Home Tags Haryana

Tag: haryana

उल्टी पड़ी दुष्यंत चौटाला की चाल, तीन विधायक खट्टर के दर पर; जेजेपी में टूट का खतरा

0

हरियाणा में चल रहे सियासी संकट के बीच, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अंदरूनी कलह की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पार्टी से नाता तोड़ चुके और गठबंधन के पूर्व सहयोगी, दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में हरियाणा के गवर्नर को पत्र लिखकर नायब सिंह सैनी सरकार से विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने की मांग की थी। इसके जवाब में, खबरें आई हैं कि जेजेपी के तीन विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है, जिससे पार्टी में टूट की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये विधायक संभवतः भाजपा में शामिल होने का विचार कर रहे हैं, जिससे जेजेपी की स्थिति और कमजोर पड़ सकती है। इन विधायकों की खट्टर के साथ हुई बैठक को पानीपत में राज्य मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें विधायकों ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

जेजेपी के इन विधायकों में टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, नरवाना से रामनिवास सूरजखेड़ा, और जोगीराम सिहाग शामिल हैं। इस बैठक के बारे में देवेंद्र बबली और जोगीराम सिहाग ने बताया कि उनसे राज्यपाल को पत्र भेजने के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई थी।

इस घटनाक्रम के बीच, भाजपा सरकार के समर्थन में तीन निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन वापस ले लिया है, जिससे नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में आ गई है। वर्तमान में, सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए आवश्यक संख्या 45 है, लेकिन भाजपा के पास केवल 43 विधायक हैं।

राजनीतिक परिदृश्य में इस तरह के उलटफेर से जेजेपी और भाजपा दोनों के भविष्य पर गहरा असर पड़ सकता है, और आने वाले दिनों में इस स्थिति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

विपक्ष का पीएम कैंडिडेट कौन? रादौर में नवीन जिन्दल ने बोले- नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में कोई नहीं

0

कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नवीन जिन्दल ने आज रादौर में कई जनसभाएं की और स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों से हो रहे फायदे के बारे में बताया। जनसभा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछा – आपका पीएम कैंडिडेट कौन है? क्या विपक्ष के पास कोई मजबूत पीएम कैंडिडेट है ? क्या माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सामने विपक्ष का कोई नेता टिक सकता है? नवीन जिन्दल ने कहा पीएम मोदी नये भारत की नयी तकदीर लिख रहे हैं। आपका हर वोट श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और मजबूत करेगा। 


उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र से उनका पारिवारिक रिश्ता है और २५ मई को आप सभी को कमल के निशान पर वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी है। 


उन्होंने कहा – ये कुरूक्षेत्र का सौभाग्य है कि इसी क्षेत्र से सांसद रहे श्री नायब सिंह सैनी अब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।श्री नरेन्द्र मोदी, श्री नायब सैनी और नवीन जिन्दल मिलकर इस क्षेत्र के विकास में नए आयाम जोड़ेंगे। 


रादौर विधानसभा क्षेत्र के नाचरौण, गुमथला राव, जठलाना, उन्हेंड़ी, खजूरी, नाहरपुर, हरियाबास, अकालगढ़, मंडौली, दुसानी, पांसरा, रायपुर, कामी माजरा, कांसापुर आदि स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप बताते हुए श्री जिन्दल कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर आने वाली पीढ़ियों को गर्व हो। हमें लोगों और बच्चों का भविष्य अच्छा बनाना है, यही हमारा संकल्प है।

केंद्रीय मंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड पर पुर्नविचार की अपील की

0

ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर से सोमवार को संवाददाताओं ने जब किसान आंदोलन और किसानों के गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के ऐलान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी किसान यूनियनों से आग्रह करता हूं कि 26 जनवरी हमारा गणतंत्र दिवस है, यह राष्ट्रीय त्योहार है, यह आजादी बड़ी कुर्बानी के बाद देश को मिली है, किसान के किसी भी कदम से गणतंत्र दिवस की गरिमा प्रभावित न हो यह जिम्मेवारी किसान की भी है।

किसानों की माली हालत सुधारने के लिए बीते छह सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई कदम उठाए हैं। किसानी का क्षेत्र फायदे का क्षेत्र बने, नए नौजवान भी इस ओर आकर्षित हो सकें, किसान तकनीक का उपयोग करके महंगी फसलों की ओर जा पाए। इसके लिए दो नए कानून और एक बिल में संशोधन कुल मिलाकर तीन नए कानून बनाए गए हैं।

किसान यूनियनों से हर बार यही कहा गया है कि, वह प्रावधान पर चर्चा करें, जिस प्रावधान से किसान को तकलीफ है उस पर विचार करने के लिए और उसमें संशोधन करने के लिए सरकार खुले मन से चर्चा कर रही है और करना चाहती है मगर यूनियन की तरफ से प्रावधान पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

0

किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब में कई रिलायंस जियो मोबाइल टावरों और अन्य प्रतिष्ठानों की हो रही बर्बरता पर रिलायंस इंडस्ट्रीज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय जाने के लिए तैयार है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के माध्यम से उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करेगी, जिसमें पिछले हफ्तों में Jio संपत्तियों की बर्बरता को रोकने के लिए पंजाब सरकार के तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी।

अपनी याचिका में, रिलायंस ने कहा है कि इसका तीन कृषि कानूनों से कोई लेना-देना नहीं है और इससे कोई लाभ नहीं दिख रहा है। “ये तथ्य बताते हैं कि देश में वर्तमान में जिन तीन कृषि कानूनों पर बहस चल रही है, उनसे रिलायंस का कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी तरह से उन्हें लाभ नहीं है। जैसे, रिलायंस का नाम इन कानूनों से जोड़ने का एकमात्र नापाक उद्देश्य हमारे व्यवसायों को नुकसान पहुंचाना और हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है, ”सोमवार को अपने बयान में रिलायंस ने कहा।

अपनी याचिका में, रिलायंस ने कहा है, “हिंसा के इन कामों ने अपने हजारों कर्मचारियों के जीवन को खतरे में डाल दिया है और दोनों राज्यों में इसकी सहायक कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण संचार बुनियादी ढांचे, बिक्री और सेवा आउटलेट को नुकसान और व्यवधान पैदा कर रही है।” गौरतलब है कि नाराज किसानों ने खेत कानूनों और रिलायंस जियो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया में पिछले सप्ताह में पंजाब में 200 से अधिक रिलायंस जियो टावरों को क्षतिग्रस्त किया गया है।

हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी जीत, बरोदा उपचुनाव में 12,300 वोटों से दर्ज की जीत

0

हरियाणा के सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पहलवान योगेश्वर दत्त को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने योगेश्वर दत्त को चुनावी आखड़े में पटखनी दी है। इससे पहले 2019 विधानसभा चुनाव में भी योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा था। तब भी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा ने योगेश्वर दत्त को पटखनी दी थी। 

  • आठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज 5902 मतों से आगे।
  • नौवें राउंड में भी बनाई 8191 मतों की बढ़त।
  • 10वें राउंड में योगेश्वर दत्त कांग्रेस प्रत्याशी से 9237 मतों से पीछे।
  • 11वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई 10305 मतों की बढ़।
  • 12वें राउंड में योगेश्वर दत्त 9458 मतों से पीछे।
  • 17वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 8946 मतों से आगे।

चुनाव नतीजे 2019: सोनिया गाँधी ने की हुड्डा से बात, सरकार बनाने की संभावनाओं पर हुई चर्चा

0

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. महाराष्ट्र में जहाँ शिवसेना और भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे है. हरियाणा में जहां कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है तो वहीं सत्ता की चाबी जेजेपी के हाँथ में आती दिख रही है.

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहे हमारा लाइव ब्लॉग

मतदान समाप्त: चिदंबरम-शिवकुमार को मिली जमानत

0
congress leader p chidambaram and dk shivkumar

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता, पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार को आज अदालत द्वारा जमानत मिल गई है। पहले आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व ग्रहमंत्री पी चिदंबरम और फिर मनीलॉन्डरिंग के मामले में कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को जमानत मिल गई है।

शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 हज़ार के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है। साथ ही हाई कोर्ट ने डीके शिवकुमार पर देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया है।
इससे पहले शिवकुमार ने ट्रायल कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवकुमार को धनशोधन मामले में 3 सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

कांग्रस शुरु से ही दोनो नेताओं की गिरफ्तारी को राजनैतिक साजिश बता रही थी। वहीं हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही दोनो नेताओं को जमानत मिलने के बाद अब सोशल मीडिया पर विपक्ष एक बार फिर हमलावर दिख रहा है।

शिवकुमार से मिली सोनिया

आज सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार से मुलाकात करके उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी ली थी। मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने शिवकुमार से कहा था कि पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है।

टैक्स चोरी और हवाला का आरोप

डीके शिवकुमार के खिलाफ कथित रूप से टैक्स चोरी और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये इधर से उधर करने के आरोप मे केस चल रहा है। यह केस अभियोजन पक्ष की चार्जशीट पर आधारित है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फाइल किया था।

हरियाणा: बदले समीकरण, जेजेपी के समर्थन से कांग्रेस बना सकती है सरकार

0
कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के साथ भूपेंदर हुड्डा और प्रभारी घुलान नबी आजाद
कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के साथ भूपेंदर हुड्डा और प्रभारी घुलान नबी आजाद

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के पहले जहां सभी लोग भाजपा की जबरदस्त वापसी की उम्मीद कर रहे थे तो वहीं मतदान के बाद सभी समीकण बदले नजर आ रहे है। इंडिया टुडे और माय एक्सिस द्वारा जारी किये गए एक्सिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नही आ रहा है। एक्जित पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल का ये अनुमान मंगलवार शाम को सामने आया।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 32-44 के बीच सीट मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को 30-42 सीटें और जेजेपी को 6-10 सीटें मिल सकती है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े हकीकत में तब्दील होते हैं तो हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा होगी और उम्मीद के मुकाबले जेजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार बना सकती है।

वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों पर दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि हरियाणा में JJP सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अगर त्रिशंकु विधानसभा होती है तो पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि नतीजों के घोषित होने के बाद किसे समर्थन देना है।’

एग्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में 6-10 सीटें हासिल करती दिख रही जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। हिसार, रोहतक और करनाल में मजबूत पकड़ रखने के कारण चौटाला और जाट वोट जेजेपी की तरफ जाता दिख रहा है।

वोट शेयर के लिहाज से देखा जाए तो हरियाणा में बीजेपी को 33 फीसदी, कांग्रेस को 32 फीसदी और जेजेपी को 14 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं अन्य के खाते में 21 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं।

बता दें कि आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में 23,118 लोगों से बातचीत कर आंकड़े जुटाए गए हैं।

दीपेंदर हुड्डा ने फिर जताया सरकार बनाने का भरोसा

मतदान के 3 दिन पहले पूर्व सांसद और भूपेंदर हुड्डा के बेटे दीपेंदर हुड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, “मेरे इस ट्वीट को सेव करना, हरियाणा खट्टर सरकार का घमण्ड तोड़ने जा रहा है।” वहीं मतदान के अगले दिन एक बार फिर दीपेंदर में अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मेरे एक हफ़्ता पहले वाले इस ट्वीट को दुबारा सेव करना।

कांग्रेस नेता सावित्री जिन्दल की सराहनीय पहल, चुनावी रैली के दौरान दीवारों पर पोस्टर न लगने की करी अपील

0

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री सावित्री जिन्दल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक सराहनीय पहल की है। श्रीमती जिन्दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रैली के लिए दीवारों पर पोस्टर न लगाने की अपील करते हुए स्वच्छ्ता का संदेश दिया।

बता दें कि सावित्री जिन्दल कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा की हिसार विधानसभा से चुनाव लड़ती आ रहीं है और आने वाली 19 तारीख को वहां प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा की रैली प्रस्तावित है।

चुनावी कार्यक्रम के बीच सावित्री जिन्दल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि “हम सबको हिसार की सुंदरता को बनाए रखना है और दीवारों पर कोई पोस्टर नहीं चिपकाना है”

फेसबुक पेज पर सावित्री जिन्दल का संदेश

मेरे कांग्रेस परिवार के सभी सम्मानित सदस्यगण,

जैसा कि आपको पता ही है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी और CLP लीडर चौ. भूपेंद्र हुड्डा जी 19 सितंबर 2019 को नई अनाज मंडी-हिसार आ रहे हैं

इस अवसर पर हम सबको हिसार की सुंदरता को बनाए रखना है और दीवारों पर कोई पोस्टर नहीं चिपकाना है

“हमारा प्यार – हिसार” ने आप सब के सहयोग से अपने हिसार को पोस्टर मुक्त करने के लिए जो जागरूकता अभियान चला रखा है, हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करना है

हिसार हम सभी का शहर है और इसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। दीवारों को गंदा करके हम स्वच्छता का संदेश नहीं दे सकते

मेरा सपना है कि आप सब के सहयोग से हमारा हिसार, देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो

इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि दीवारों एवम् खम्भों पर कोई भी पार्टी का नेता एवम् कार्यकर्ता पोस्टर अपनें होर्डिंग न लगाये

आज डिजिटल मीडिया का युग है, आपके मोबाइल फोन पर प्रत्येक सुबह मन को प्रफुल्लित करने वाले आकर्षक डिजायन आते हैं

आप भी डिजिटल मीडिया का सहारा लेकर हिसार के घर-घर में कुमारी सैलजा जी और हुड्डा साहब के हिसार आगमन और स्वागत का संदेश पहुंचाएं

वैसे भी यह डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत आता है, जिसका हम सभी को एक सजग नागरिक होने के नाते सम्मान करना चाहिए

हिसार मेरा.. मैं हिसार की

सावित्री जिन्दल