Home Tags Govind singh Rajput

Tag: govind singh Rajput

भोपाल में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने खेल खेल में कैबिनेट मंत्री का उड़ाया मज़ाक

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में शिवराज सरकार(Shivraj Government) के एक साल पूरा होने पर जश्न में डूबी हुई है। पूरे राज्य में इस मौके पर समारोह आयोजित किए गए हैं। इसी बीच भाजपा के एक कार्यक्रम में शिवराज सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत(Govind Singh Rajput) को उड़ाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। खेल-खेल में बीजेपी नेताओं ने सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री गोविंद सिंह को ही उड़ा दिया।

बताया जा रहा है की शिवराज सरकार के एक साल पूरा होने के पूर्व संध्या पर भाजपा भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कौआ उड़, तोता उड़, मैना उड़ खेल का आयोजन किया था। इस दौरान खेल-खेल में आलोक शर्मा भावुक होकर एक बड़ी चूक कर दिए और कार्यकर्ताओं के साथ ‘गोविंद सिंह राजपूत उड़’ कह उन्हें भी उड़ा दिया।

कमलनाथ सरकार और उनके कैबिनेट के मंत्रियों का इस कार्यक्रम में मजाक उड़ाया जा रहा था। खेल में चिड़ियां उड़ाने के बाद आलोक शर्मा कहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अलीबाबा और चालीस चोरों वाली सरकार थी। इसके बाद एक-एक कर कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हैं और कार्यकर्ता उड़ बोलकर उन्हें उड़ाते हैं। इस दौरान आलोक शर्मा भूल गए कि कमलनाथ के कुछ मंत्री आज भाजपा सरकार में भी मंत्री हैं और गोविंद सिंह राजपूत उड़ भी बोला।

आज इस खेल के दूसरे दिन इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश में सियासी हलचल मच गई है। हालांकि, मामले पर अबतक गोविंद सिंह राजपूत या फिर आलोक शर्मा की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।