Home Tags From Chhindwara

Tag: from Chhindwara

NIA ने भोपाल और छिंदवाड़ा में मारी रेड, आतंकी संगठन के 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार

0

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा से एनआईए (NIA) और तेलंगाना एटीएस (ATS) की टीम ने मंगलवार को 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। टीम को सबूत मिले हैं कि पकड़े गए संदिग्ध आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार एनआईए और तेलंगाना एटीएस ने भोपाल के ऐशबाग, जवाहर कालोनी और बाग फरहत अफजा में धरपकड़ की है। इस दौरान पुलिस ने भोपाल से 4 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि 7 को छिंदवाड़ा से पकड़ा गया है।

अब तक एनआईए और तेलंगाना एटीएस ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें भोपाल और छिंदवाड़ा के 11, और 5 संदिग्धों को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों के पास से देश-विरोधी संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

इस मामले को लेकर ऐशबाग पुलिस थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बयान देते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ देर पहले तीन लोगों के परिवार थाने आए और उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को पुलिसवाला बताकर उनके बेटों को पकड़कर साथ ले गए।

बता दें कि कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर का मुख्यालय लंदन में बताया जाता है। यह संगठन अपनी कट्टरपंथी विचाराधारा को तेजी से फैला रहा है। इस संगठन की पाकिस्तान और बांग्लादेश में बड़ी मौजूदगी है।

कमलनाथ ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना’, 1500 रुपये प्रतिमाह देने का किया वादा, CM शिवराज पर कसा तंज

0

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 9 मई मंगलवार को छिंदवाड़ा में ‘नारी सम्मान योजना’ लॉन्च की। इस योजना के बारे में बताते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की हर महिला के बारे में सोचती है और इसलिए सभी को 1500 रुपये हर माह दिए जाएंगे और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कमलनाथ ने कार्यक्रम के दौरान जनता से सवाल किया कि मैं आप सभी से कुछ पूछना चाहता हूं, माता बहनों को हर महीने 1500 रूपये चाहिए, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन चाहिए, सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली चाहिए, किसानों को कर्ज माफी चाहिए, युवाओं को रोजगार और उद्योग चाहिए। अगर आप सभी को ये सब चाहिए तो कांग्रेस का साथ दीजिए।

कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज जी अब समय आ गया है। पांच महीने बचे हैं और जनता सामने है। मध्यप्रदेश की जनता आपको प्यार से विदा करेगी और घर बिठाएगी। एक बार फिर मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। कमलनाथ ने बात आगे कहा कि 2018 में हमने जनता के वोट से सरकार बनाई थी और 2020 में बीजेपी ने सौदेबाजी से सरकार बनाई। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कोयले की उन कंपनियों की लीज़ कैंसिल की जाएगी, जहां अब खदानें बंद हो गई हैं और उन पर कब्जा किया हुआ है। उनकी लीज़ निरस्त करके वो जमीन गरीबों को आवास के लिए दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिवराज जी के कान बेरोजगार नौजवानों की पुकार नहीं सुन सकते क्योंकि उनके कान बंद हैं, उनकी आंखें किसानों की बदहाली देखने के लिए बंद हैं। उनके आंख-कान बंद हैं लेकिन मुंह चलता है। आने वाले 5 महीने में चुनाव हैं और इसीलिए अब शिवराज जी जगह-जगह जा रहे हैं। वो घोषणाओं की मशीन बन गए हैं, झूठ की मशीन बन गए हैं। कमलनाथ ने सीएम शिवराज को घेरते हुए कहा कि शिवराज जी मुख्यमंत्री तो क्या हैं, ये तो शिलान्यास मंत्री हैं, ये भूमिपूजन मंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त हैं। उनका एक हाथ भ्रष्टाचार में और दूसरा अत्याचार में व्यस्त है।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज से सवाल किया कि शिवराज जी जनता को जवाब दें कि बीजेपी ने 18 साल के शासनकाल में क्या दिया। सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घर-घर में शराब और आदिवासियों को अत्याचार दिया है। वहीं कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की रही है लेकिन आज हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। हमारी माताओं-बहनों ने हमेशा सामाजिक मूल्यों की रक्षा की है। भारत अपने सामाजिक मूल्य पर टिका है और आज आपको फिर इसका रक्षक बनना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि आप सिर्फ अपना घर मत देखिए, आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचिए कि आपको कैसा प्रदेश और देश उन्हें सौंपना है, क्योंकि आज यही हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। कांग्रेस ने महिलाओं का हमेशा सम्मान किया है। इसलिए कांग्रेस ने महिलाओं के लिए आरक्षण का कानून बनाया, घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून बनाना, पहली महिला प्रधानमंत्री पहली राष्ट्रपति कांग्रेस के शासनकाल में ही बनी हैं।

कमलनाथ ने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है। वो धैर्य रखकर सही निर्णय लेगी। वैसे भी अब शिवराज सरकार के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन के अलावा बचा ही क्या है। 5 महीने में बीजेपी पुलिस , पैसा और प्रशासन का जितना उपयोग कर सकती है कर ले, क्योंकि अब जनता बीजेपी और सीएम शिवराज को पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में वो उन्हें आईना भी दिखा देगी।

छिंदवाड़ा के भाजपा नेता ने अपने ही जिला अध्यक्ष को बताया “निकम्मा”

0

बीते दिनों जबलपुर में भाजपा के नगर अध्यक्ष का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने अपने परिजनों को ऑक्सीजन न मिलने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘निकम्मा’ कहा था। आज एकबार फिर छिंदवाड़ा के भाजपा नेता ने अपने जिलाध्यक्ष को निकम्मा कह डाला।

मामला छिंदवाड़ा से जुड़ा हुआ है जहाँ पर एक भाजपा नेता कोविड सेंटर में PPE किट पहनकर घुस गया। डॉक्टरों ने उसके ऐसे प्रवेश पर आपत्ति जताई तो वह उनसे बहज करने लगा। जब डॉक्टरों ने बताया कि आपके जिलाध्यक्ष बंटी साहू अभी अभी लोगों से मिलकर वये हैं तो उसने कहा कि “हमारा अध्यक्ष तो निकम्मा है, मैं जनता से मिलना चाहता हूं”। फिर भी डॉक्टरों ने उसे बहलाफुसलाकर बाहर निकाल दिया।

हालांकि विपक्ष इस घटना को छिंदवाड़ा भाजपा की गुटबाजी मान रहा है भाजपा नेताओं का कहना है कि गुटबाजी के कारण जिलाध्यक्ष के विरोधियों ने इस व्यक्ति से ड्रामा करवाया है।

आपको बता दें कि व्यक्ति के पहुँचने से पहले ही भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने कोविड सेंटर पहुंचकर चिकित्सकों से मरीजों का हालचाल पूछा और चले गए। उनके जाते ही भाजपा नेता लोकेश पवार भी वहा PPE kit पहनकर वहा पहुँचा और मरीजों से मिलने की जिद करने लगा जब डॉक्टरों ने उसे बताया कि आप ऐसे नहीं जा सकते तो वह बहस करने लगा।

डॉक्टरों का कहना है कि हमने लोकेश को कोविड केअर सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया तो वह हमें वार्ड के सामने खरी-खोटी सुनाने लगा। जिसकी शिकायत हमने पुलिस से की है।

पुलिस ने बताया कि डाॅक्टर्स की शिकायत पर आरोपी लोकेश पवार के खिलाफ खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 34 और डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 353, 186,188, 269, 506 आईपीसी 51 बी के तहत भी केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

कई बड़े नेताओं का करीबी है लोकेश पवार नीचे रही उसकी फेसबुक प्रोफाइल की लिंक https://www.facebook.com/LokeshPawarBJP