Home Tags Guna

Tag: Guna

बमोरी विधानसभा: वर्तमान परिदृश्य, प्रमुख दावेदार, किसकी होगी जीत ?

0
Who will become the next MLA from Bamori

गुना जिले और लोकसभा के अंतर्गत आने वाली बमोरी विधानसभा में वर्तमान में क्या राजनैतिक परिदृश्य है, आने वाले विधानसभा चुनावों में कौन प्रमुख दावेदार हैं, किस पार्टी का पलड़ा भारी है, जनता से जुड़ी प्रमुख समस्याएं क्या है, किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव, आईयो जानता है।

मौजूदा विधायक और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

बमोरी विधानसभा से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया 2013 से बमोरी विधानसभा से विधायक हैं। 2020 में उन्होने 21 अन्य विधायकों के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेत्रत्व में भाजपा का दामन थाम लिया था।

संपत्ति: 7,23,02,956
देनदारियां: 32,93,325 रुपये

अन्य दावेदार

बमोरी विधानसभा से कांग्रेस की और से कई दावेदार टिकट मांग रहे हैं। जिसमें 2 बार के उम्मीदवार कन्हैयालाल अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह गढ़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, कांग्रेस नेता मुरारी लाल धाकड़ प्रमुख हैं

प्रमुख मुद्दे

बमोरी विधानसभा चुनाव में महंगाई, सड़क, और विकास प्रमुख मुद्दा है। क्षेत्र के लोग मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया के क्षेत्र कम सक्रीय रहने की भी शिकायत कर रहे हैं।

बमोरी विधानसभा से कौन बनेगा विधायक ?

[IT_EPOLL_VOTING id=”43008″][/IT_EPOLL_VOTING]

गुना में डॉ अंबेडकर की जयंती के दिन प्रतिमा लगाने को लेकर हंगामा, प्रशासन ने हटवाई

0

गुना में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर( Dr. Bheemrav ambedkar) की जयंती के दिन उनकी प्रतिमा लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ब्लू फ़ोर्स नामक संगठन उनकी प्रतिमा लगा रहा था। प्रशासन ने जाकर मूर्ति को हटवा दिया है।

मामला गुना जिले का है जहाँ मालपुर रोड पर ब्लू फ़ोर्स नामक संगठन ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की थी। कई दिनों से इस आयोजन की तैयारियां चल रहीं थीं। एक चबूतरा बनाकर उसके ऊपर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी थी।अम्बेडकर जयंती के दिन इसका अनावरण होना था।

मूर्ति हटाने को लेकर हंगामा करते ब्लू फोर्स संगठन के लोग


आज तय कार्यक्रम अनुसार संगठन के लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम शुरू हुआ ही था कि इसी दौरान प्रशासन के लोग और पुलिस वहां पहुंच गई प्रशासन का कहना था कि सरकारी जमीन पर बिना किसी अनुमति के मूर्ति स्थापित की जा रही है।

प्रशासन ने संगठन के सदस्यों से प्रतिमा हटाने को कहा। इतना सुनते ही ब्लू फ़ोर्स संगठन के सदस्य हंगामा करने लगे। लगातार नारेबाजी के बीच संगठन के सदस्य प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाते रहे। हंगामे की सूचना पर कैंट थाने की पुलिस और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार की समझाइश के बाद हंगामा बंद हुआ।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम


तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के अनुसार ब्लू फोर्स संगठन ने कार्यक्रम की अनुमति नही ली है और बिना अनुमति ही शासकीय जमीन पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इस वजह से प्रतिमा वहां से हटवा दी गयी है।

हंगामा बर्दाश्त नही किया जाएगा

गुना के कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने कहा कि किसी प्रकार का हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लू फ़ोर्स संगठन के सदस्य हंगामा कर रहे थे। अभी स्थित कंट्रोल में है।