Home Tags Groom

Tag: groom

विवाह से पहले दूल्हे को मंडप से किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

0

बैतूल। बाल विवाह रोकने को लेकर चलाए जा रहे कई जागरूकता अभियानों के बाद भी मध्यप्रदेश में बाल विवाह पर रोक नहीं लग पा रही है। बैतूल जिले से हालही में एक मामला सामने आया है।  जहां 25 साल के एक युवक का विवाह 14 साल की एक नाबालिग के साथ कराया जा रहा था।विवाह की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने दूल्हे सहित दूल्हे और दुल्हन के पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

ये मामला साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के उमनबेहरा गांव का है। जहां पुलिस को डायल 100 पर इस विवाह के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी सृष्टि भार्गव के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें स्थानीय पुलिस, महिला बाल विकास अधिकारी और आंगनवाडी कार्यकर्ता को शामिल किया गया। टीम जब मौके पर पहुंची तो शादी हो रही थी।

अधिकारियों ने जब नाबलिग के उम्र से संबंधित दस्तावेज की मांग की तो परिजन दस्तावेज दिखाने में आनाकानी करने लगे। जिसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रजिस्टर जांच कर किशोरी की सही उम्र का पता लगाया। दस्तावेज के अनुसार बालिका की उम्र 14 वर्ष 5 माह पाई गई। नाबालिग का विवाह नियम विरुद्ध पाया गया। 

प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना सांईखेड़ा में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी दूल्हे और उसके पिता के साथ दुल्हन के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दूल्हे को दुल्हन की जगह मिली अस्थाई जेल,ये थी वजह

0

मध्य प्रदेश के धार जिले के में एक बारात के दूल्हे का जब कोरोना टेस्ट करवाया तब दूल्हा संक्रमित निकला। ऐसे में उसे दुल्हन तो नहीं मिली लेकिन रिपोर्ट आने पर तुरंत ही दूल्हे को अस्थाई जेल भेजा गया।

दरअसल तहसीलदार सुनील डावर, जनपद सीईओ योगेंद्र सिह,थाना प्रभारी एमपी वर्मा ने टीम के साथ बरातियों सहित दूल्हे के कोविड टेस्ट करवाया। इसमे 2 बरातियों सहित दूल्हा संक्रमित पाया गया।

इसके बाद शादियों पर रोक के चलते बारातियों को अस्थाई जेल भेजा। गौरतलब है कि जिले में विवाह समारोह की धूम धाम चल रही है । पर प्रशासन में प्रवाहित समारोह पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है ।