कुछ और ही बता रही है। यहां दाह संस्कार के बाद कई मृतकों के परिजन शव जलाने के वाद अस्थियां ले जाना ही भूल गए जिसका आंकड़ा सैकड़ों में पहुंच रहा है।

बता दे कि इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में इन दिनों अस्थियों का अंबार लगा हुआ है। कहीं मृतकों के परिजनों को बीमारी का डर है तो वहीं परिवारिक विवाद के चलते अस्थियां नहीं ले जा रहे है। इसके चलते मुक्तिधाम में बने अस्ति संख्या ग्राम में सैकड़ों की संख्या में अस्थियों के फूल टांगे हुए है।

शिवनारायण भावसार ने कहा कि कई लोग अस्थियां ले जाना भूल जाते है वहीं कई परिवारिक विवाद के चलते वह सालों बाद आते है। दरअसल बीमारी के डर से भी कई लोग अस्थियां लेने नहीं आ रहे है। उनका मानना है कि बीमारी के खत्म होने के बाद ही इन अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्थि सभागृह में लगभग 500 से 800 मृतकों की अस्थियां रखी हुई है। उसके साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों का यह कहना था कि कोरोना और लॉकडाउन के बाद पूरी विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया जाएगा इसी कारण से यहां अस्थियां वहीं रखी हुई है।

बीजेपी सांसद का बेतुका बयान, पत्रकार फैलाते हैं कोरोना

0

आज पूरा देश प्रेस स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के सभी अधिमान पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर भी घोषित कर दिया है। ऐसे में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी का एक वीडियों वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियों में शंकर लालवानी कुछ मीडियाकर्मियों को कहते नजर आ रहे है कि कोरोना को मीडियाकर्मी ही फैला रहे हैं।

दरअसल सांसद संकर लालवानी हमेशा विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में रहे है। इससे पहले भी सिंधीयो के लिए अलग प्रांत की मांग कर रहे थे जिसके बाद राष्ट्रीय नेताओ की डांट का सामना करना पड़ गया था।

बता दे कि ये वीडियो सामने आने के मीडियाकर्मियों से भी माफी की मांग की जा रही है। वहीं पूर्व सांसद अरुण यादव ने भी ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन कोरोना वारियर माना है और सांसद कह रहे है कि मीडिया कर्मी कोरोना फैला रहे है। जबकि वे सेवा भाव से काम में जूटे हुए है।

कोरोना काल मे पूरी से उनका मैनेजमेंट फैल रहा है। और उसका गुस्सा अब वे मीडिया पर निकाल रहे है। हालांकि मीडियाकर्मियों की मांग है कि वे सार्वजनिक तौर से सभी से माफी मांगे वरना फील्ड के साथी पूरी तरह से सांसद का विरोद करेंगे।

इंदौरवासियों के लिए हनुमान बनी सेना, प्राणवायु लाने वायुसेना के विमान से ऑक्सीजन टैंकर रवाना

0

इंदौरवासियों के लिए भारतीय सेना हनुमान बनकर सामने आई है ‘प्राणवायु’ ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता कराने के उद्देश्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों सेना के अधिकारियों से मदद मांगी थी जिसके फलस्वरूप आज भारतीय वायु सेना ने इंदौर एयरपोर्ट से जामनगर के लिए उड़ान भरी।

दरअसल इंदौर से जामनगर जाने वाले ऑक्सीजन टैंकर को सड़क मार्ग से 12 घंटे लगते थे। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण इस समय इंदौर में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा है इसलिए इस दूरी को कम करने,पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मदद करने की गुहार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेना के अधिकारियों से की थी। आज उसी परिपेक्ष्य में वायुसेना का C17 विमान इंदौर एयरपोर्ट पहुँचा।जो वहा से ऑक्सीजन का ख़ाली टैंकर लेकर जामनगर गुजरात के लिए उड़ गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समय बचाने की दृष्टि से केंद्र सरकार के समन्वय से आक्सीजन की त्वरित आपूर्ति के लिए यह प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इस संबंध में रक्षामंत्री से भी बात की थी।