Home Tags Government hospital

Tag: government hospital

उज्जैन के एक अस्पताल में स्टाफ और परिजनों में हुआ विवाद, पुलिस पर भी हुआ पथराव

0

कोरोना से हो रही महामारी के बीच उज्जैन शहर के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीज के शव को ले जाने पर परिजन और अस्पताल स्टॅाफ के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। जिससे पुलिस के तीन जवान घायल बताए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

बताया जा रहा है कि ऑरडी गार्डी के स्टाफ के लोग हाथों में हथियार लेकर परिजनों से विवाद करने के लिए उनके आमने आ गए थे। विवाद की सूचना जब चिमनगंज थाने को मिली तो पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। लेकिन पुलिस के सामने भी अस्पताल का स्टाफ हाथों में हथियार लेकर खुले रूप से घूमते हुए नजर आए। पुलिस के सामने ही हाथों में सरिए  लेकर जमकर पिटाई करते रहेे।

बता दे कि इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस के 3 जवान घायल हो गए, एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसके सिर पर 5 टांके लगे है। अन्य घायलों का भी उपचार किया गया। तस्वीर में अस्पताल का स्टाफ गुंडागर्दी करते हुए दिख रहे है। पुलिस ने इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

दमोह जिले के सरकारी अस्पातल में ऑक्सीजन सिलेंडर की मची लूट

0

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस रफ्तार से बढ़ रहा है। शासन प्रशासन और हेल्थ वर्कर्स सभी लाचार और बेबस नजर आ रहे हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। जनता ने सरकार से भी उम्मीद छोड़ दी है। वहीं दमोह स्थित सरकार अस्पताल में नए ऑक्सीजन सिलेंडर ( Oxygen Cylinder) उतरने ही लोगों ने लूट लिए।

बता दे कि दमोह के सरकारी अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर की लूट कल रात हुई। भर्ती मरीज़ों के परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर ( Oxygen Cylinder) आते ही टूट पड़े, मेडिकल स्टाफ़ ने इलाज बंद करने की धमकी दी। पूरे प्रदेश में आक्सीजन की भारी क़िल्लत है।

ऐसा अनुमान है कि बेकाबू हालातों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन आगे भी बढ़ा सकती है। पहले सरकार ने 19 अप्रेल तक लाकडाउन की घोषणा की थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रेल तक कर दिया गया है। लेकिन स्थिति नियंत्रित होने की स्थिति में सरकार आगे भी लॉकडाउन जारी रख सकती है।

मध्यप्रदेश शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसके चलते हुई एक व्यक्ति की मौत

0

मध्य प्रदेश(madhya pradesh) के शिवपुरी(shivpuri) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अस्पताल(hospital) में एक कोविड मरीज की ऑक्सीजन सप्लाई(oxygen supply) बंद कर दी गई, जिससे उस मरीज की जान चली गई । शुरुआत में किसी लापरवाही से इनकार कर चुके अस्पताल प्रशासन ने अब जांच शुरू की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

बता दे कि भोपाल से लगभग 300 किलोमीटर दूर शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद उसके बेटे ने कहा कि वह अपने पिता के साथ रात 11:30 बजे तक अस्पताल में ही था। कुछ घंटों के बाद उसे अस्पताल से फोन आया और सुबह आईसीयू में ले जाने के कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गई।

मरीज के बेटे ने कहा, ”वह पिछले दो-तीन दिन से बेहतर महसूस कर रहे थे। वह खाना खा रहे थे और बेहतर हो रहे थे। गुरुवार रात स्टाफ ने ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दी। मुझे सुबह में फोन आया। मैं अस्पताल पहुंचा तो स्टाफ से कहा कि उन्हें ऑक्सीजन दी जाए। उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद मैं उन्हें आईसीयू में ले गया, लेकिन 15 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई।”

उज्जैन के सरकारी अस्पताल में लापरवाही के चलते हुई 5 मरीजों की मौत

0

कोरोना संक्रमण(corona virus) अपने चरम पर पहुच चुका है। ऐसे में उज्जैन(ujjain) के सरकारी अस्पताल(government hospital) में लापरवाही के चलते कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई है। ऐसा कहा है कि कोविड -19 शासकीय माधव नगर अस्पताल में ऑक्सीजन(ogyxen) की कमी से 5 मरीजों की मौत हो गई है।

वहीं मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भड़क कर पथराव कर तोड़ फोड़ की। उसी समय परिजनों ने एडिशनल कलेक्टर सुजान सिंह रावत को मारने की कोशिश की। सुजान सिंह रावत ने अस्पताल में दरवाजा बंद कर अपने आप को बचाने की कोशिश की।

ऐसा भी देखा गया है कि शासकीय वाहन पर पत्थर फेंके और उसी के चलते वहा बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं भाजपा सांसद को परिजनों ने लौटाया और कहा कि इस घटना क्रम की जांच की जाएगी।