राजधानी में कोरोना की भयावह होती जा स्थिति के बीच आज एकबार फिर कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कारों में इजाफा हुआ है।

राजधानी भोपाल में आज 119 लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार किया गया जो कल 112 था।
आज भदभदा विश्रामघाट में 69, सुभाष नगर में 40 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल से हुआ अंतिम संस्कार हुआ तो वही 10 लोगों को कब्रिस्तान में दफनाया गया।
आज भोपाल में 6900 लोगों से कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमे 1669 लोगो की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सरकारी आंकड़े में आज भोपाल में सिर्फ 4 मौतें दिखाई गई है।
