भोपाल में रविवार सुबह एक हादसा हो गया जिसमे तेज रफ्तार डंपर ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मारी और उसके बाद एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि लोडिंग में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हनुमानगंज के थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह के कहा कि छोला रोड पर सुबह गणेश मंदिर से नादरा बस स्टैंड की ओर जा रहे सब्जी के लोडिंग ऑटो को डंपर ने टक्कर मारी और फिर एक घर में घुस गया।
हादसे में लोडिंग ऑटो में सवार ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया।
बता दे डंपर में रेत भरी हुई थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि डंपर की रफ्तार अधिक थी क्योंकि घटना के बाद वे दुकानों और घर में घुस गया। लोडिंग ऑटो को टक्कर मारने के बाद पहले हाथ ठेलों और सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों को तोड़ा और फिर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए उसमे घुस गया।


