Home Tags Former Chief Minister Kamal Nath’s tweet

Tag: Former Chief Minister Kamal Nath’s tweet

कमलनाथ ने बीजेपी को कहा कोविड माफिया

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को उज्जैन के दौरे पर है। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के शिखर दर्शन किए। इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी को कोविड माफिया बताया।

कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश इस महामारी में शासन भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। ऐसे में मंत्रायल और कार्यालय में जाने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि भारत पूरे विश्व में बदनाम हो रहा है। कोरोना चीनी वायरस था लेकिन आज विश्व में लोग इसे इंडियन वैरियंट कह रहे है।

उन्होंन कहा कि सरकार कोरोना से नहीं आलोचना से लड़ रहे है। सरकार आज कोविड मैनेजमेंट में नहीं बल्कि इमेज मैनेजमेंट में लगी है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लाशों को दबाने और छिपाने की राजनीति न करें, कितनी लाशें श्मशान घाट और कब्रिस्तान में आई सरकार इसकी रिकॉर्ड दे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 फीसदी मौतें कोरोना से हुई है।

हनीट्रेप की ओरिजनल पेन ड्राइव मेरे पास अभी भी है : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

0

सोनिया भारद्वाज की आत्महत्या मामले में घिरते विधायक उमंग सिंघार को बचाने अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सामने आ गये हैं। उन्होंने गुरूवार केा विधायक दल की वर्चुअल बैठक में कहा कि उमंग के खिलाफ बिना ठोक साक्ष्य के राजनीतिक विद्वेष से एफआईआर दर्ज की गई है। नाथ ने विधायकों से कहा कि कोई यह न भूले कि हनीट्रेप मामले की ओरिजनल पेन ड्राइव अभी भी मेरे पास है और उसके साथ कई पत्रकारों के पास भी।

कमलनाथ ने कहा कि सोनिया की मां और बेटा दोनों ने ही उमंग के खिलाफ बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से भी उनकी बात हुयी है। कमलनाथ उमंग के मामले में शुक्रवार केा सीएम से मुलाकात भी करेंगे यह भी बैठक में बताया।

सोनिया आत्महत्या कांड में परिवार भले ही बयान नहीं दे रहा हो लेकिन उमंग के खिलाफ साक्ष्य पुलिस को मिलते जा रहे हैं। उमंग के खिलाफ कार्यवाही न हो इसे लेकर अब कांग्रेस ने दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया है। कमलनाथ के बयान को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर किया पलटवार, कहा शायद वे अघोरी है

0

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट पर पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा यह जनता के साथ क्रूर मजाक कर रहे है। ये असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। इन्हें मुर्दों की आवाज सुनाई पड़ने लगी है। लेकिन जनता के दर्द की आवाज सुनाई नहीं देती। उन्होंने कमलनाथ को अघोरी कहा । 

दरअसल कमलनाथ ने ट्वीट में किया कि “श्मशान में शव आपस में बातें कर रहे थे- अगर ‘अच्छे दिन’ और ‘15 लाख‘ के लालच में नहीं पड़ते तो अभी तक जीवित होते और 25-30 वर्ष और जी लेते “ ?

उन्होंने आगे कहा कि , “कुछ वर्षों पहले कही गई बात आज कितनी सच है ?
“लोग इतना झूठ सुन चुके होंगे कि सच को भी नहीं पहचान पाएंगे। हम लोग लगातार झूठ सुन-सुनकर सच को भी पहचानना भूल गए हैं और यदि कोई सच भी बोलता है तो हमें वो भी झूठ लगता है ? मानवता के लिए यह मुश्किल दौर है। हर विषय पर परोसे जाने वाली झूठ की कीमत आने वाली पीढ़ियां चुकायेगी “ झूठ को पहचाने -सच्चाई का साथ दें।”

कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा नेता और कार्यकर्ता कर रहे है इंजेक्शन की कालाबाजारी

0

मध्य प्रदेश के जिला इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से हो रही मौत के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनो ही जिम्मेदार है। इन्होंने लाशों पर राजनीति की है। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं।

कमलनाथ ने प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत और कालाबाजरी को लेकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रेमडिसिवर इंजेक्शन की काला बाज़ारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन भी राजनीति पर उतर आई है। रेमडेसिविर के इंजेक्शन बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बांटा जा रहा है जो ब्लैक में बेच रहे है। और आरोप लगाया कि उन्होंने इसे भी व्यापार बना लिया है। कमलनाथ ने कहा कि मैं हर संभव मदद कर रहा हूं जहाँ रेमडिसिवर इंजेक्शन मिल रहे है मंगवा रहा हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट, शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कब नींद से जागेगी निष्ठुर…

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को निष्ठुर बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट 1/1

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा “प्रदेश के मुरैना, कटनी में अब ऑक्सीजन की कमी से मरीज़ों की दुखद मौत…?आख़िर ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में मौतें कब रुकेगी ?कब ये निष्ठुर सरकार और ज़िम्मेदार नींद से जागेंगे ?कब सरकार इन पीड़ित परिवारों की सुध लेगी ?कब ऑक्सीजन की कमी से अभी तक हुई सारी घटनाओं की उच्च स्तरीय जाँच की घोषणा होगी ?सरकार के नाकारापन व लापरवाही के कारण हो रही इन घटनाओं की कब मुख्यमंत्री ज़िम्मेदारी लेकर प्रदेश की जनता से माँफी माँगेंगे ?”

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट 1/2

आपको बता दें कि कल ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से मुरैना में तीन और कटनी में दो लोगों की मौत हो गई थी इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से पूछा है कि आखिर कब ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में मौतें रुकेंगी।