Home Tags From Hamidia Hospital

Tag: from Hamidia Hospital

मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज पर हो सकता है असर

0

मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर है। हड़ताल के पहले दिन आज सामान्य ओपीडी सहित इमरजेंसी सेवाए बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज वे कोविड मरीजों का इलाज करेंगे और 1 जून से पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। जूडो के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं तथा कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज पर इसका असर पड़ सकता है।

बता दे कि भोपाल में 11 बजे से जूनियर डॉक्टर्स हमीदिया अस्पताल में डीन कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर बैठे है। जूनियर डॉक्टर्स अपनी छह सूत्रीय मांगे नहीं माने जाने से नाराज हैं। जिसकी लंबे समय से सरकार के सामने अपनी मांगे रखते आए हैं।

वहीं इससे पहले जूनियर डॉक्टर्स ने सरकार को कल 30 मई तक अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 30 मई तक आदेश नहीं निकाला गया तो 31 मई से हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी कोई लिखित आदेश नहीं निकला है। 

जूडो ने कहा था कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री को आश्वासन दिये 5 महीने पूरे होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि वे तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनकी सारी मांगों के लिखित आदेश नहीं आ जाते।

जूडो की ये है मांगे

  • सरकार की ओर से 6% सालाना मानदेय बढ़ाने का वायदा पूरा किया जाए
  • जूनियर डॉक्टरों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाए
  • कोरोना के दौरान प्रति महीने 10 हज़ार रुपये मानदेय देने का वायदा पूरा किया जाए
  • जूनियर डॉक्टर्स को ग्रामीण सेवा के बंधन से मुक्त किया जाए
  • कोरोना काल में सेवा के लिए प्रशस्ती पत्र दिया जाए जिसका फायदा सरकारी भर्तियों में मिले

भोपाल के सरकारी अस्तपाल में हुआ बड़ा हादसा,6वी मंजिल से कूदा मरीज

0

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छलांग लगा दी है ।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बीमार था।

दरअसल हमीदिया अस्पताल के डी ब्लाक की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने शाम साढ़े पांच बजे छलांग लगा दी है। मृतक का नाम रईस खान बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। और अस्पताल प्रबंधन भी मरीज से संबंधित जानकारी जुटाने में लगा है।

बात दे कि इससे पहले 4 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से एक कोविड संक्रमित व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अचानक वे अस्पताल की 5वीं मंजिल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी थी । जमीन पर गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी ।

हमीदिया हॉस्पिटल से रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी मामले में बड़ा खुलासा…

0

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया हॉस्पिटल से 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

खुलासे में पता चला है कि हॉस्पिटल प्रबंधन और कुछ बाहरी रसूखदारों ने ही आपस में मिलकर इंजेक्शनों का बंदरबांट कर लिया है इस मामले में छह नाम प्रमुखता से सामने आए है। मामले में सौरभ दत्ता,गौरव बुंदेला,वंशज,हनी सिंह,सोहेल कंप्यूटर वाला और सुभाष का नाम सामने आया है।

प्रदेश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल IBC24 के खुलासे की माने तो इन छह आरोपियों ने 863 इंजेक्शनों को आपस में बांट लिया था जिसमें किसी को 10 किसी को 12 किसी को 20 और किसी को 50 इंजेक्शन मिले थे।

इन इन लोगों की कितनी बड़ी पहुंच है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी तरह की एंट्री के लिए कोई रजिस्टर या दस्तावेज भी अस्पताल प्रबंधन के पास मौजूद नहीं हैं।

सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों का हमीदिया अस्पताल में सिक्का चलता है वह अपने हिसाब से दवाइयों और इंजेक्शनों की धांधली करते हैं। इसीलिए इन्होंने धांधली के बाद इस मामले को चोरी में बदलने का प्रयास किया जिसमें वह लगभग असफल ही साबित हुए हैं

सोचने वाली बात यह है कि हमीदिया प्रबंधन किस हद की लापरवाही कर सकता है इस घोटाले से समझ आता है लेकिन क्या इसके पहले ऐसे कई इंजेक्शन और कई प्रकार की दवाइयां गुम नहीं हुई होंगी या ऐसे कई और घोटाले नहीं हुए होंगे इसकी क्या गारंटी है?

सूत्रों की माने तो आला अफसरों के निर्देश मिलते ही क्राइम ब्रांच हॉस्पिटल प्रबंधन पर कभी भी बड़ी कार्यवाही कर सकता है।